पुरब पश्चिम ज्योति
रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन
शामली। शामली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए निजी कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार सुबह 10 बजे सहारनपुर रोड स्थित बाईपास के पास पार्टी की निजी भूमि पर कार्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन कर नींव रखी। करीब 500 गज भूमि पर बनने वाले इस कार्यालय को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार किया जाएगा।
रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद ने बताया कि फिलहाल शामली के भैंसवाल रोड पर पार्टी का कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा है। यह कार्यालय अभी भी चल रहा है, लेकिन पार्टी की निजी भूमि पर नया कार्यालय बनाने की तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के निर्माण से पार्टी को अपना स्थायी ठिकाना मिलेगा। यहां विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एक स्थान पर एकजुट कर संगठन से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक, शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, जिलाध्यक्ष वाजिद और थानाभवन के पूर्व विधायक राव वारिस शामिल हुए। सभी ने पूजन में भाग लिया और कार्यालय की नींव रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान वरिष्ठ रालोद नेता सुनील कुड़ाना, वीर सिंह मलिक, गगनदीप मलिक और विवेक बाफर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय संगठन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को शहर के अग्रसेन पार्क मंे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल रहे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी अग्रवंश के प्रवर्तक, समाजवाद के प्रणेता और युग पुरुष थे। उन्होंने 5150 वर्ष पूर्व अग्रोहा नगरी बसाकर एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत दिया, जिससे कोई भी व्यक्ति समाज में बेसहारा न रहे। उनके सिद्धांत आज भी हमें एकता, बराबरी, सेवा और सहयोग की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। पूर्व विधयक राजेश्वर बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज मिलकर समाज की सेवा करता है, वंचित की सेवा करता है और हमें हमेशा सर्व समाज की सेवा में लगा रहना चाहिए। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों चंचल गोयल, संजय संगल, आकाश गुप्ता, गौरव मित्तल, पंकज गुप्ता, अंजली गर्ग, महेश गोयल को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर पालिका के वार्ड सभासदों राजीव गोयल, रोबिन गग, संगीता जिंदल, डा. राजेन्द्र संगल, पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविन्द दृष्टा, शिवचरण दास संगल, सुधीर कुमार सिंघल, डा. राजीव बंसल, संजय बंसल, विपिन गोयल नेताजी, संजय संगल, संदीप जिंदल, वैभव गोयल के अलावा पवन बजरंगी, यशपाल पंवार, डा. मुकेश गर्ग एडवोकेट, डा. मुकुट मोहन सगल, संदीप मित्तल, विवेक बंसल, गौरव गोयल, बीना अग्रवाल, संजय मित्तल, राजीव संगल, पवन संगल, अनुराग जिंदल आदि भी मौजूद रहे।
लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में जूते-चप्पल चले; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
लखनऊ। लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जूते-चप्पल चले। बताया जा रहा कि नवनियुक्ति यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। इस दौरान जूते-चप्पल, गाली-गलौज और जमकर धक्का-मुक्की हुई। 10 मिनट से ज्यादा तक हंगामा चलता रहा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ भी बदसलूकी की खबरें हैं। मामला बिगड़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने उनको मनाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण के दौरान अजय राय के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर यूपी कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। और फिर कांग्रेस कार्यालय में बवाल मच गया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की महिला नेता और अजय राय के बीच कुछ हुई थी। जिसके बाद हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। और फिर जूते-चप्पल चल गए। यूपी कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल नहीं हुए। इसको लेकर जब कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से सवाल पूछा। इस पर इमरान मसूद ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष के शामिल होने की परंपरा नहीं रही है। पार्टी कार्यालय में उनसे कार्यभार ले लिया गया है।
इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और उनका प्रयास इस भरोसे पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में परिवर्तन लाने और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी। मसूद ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। हंगामे के बाद यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।
‘CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया...’
नई दिल्ली। क्या कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ने अपनी रिहाई के समय कोई भी बॉन्ड साइन नहीं किया है? अगर किया है, तो किस तरह का बॉन्ड साइन किया है? क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आए ताजा बयान में कहा गया है- 'CJP नेताओं ने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है...'
लेकिन, इससे पहले सामने आई खबरों में साफ-साफ कहा गया था कि CJP के तीनों नेताओं ने रिहाई के समय बॉन्ड साइन किए हैं। इसके चलते ही उनकी मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है- आखिर साइन किया गया बॉन्ड किस तरह का है? CJP की तरफ से जारी किए गए बयान में भी इसकी एक झलक दिखाई देती है।
CJP ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है- "CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें लिखा हो कि वे अब प्रोटेस्ट नहीं करेंगे।" इसके बाद साइन किए गए बॉन्ड के बारे में बताते हुए लिखा- "बॉन्ड में शांति भंग न करने की बात कही गई है।" CJP ने इसी आधार पर तर्क देते हुए आगे लिखा- “शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना एक संवैधानिक अधिकार है और इससे शांति भंग नहीं होती।”
CJP के इस ताजा बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉकरोच पार्टी आगे भी धरना-प्रदर्शन करेगी। मगर इस दौरान इस बात का ध्यान रखेगी कि प्रोटेस्ट में किसी भी तरह की हिंसा न हो। क्योंकि साइन किए गए बॉन्ड में शांति न भंग करने से जुड़ी बातें कही गई हैं। CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी इस बारे में बताते हुए कहा था- 'इन लोगों को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे एक साल तक ''शांति भंग'' नहीं करेंगे।'
दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया में सामने आ रहे दृश्यों में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर मार्च करते और ''ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो'' के नारे लगाते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की और विरोध करने पर कई प्रदर्शनकारियों को घसीटकर पुलिस बसों की ओर ले जाते हुए देखा गया।
प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा शनिवार को उनके प्रयासों को विफल किए जाने के बाद कॉजपा ने प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया था और रविवार सुबह 10 बजे प्रदर्शन स्थल पर एक और प्रदर्शन की घोषणा की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में माकपा सांसद जॉन ब्रिटास भी शामिल हैं। उन्हें शनिवार को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। रविवार को हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए जाते समय उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और छात्र संगठनों के अन्य सदस्यों को भी राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च करते समय हिरासत में लिया गया। एसएफआई ने एक बयान में कहा कि उसके अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम साजी, दिल्ली राज्य सचिव सूरज एलामोन, केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य अभिजीत मनिलाल और उसके सैकड़ों सदस्यों पर राजीव चौक में हमला किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया।
एसएफआई ने कहा, ''वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदर्श के माथे से खून निकल रहा है। इन घटनाओं को भुलाया नहीं जाएगा। हम सड़कों पर उतरते रहेंगे। देश के हर कोने में प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।'' एक वीडियो में साजी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका अपराध क्या है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि पुलिस की ''धक्का-मुक्की'' के कारण कई लोग घायल हुए हैं। उसने कहा कि अब वे ''पूरी राष्ट्रीय राजधानी को जंतर-मंतर में बदल देंगे।'' ये हिरासतें कॉजपा द्वारा रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान दोहराए जाने के बाद हुईं।
खरगे, राहुल ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से दखल का आग्रह करने के लिए सोमवार को शाम चार से पांच बजे के बीच उनसे मुलाकात का समय तय किया है। बेंगलुरु में खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर में ''अराजकता पैदा की है।'' उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और लोगों को हिरासत में लिया जाना दिखाता है कि सरकार युवाओं के आंदोलन से ''डरी हुई'' है। खरगे ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात के बारे में कहा, ''हमने शाम चार से पांच बजे के बीच का समय मांगा है। हम उन्हें अपनी बात भी बताएंगे, क्योंकि हम मांग नहीं कर सकते। हम उनसे हाथ जोड़कर केवल अनुरोध ही कर सकते हैं।''
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने और राहुल गांधी ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र भी लिखे हैं। उन्होंने बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान की गई अपनी टिप्पणियों का एक वीडियो 'एक्स' पर साझा किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने 'एक्स' पर लिखा, ''कल हम प्रधान न्यायाधीश से मिलने भी जा रहे हैं। मैंने पत्र लिखा है और राहुल गांधी ने भी पत्र लिखा है। हमने शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय तय किया है। इस दौरान हम उन्हें हालात से अवगत कराएंगे।'' शनिवार को दिल्ली में सुरक्षा के नाम पर लगाई गई पाबंदियों का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि सड़कों को बंद कर दिया गया, संचार सेवाएं बाधित थीं, हवाई अड्डे तक पहुंच सीमित कर दी गई और मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया।
उन्होंने दावा किया, ''कल करीब 32,000 पुलिसकर्मियों और 7,500 सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) कर्मियों को तैनात किया गया था। यह अपने आप में दिखाता है कि सरकार युवाओं के आंदोलन से कितना डरती है।'' खरगे ने आरोप लगाया कि इन सभी घटनाओं से पता चलता है कि सरकार भारत में लोकतंत्र को शांतिपूर्ण ढंग से काम नहीं करने देना चाहती। उन्होंने कहा, ''हम लोकतंत्र और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।'' शनिवार को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आहूत प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में विपक्ष के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर पाबंदियां लगाई गईं तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। विपक्षी दल प्रधानमंत्री और भाजपा पर ''वोट चोरी'' के जरिए चुनावों में ''धांधली'' का आरोप लगाते हुए मंगलवार से प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के दलों ने मंगलवार को प्रदर्शन शुरू किया था। उन्होंने संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में आठ घंटे तक धरना दिया था।
एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
​थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
​एडीजी भानु भास्कर ने शामली कोतवाली पहुंचकर वहां के अभिलेखों, हवालात, मालखाने और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
​सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए शहर में फ्लैग मार्च
​कोतवाली के निरीक्षण के बाद एडीजी जोन ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस के इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के सीजन में शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
​फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, सीओ सिटी जितेंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष आदर्श मंडी ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। हालांकि, उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से भी हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा रेखा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में सुनाया था, जब उन्होंने बचपन में मां से पड़ी मार और स्कूल में फेल होने का मजेदार वाकया साझा किया था।
शो के दौरान रेखा ने बताया था कि बचपन में वह पढ़ाई में काफी कमजोर थीं। इसी वजह से उन्हें अपनी मां पुष्पावली से खूब डांट और मार पड़ती थी। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जब वह परीक्षा में फेल हो जाती थीं, तो उनकी मां लंबी बेंत से पिटाई करती थीं। रेखा ने बताया था कि बांस की बेंत देखने में भले ही पतली लगती हो, लेकिन उससे पड़ने वाली मार बहुत तेज होती थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि बचपन में पड़ी मार के निशान आज भी उनके शरीर पर मौजूद हैं। उनका यह किस्सा सुनकर शो में मौजूद लोग हंसने लगे थे।
मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई
रेखा ने अपने बचपन का एक और दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए बताया था कि एक बार वह स्कूल में फेल हो गई थीं। उस समय उन्हें मार्कशीट में लिखे शब्दों का सही मतलब समझ नहीं आया और उन्हें लगा कि उनके अच्छे नंबर आए हैं। लेकिन जब उनकी मां ने मार्कशीट देखी, तो उन्हें सच्चाई पता चल गई। इसके बाद गुस्से में उन्होंने रेखा की बेंत से पिटाई कर दी। एक्ट्रेस ने इस घटना को बेहद चुलबुले अंदाज में सुनाया था।
मां की सीख आज भी याद रखती हैं एक्ट्रेस
रेखा ने शो में यह भी बताया था कि उनकी मां हमेशा उन्हें विनम्र रहने की सीख देती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी मां कहती थीं कि चाहे उन्हें कितनी भी शोहरत या बड़ा पुरस्कार क्यों न मिल जाए, उन्हें हमेशा विनम्र रहना चाहिए। रेखा ने अपने एक क्रेजी फैन का किस्सा भी साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक बार उनका फैन उनकी गाड़ी के सामने लेट गया और उनसे मिलने की जिद करने लगा। इसके बाद रेखा गाड़ी से उतरीं और उससे मिलीं।
सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा
सूरज में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद धरती पर सौर तूफान आने की आशंका जताई जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूरज से निकली गर्म गैसों और ऊर्जा का बड़ा गुबार 9 से 11 अक्टूबर के बीच धरती के आसपास पहुंच सकता है. अगर इसका असर तेज हुआ, तो सैटेलाइट, जीपीएस और रेडियो सिग्नल में परेशानी आ सकती है. साथ ही, आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में सवाल है कि सूरज में आखिर क्या हुआ है और इस तूफान का धरती पर कितना असर पड़ सकता है?
सूरज में आखिर क्या हुआ है?
दरअसल, 8 अक्टूबर को सूरज के एक हिस्से में जोरदार विस्फोट हुआ. इस हिस्से को सनस्पॉट 4549 कहा जाता है. इस विस्फोट से बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकली, जिसे वैज्ञानिकों ने M6.7 श्रेणी का सोलर फ्लेयर बताया है. आसान भाषा में समझें तो सूरज से अचानक तेज ऊर्जा निकली, जिसका असर अंतरिक्ष में मौजूद चीजों पर पड़ सकता है.
इस विस्फोट के दौरान सूरज के वातावरण में एक बड़ी लहर भी उठी, जिसे सोलर सुनामी कहा जा रहा है. यह समुद्र में उठने वाली सुनामी जैसी नहीं होती, बल्कि सूरज की सतह पर गर्म गैसों और ऊर्जा के तेजी से फैलने से बनती है. इसके अलावा, सूरज से गर्म गैसों और मैग्नेटिक फील्ड का एक बड़ा गुबार भी निकला है. वैज्ञानिकों की नजर इसी पर है, क्योंकि अगर यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र तक पहुंचता है, तो वहां हलचल पैदा कर सकता है.
क्या होता है सोलर तूफान?
सोलर तूफान को आसान भाषा में समझें तो यह सूरज से निकलने वाली तेज ऊर्जा और गर्म गैसों का बड़ा गुबार होता है. जब सूरज में कोई बड़ा विस्फोट होता है, तो वहां से ऊर्जा और बिजली से चार्ज छोटे-छोटे कण अंतरिक्ष में फैलने लगते हैं. कई बार सूरज से गर्म गैसों का बड़ा बादल भी निकलता है, जो धरती की तरफ आ सकता है. जब ये कण और गैसें धरती के मैग्नेटिक फील्ड से टकराकर उसमें हलचल पैदा करती हैं, तो इसे सौर तूफान कहा जाता है. इसका असर तूफान की ताकत के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. तेज सौर तूफान से सैटेलाइट, जीपीएस और रेडियो सिग्नल में परेशानी आ सकती है. वहीं, कुछ परिस्थितियों में आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी भी दिखाई दे सकती है.
क्या भारत में दिखाई देगी रंगीन रोशनी?
सौर तूफान की खबर के बीच कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या भारत में भी आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी दिखाई देगी? दरअसल, इस रोशनी को ऑरोरा (Aurora) कहते हैं. यह तब बनती है, जब सूरज से आए कण धरती के ऊपरी वातावरण में मौजूद गैसों से टकराते हैं. आमतौर पर यह नजारा पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के आसपास दिखाई देता है. बहुत तेज सौर तूफान के दौरान यह रोशनी सामान्य से दूर के इलाकों में भी नजर आ सकती है. हालांकि, भारत में इसे देख पाना मुश्किल है और इस बार यहां यह रोशनी दिखाई देगी या नहीं, इसकी अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है. यह पूरी तरह सौर तूफान की ताकत और उसकी दिशा पर निर्भर करेगा.
धरती पर क्या असर होगा?
सूरज से आने वाले इस तूफान का असर धरती पर कई तरह से पड़ सकता है. अगर तूफान तेज हुआ, तो सैटेलाइट के काम करने में परेशानी आ सकती है. इससे जीपीएस की मदद से रास्ता खोजने वाली सेवाओं की सटीकता भी प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा, रेडियो सिग्नल में रुकावट आ सकती है और बहुत तेज तूफान की स्थिति में बिजली की बड़ी लाइनों पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ये सारी परेशानियां जरूर होंगी. असल में कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सौर तूफान कितना तेज है और उसका धरती के चुंबकीय क्षेत्र पर कितना प्रभाव पड़ता है.
'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस
जरा सोचिए... आपको एक नई फिल्म का ऑफर आता है और खुशी के मारे आपके झूम उठते हो... लेकिन अगले ही सीन में कहानी पलट जाती है और डायरेक्टर काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' की गंदी डिमांड आपके सामने रख दे और कहे कि मेरे साथ बेड शेयर करना पड़ेगा... फिर क्या होगा
यह किसी बॉलीवुड ड्रामा या कोई रील लाइफ की कहानी नहीं, बल्कि टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) की असल जिंदगी का एक कड़वा सच है...
'काम के बदले मेरे साथ सो जाओ...' नीति टेलर के सामने रखी 'कास्टिंग काउच' की घिनौनी शर्त
'हॉटरफ्लाई' के साथ हुए एक इंटरव्यू में नीति ने बताया कि कैसे साउथ के एक डायरेक्टर ने उन्हें सोने के लिए कहा. उन्होंने बताया,
"शुरुआती दिनों में, मैं साउथ की फिल्मों में काम किया करती थी. मेरी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद, उसी फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे फोन किया. उसने मुझे अपनी अगली फिल्म में लीड रोल का ऑफर दिया, लेकिन फिर उसने आगे जो कहा वो हैरान करने वाला था. उसने मुझसे कहा, 'दूसरी फिल्म पाने के लिए आपको मेरे साथ सोना पड़ेगा.'"
घबराहट में काटा फोन और कर दिया ब्लॉक...
नीति टेलर ने आगे कहा,
"उसकी वह भद्दी बात सुनकर मैं पूरी तरह से सन्न रह गई थी. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, इसलिए मैंने तुरंत फोन काट दिया और उस डायरेक्टर का नंबर हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया. मैं अंदर से बहुत घबरा गई थी और मैंने सबसे पहले अपनी मां को फोन करके उन्हें पूरी सच्चाई बताई.
बूढ़े डायरेक्टर का काला सच और नीति का इनकार
नीति यहीं नहीं रूकी उन्होंने लास्ट में कहा,
वह डायरेक्टर काफी उम्रदराज था. मुझे पता था कि उसने पहले भी दूसरी लड़कियों के साथ इस तरह की ओछी हरकतें की थीं, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरे साथ भी ऐसा होगा. उस खौफनाक घटना ने मुझे इतना डरा दिया था कि मैंने बिना कुछ सोचे तुरंत उस प्रोजेक्ट को लात मार दी और वह फिल्म हमेशा के लिए छोड़ दी."
नीति टेलर ने इन शोज में किया है काम
नीति टेलर ने टीवी इंडस्ट्री में 'कैसी ये यारियां', 'गुलाम' और 'इश्कबाज' जैसे शोज में काम किए हैं. अभी वह अलायंस में भी नजर आई थी.
जब बॉयफ्रेंड ने जड़ दिया था थप्पड़
अलायंस में नीति टेलर ने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बात की थी. उन्होंने कहा,
"मुझे आज भी याद है, मेरे एक्स बॉयफ्रेंड का जन्मदिन था और उस रात हालात बेहद खराब हो गए थे. बात इतनी बिगड़ गई कि उसने मुझे थप्पड़ तक मार दिया. उस थप्पड़ के बाद ही मैंने फैसला कर लिया कि अब मुझे यह रिश्ता हर हाल में खत्म करना है.
नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती दिख रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बलिया में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को इस बार जनता बदलने जा रही है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के फैसले पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि नाम किसी की याद में रखा जाता है. लगता है कि इन्हें भरोसा नहीं है कि आगे कोई याद रखेगा या नहीं. अखिलेश यादव बलिया के गोसाईंपुर में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे. 25 सितंबर को लखनऊ में रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया था. श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश ने प्रदेश सरकार की नीतियों, अयोध्या के विकास, किसानों की समस्याओं और भाजपा के सहयोगी दलों की राजनीतिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठाए.
नोएडा एयरपोर्ट के नाम पर तंज, बोले- जनता सरकार बदलने जा रही
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अखिलेश यादव ने इस फैसले पर तंज कसा. उन्होंने नामकरण की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाम किसी की याद में रखा जाता है. उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है. अखिलेश ने कहा कि नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को इस बार जनता बदलने जा रही है. उनका निशाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर था.
अयोध्या से चुनाव लड़ें मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश ने दी सलाह
अयोध्या में विकास कार्यों और लोगों को मिले मुआवजे को लेकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में लोगों के मकान और दुकानें प्रभावित हुईं तथा जमीन लेने के बदले उचित बाजार मूल्य नहीं दिया गया. सपा प्रमुख ने चंदे से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले 15 दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही थी. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार को अयोध्या में अपने काम पर इतना भरोसा है, तो मुख्यमंत्री को अगला विधानसभा चुनाव वहीं से लड़ना चाहिए. उन्होंने इसे चुनौती के बजाय सलाह बताया. ये आरोप अखिलेश यादव ने लगाए हैं; इनकी स्वतंत्र पुष्टि के लिए संबंधित मामलों के आधिकारिक रिकॉर्ड और सरकार का पक्ष भी जरूरी है.
भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद (ज्यूरिस्ट) नवनथेम ‘नावी’ पिल्लई को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है. उन्हें यह पुरस्कार शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है. पिल्लई ने युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया है.
अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने में अहम योगदान
नोबेल समिति के अनुसार, इस वर्ष की पुरस्कार विजेता ने अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे और प्रभाव को व्यापक बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उन्होंने अपने कामों से यह साबित किया है कि कानूनी उपायों और अंतरराष्ट्रीय न्यायिक संस्थाओं के ज़रिए युद्ध, हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं.
दक्षिण अफ्रीका से अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों तक का सफर
नावी पिल्लई दक्षिण अफ्रीका के हाई कोर्ट में जज के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने रवांडा के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कोर्ट में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. वह संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त भी रह चुकी हैं. उनके लंबे न्यायिक करियर में अंतरराष्ट्रीय न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा प्रमुख प्राथमिकताएं रही हैं.
संयुक्त राष्ट्र की जांच समिति की भी कर चुकी हैं अध्यक्षता
पिल्लई ने हाल तक कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की अध्यक्षता की थी. इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय कोर्ट (आईसीजे) में म्यांमार के खिलाफ नरसंहार के आरोपों से जुड़े मामले में जज के तौर पर काम कर रही हैं. उनके अनुभव ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत गंभीर अपराधों की जवाबदेही तय करने के प्रयासों को मजबूती दी है.
न्याय और जवाबदेही की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मुकदमों में पिल्लई ने दिखाया है कि कानूनी उपाय युद्ध और हिंसा की घटनाओं को रोकने में मददगार हो सकते हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून की संस्थाओं को मजबूत करने में भी योगदान दिया है. समिति के मुताबिक, उनकी स्वतंत्रता, विशेषज्ञता और दृढ़ता ने उन्हें हमारे समय के सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय न्यायविदों में शामिल किया है.
अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने की अटकलें हैं। एक्ट्रेस की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही अपना खुद का ब्यूटी ब्रांड लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं। पोस्ट में उनके हाथों में कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसी वजह से उनके संभावित ब्यूटी ब्रांड को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने फैंस और ब्यूटी लवर्स का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या जान्हवी अब अपने बिजनेस वेंचर के जरिए ब्यूटी इंडस्ट्री में नई शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट किसी नए ब्रांड से जुड़ी है या किसी अन्य प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
यह चर्चा ऐसे समय में शुरू हुई है, जब जान्हवी कपूर हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में थीं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस फैशन और ब्यूटी की दुनिया में भी अपनी पहचान मजबूत करती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके संभावित ब्यूटी ब्रांड को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ना स्वाभाविक है।
अगर जान्हवी कपूर ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करती हैं, तो वह उन बॉलीवुड सितारों की सूची में शामिल हो सकती हैं, जिन्होंने ब्यूटी और पर्सनल केयर के कारोबार में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, फिलहाल इसे सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। जान्हवी कपूर या उनकी टीम की ओर से ब्रांड लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस की यह पोस्ट किसी नए बिजनेस वेंचर का संकेत है या सिर्फ मेकअप और ब्यूटी के प्रति उनके लगाव की झलक।
सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर कोर्ट ने केंद्र से कहा
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र को निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण मेट्रो और दिल्ली आने वाली ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाए। अदालत ने कहा कि सब कुछ ठप नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने कहा कि भले ही कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अनियंत्रित गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाने का अधिकार है, लेकिन नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और दिल्ली आने वाली ट्रेन को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। निर्वाचन आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉजपा और कुछ छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। पीठ ने कहा, ''हमारे सामने एकमात्र मुद्दा यह है कि क्या कुछ स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन और रेल सेवाओं को पूरी तरह बंद करने के फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है।''
पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि मेट्रो और अन्य ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने और उसे नियंत्रित करने में अंतर है। पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने अधिकारियों से प्रतिबंध के फैसले पर फिर से विचार करने और मेट्रो ट्रेन तथा अन्य रेल सेवाओं को उचित नियमन के साथ चलने की अनुमति देने का आग्रह करने पर सहमति जताई है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के नेतृत्व में कई वरिष्ठ वकीलों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश ने आदेश दिया, ''इस आश्वासन के मद्देनजर हम स्पष्ट करते हैं कि मेट्रो ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी।'' प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि संभावित खतरे से निपटने के लिए लगाई जाने वाली पाबंदियां जरूरत से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको कुछ चीज़ों को रोकना होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ़ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।''
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि एहतियाती कार्रवाई से लोगों की आवाजाही पूरी तरह नहीं रुकनी चाहिए। पीठ ने केंद्र को निर्देश दिया कि मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाओं की आवाजाही के संबंध में अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पीठ ने केंद्र से कहा कि वह उचित तरीके से फैसले ले, ताकि यह पक्का किया जा सके कि ''आम जनता को होने वाली परेशानी कम से कम हो।'' सुनवाई के दौरान पीठ ने दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाने तथा ट्रेन को रद्द किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। पीठ ने कहा, ''मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।'' पीठ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून लागू कराने वाली एजेंसियों को एहतियाती कदम उठाने का अधिकार है, लेकिन ये कदम खतरे के अनुपात में होने चाहिए और आम नागरिकों को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रधान न्यायाधीश ने सुनवाई की शुरुआत में सॉलिसिटर जनरल मेहता से कहा, ''हमारी मुख्य चिंता इन मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद किए जाने को लेकर है। हमें इस पर गंभीर चिंता है।'' अदालत ने कहा कि उसकी चिंता प्रदर्शनकारियों या किसी व्यक्ति विशेष को लेकर नहीं, बल्कि उन हजारों यात्रियों को लेकर है, जो काम, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों से हर दिन दिल्ली आते जाते हैं।
CJP के आंदोलन: जंतर- मंतर छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
नई दिल्ली। नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने की मंज़ूरी दे दी है। जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आस-पास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। ये सेवाएं 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगी। सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जंतर- मंतर गुरुवार को सिर्फ प्रदर्शन स्थल नहीं, बल्कि आंदोलन के अगले बड़े चरण की तैयारी का केंद्र नजर आया। सुबह से ही यहां प्रदर्शनकारियों की आवाजाही बढ़ती रही और दोपहर तक जंतर-मंतर व इसके आसपास का इलाका नारेबाजी, भाषणों और बैठकों से गूंजता रहा। सीजेपी ने 10 अक्तूबर को दिल्ली में आंदोलन को फुल- फ्लैश तरीके से आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीजीपी के प्रदर्शन का असर आसपास के इलाकों में भी दिखाई दिया। प्रदर्शन स्थल पर सुबह से ही प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे। कई लोग समूहों में पहुंचे तो कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाते हुए आंदोलन स्थल तक पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ जंतर-मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ती गई और जगह- जगह छोटे-छोटे समूहों में चर्चा और बैठकें होती रहीं।
प्रदर्शनकारियों के बीच मुख्य चर्चा आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर रही। मंच से वक्ताओं ने कहा कि अब आंदोलन को केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और जनभागीदारी बढ़ाने का ऐलान किया गया। इसके लिए अलग-अलग इलाकों से लोगों को जोड़ने और आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
गुरुवार को जंतर-मंतर के अलावा आसपास के रास्तों और प्रमुख चौराहों पर भी प्रदर्शनकारियों की आवाजाही बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। आसपास मौजूद प्रदर्शनकारियों में युवाओं की संख्या भी नजर आई।
कई युवा मोबाइल फोन से प्रदर्शन के वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर साझा करते दिखे। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी आने वाले दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने और 10 अक्टूबर के कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति पर चर्चा करते रहे।
दोपहर तक प्रदर्शन स्थल पर नारेबाजी का दौर चलता रहा। बीच-बीच में वक्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। भाषणों में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ सवाल भी उठाए। आंदोलन स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अब अगले चरण में ले जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी रही। बैरिकेडिंग के साथ संवेदनशील रास्तों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। पुलिस की कोशिश रही कि प्रदर्शन निर्धारित क्षेत्र में रहे और आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं प्रदर्शनकारी भी पुलिस व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अपनी गतिविधियां जारी रखते दिखाई दिए।
सीजेपी के 10 अक्टूबर के आह्वान के बाद अब दिल्ली पुलिस और प्रशासन के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था चुनौती बन सकती है। प्रदर्शनकारी संगठनों की सक्रियता बढ़ने से जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास के इलाकों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को जंतर-मंतर पर दिखी गतिविधियों ने संकेत दे दिया कि 10 अक्टूबर का दिन आंदोलन के लिए बड़ा पड़ाव हो सकता है।
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट: 26,000 फोर्स, बॉर्डर चेकिंग, ट्रेनें प्रभावित, मेट्रो बंद
नई दिल्ली। दिल्ली हाल के सालों में किसी विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती की तैयारी कर रही है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 10 अक्टूबर 2026 के प्रदर्शन से पहले, राजधानी में लगभग 26,000 सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के जवान तैनात किए जाएंगे, 15,000 तक दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होने की संभावना है और 500 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की जा रही हैं।
बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा पहनने का निर्देश
पुलिस ने अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा पहनने का निर्देश भी दिया है, क्योंकि प्रशासन पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों सहित 50,000 से ज़्यादा लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारी कर रहा है। CJP और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। विपक्षी दलों के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।
महिला प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद
मौजूदा तैनाती और अतिरिक्त कर्मियों को मिलाकर, राजधानी में केंद्रीय बलों की कुल संख्या लगभग 26,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। महिला प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद को देखते हुए, दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के अलावा 450-500 और महिला पैरामिलिट्री कर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है।
बॉडी कैमरे, डिटेंशन सेंटर और बॉर्डर पर चेकिंग
हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान बदसलूकी के आरोपों के बीच बॉडी कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया गया है। तीन महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया था कि 3 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। इन शिकायतों को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। इन कैमरों का मकसद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत को रिकॉर्ड करना और गलत व्यवहार के आरोप लगने पर फुटेज उपलब्ध कराना है।
दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के आवागमन पर रहेगी नजर
अगर बड़ी भीड़ जमा हो जाती है और हटने से इनकार करती है, तो पुलिस स्टेडियम जैसी जगहों पर करीब 10 अस्थायी डिटेंशन सेंटर भी तैयार कर रही है। दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा जांच बढ़ाई जा रही है, खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाले रास्तों पर; साथ ही, पुलिस दूसरे राज्यों से आने वाली बसों और उनके आवागमन पर भी नजर रख रही है।
रेलवे ने ट्रेनें रद्द कीं, दिल्ली मेट्रो ने 57 स्टेशन बंद किए
पाबंदियां सिर्फ विरोध वाली जगह तक ही सीमित नहीं हैं। रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है, क्योंकि भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। पुलिस सेंट्रल दिल्ली में आने-जाने के लिए कैब एग्रीगेटर्स के साथ तालमेल बिठा रही है, जबकि होटलों और गेस्ट हाउसों से नई बुकिंग न लेने को कहा गया है। शराब की दुकानों को भी 9 और 10 अक्टूबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि उसके 57 स्टेशन बंद रहेंगे।
CJP के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए CJP-AISA के विरोध प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से सिर्फ तीन दिन पहले, 7 अक्टूबर को सूचना दी थी, जबकि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए आवेदन कम से कम 10 दिन पहले जमा किए जाने चाहिए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
CJP ने चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में किए गए 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (खास सघन समीक्षा) में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। चुनाव आयोग ने अपनी प्रक्रियाओं का बचाव किया है, जबकि इस विवाद के कारण दिल्ली भर में विपक्षी दलों, छात्र समूहों और कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक विरोध-प्रदर्शन किए हैं।
राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
शामली। राजकीय नर्सेस संघ द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में शुक्रवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार राजकीय नर्सेस संघ द्वारा अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। संगठन का आरोप है कि उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण नियमित नर्सिंग अधिकारियों व कर्मचारियों मंे आक्रोश है। इसी के तहत शुक्रवार को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सीएमओ ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार एवं चिकित्सालय परिसर में एकत्र होकर शासन व प्रशासन का विरोध किया जाएगा। 22 अक्तूबर को प्रदेशभर के नर्सिंग सवर्ग द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रदेशभर के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर ओमकार पुरी, सुमित वैष्णव, सपना, हीना, विमल, रक्षिका आदि भी शामिल रहे।
शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आज समस्त सेक्टर ज़ोनल मजिस्ट्रेट एवं माइक्रोआब्जर्वर सहित पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ अमित मलिक जी व सचिन विकल, प्रवक्ता राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली द्वारा मतदान सामग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र पर पहुंचकर की जाने वाली प्रक्रिया, मतदान के दिन की जाने वाली प्रक्रिया, मतदान प्रारंभ होने से पूर्व की तैयारी, मतदान के समय फोटो पहचान पत्र का विकल्प आदि के बारे में जानकारी देते हुए पीठासीन अधिकारीमतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को क्षेत्र संपन्न कराने हेतु विस्तार से समझाया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन के दृष्टिगत नामित सभी संबंधित को उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सत्येन्द्र सिंह ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4रू00 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद शामली में मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 मतदान केंद्र एवं 16 मतदान स्थल निर्धारित हैं। वहीं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 मतदान केंद्र एवं 06 मतदान स्थल निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को पोलिंग पार्टियों की रवानगी कलेक्ट्रेट शामली से की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण में संबंधित द्वारा मतपेटिका का भी प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं सभी संबंधित उपस्थित रहे।
एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण
शामली। एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण के साथ-साथ वाहनों की स्थिति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्न आउट, ड्रिल कौशल व अनुशासन का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन की परिवहन शाखा एवं यूपी 112 इकाई मंे उपलब्ध वाहनों की स्थिति तथा उनके रख रखाव की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित मैस, बैरक, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों तथा अन्य भवनांे का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकांे एवं निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी गिरावट को लेकर देश में राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सरकार की नीतियों और आर्थिक स्थिति पर उठाए जा रहे सवालों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या विदेशी निवेशकों (FPIs/FIIs) का भरोसा डिगा है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों और आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के पीछे राजनीतिक बयानबाजी के बजाय वैश्विक और आर्थिक कारण मुख्य वजह हैं।
विपक्ष के आरोप और राजनीतिक हलचल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, रोजगार और बाजार की स्थिति को लेकर हमलावर रहे हैं। उनके बयानों के बाद बाजार में आ रही गिरावट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों का दावा है कि सरकार की नीतियों से विदेशी निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है, जिससे बाजार से लगातार पूंजी बाहर जा रही है।
आर्थिक विशेषज्ञों का क्या है कहना?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशक राजनीतिक बयानों के बजाय मुख्य रूप से वैश्विक ब्याज दरों, वैल्यूएशन और कंपनियों के प्रदर्शन को देखकर फैसले लेते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गिरावट के 5 बड़े कारण निम्नलिखित हैं:
चीन के आर्थिक पैकेज का असर:
चीन सरकार द्वारा घोषित बड़े आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के कारण विदेशी फंड्स भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन के सस्ते बाजारों में लगा रहे हैं।
भारतीय शेयरों का महंगा मूल्यांकन (High Valuation):
भारतीय शेयर बाजार लंबे समय से रिकॉर्ड स्तर पर थे, जिसके चलते शेयर काफी महंगे हो गए थे। ऐसे में विदेशी निवेशकों ने मुनाफावसूली (Profit Booking) को प्राथमिकता दी।
अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड:
अमेरिकी बॉन्ड Yield में बढ़त के कारण विदेशी निवेशकों को वहां सुरक्षित और बेहतर रिटर्न मिल रहा है, जिससे वे इमर्जिंग मार्केट्स से फंड निकाल रहे हैं।
कच्चे तेल और भू-राजनीतिक तनाव का जोखिम:
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का खतरा बना हुआ है, जिसका भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।
सुस्त तिमाही नतीजे:
हालिया तिमाहियों में कई बड़ी भारतीय कंपनियों के वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं।
एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना
शामली। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में शामली के साथ थानाभवन, कुड़ाना और ऊन क्षेत्र के कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए।
सीएमओ कार्यालय पर आयोजित धरने में कर्मचारियों ने बताया कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम और सीएमओ को सौंपा गया था। इसमें लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक शासन स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा और जिला महामंत्री मुब्बशिर खान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नियमितीकरण को प्रमुख मांग बनाया है। संगठन के अनुसार कई कर्मचारी 15 से 20 साल से अधिक समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण होने तक समान काम-समान वेतन लागू करने और वेतन बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन देने की मांग की। कर्मचारियों ने खुद और आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कम से कम 10 लाख रुपए की फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा की मांग की। इसके अलावा महंगाई भत्ता, प्रभावी ईपीएफ और नियोक्ता अंशदान, एचआरए, चिकित्सा इकाइयों पर सरकारी आवास और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की। कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर गैर-जनपदीय स्थानांतरण, म्यूचुअल ट्रांसफर और स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण की नीति बहाल करने की मांग की। सेवा के दौरान संविदा कर्मचारी की मौत होने पर पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की नीति बनाने की मांग भी रखी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से प्रदेशभर के छभ्ड संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग
शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद स्व. हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में संसदीय कार्यमंत्री स्व. हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट 10 अक्तूबर 2001 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी गयी थी। हुकुम सिंह की अध्यक्षता में बनी इस समिति में अत्याधिक पिछडे, वंचित अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए सामाजिक असंतुलन दूर करने के लिए सामाजिक न्याय समिति का गठन किया गया था क्योंकि आरक्षण का लाभ कुछ ही व्यक्तियों में सिमट कर रह गया था। उच्चतम न्यायालय ने भी राज्यों को आरक्षण में वर्गीकरण का अधिकार दिया था लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र एवं राज्य सरकार सामाजिक न्याय का मुद्दा भूल गयी है, जबकि यही वंचित वर्ग भाजपा का सबसे बडा समर्थक रहा है। पिछडे एवं दलित वर्गों के आरक्षण का वर्गीकरण पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी में हो चुका है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए। इस अवसर पर राजेश कश्यप, प्रमोद कश्यप, पुष्पेन्द्र कश्यप, डा. रामलाल सिंह कश्यप, ओमसिंह, कृष्णपाल सिंह कश्यप आदि भी मौजूद रहे।
जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
शामली। सहारनपुर के एमएल एवं जेएनके गर्ल्स कॉलेज में सात अक्टूबर को आयोजित पांचवीं अंतरमहाविद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ओवरऑल परिणाम में कॉलेज की पुरुष और महिला दोनों टीमें उपविजेता रहीं।
पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में वसीम खान ने रजत, 81 किलोग्राम में अभिनव कर्दियान ने रजत तथा 90 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल सरोहा ने रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका ने कांस्य, 52 किलोग्राम में अंशु ने रजत और 70 किलोग्राम भार वर्ग में सलोनी ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमके जॉली और स्पोर्ट्स प्रमुख डॉ. प्रवीन अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कॉलेज में सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन से खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया
शामली। के जैन कन्या इंटर कॉलेज में बचपन की मुस्कान-नशामुक्त हिन्दुस्तान अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन संत निपुण मुनि महाराज के सान्निध्य में करीब 350 छात्राओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ किरण सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन ने णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण और मंगलाचरण के साथ किया। जैन संत निपुण मुनि महाराज ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके विचार, व्यवहार, शिक्षा, संस्कार और पारिवारिक संबंधों को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने का समय है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, योग, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं का स्वस्थ एवं संस्कारवान भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र जैन ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए परिवार और शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्या रुचिका ढाका ने कहा कि विद्यालयों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है। उन्होंने छात्राओं से शपथ को जीवन का स्थायी संकल्प बनाने का आह्वान किया।
अमित कश्यप हत्याकांड: दोषी सिद्ध होते ही रविता ने खाना छोड़ा
मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद रविता की जेल में निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, बुधवार को कोर्ट से लौटने के बाद रविता बैरक में अकेली बैठी रही और किसी से बातचीत नहीं की। उसने खाना खाने से भी इनकार किया, जिसके बाद काउंसलिंग कर उसे थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाया जा रहा है। वहीं उसका प्रेमी अमरदीप भी दोषी करार होने के बाद वापस जेल पहुंच गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार, कोर्ट की सुनवाई के बाद रविता बैरक में अकेली बैठी रही। वह अन्य बंदियों से बातचीत नहीं कर रही थी और खाना खाने से भी इनकार कर दिया। जेल प्रशासन की निगरानी में उसकी काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उसे थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाया जा रहा है।
अमित कश्यप हत्याकांड का आरोपी अमरदीप जमानत पर जेल से बाहर था। बुधवार को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद वह वापस जेल पहुंच गया। जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों दोषियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और सजा सुनाए जाने तक विशेष नजर रखी जा रही है।
मामला हस्तिनापुर के अकबरपुर सादात गांव का है। अभियोजन के अनुसार, रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए अमित के शव के पास जहरीला सांप छोड़ा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई थी।
अदालत दोनों को हत्या समेत संबंधित धाराओं में दोषी करार दे चुकी है। अब सजा पर फैसला होना बाकी है। इस बीच जेल प्रशासन ने दोनों की निगरानी बढ़ा दी है।
10 अक्तूबर के लिए दिल्ली में ऐतिहासिक सुरक्षा प्रबंध, 20 हजार सुरक्षाबल तैनात
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आगामी 10 अक्तूबर के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने जनता और प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत सभा या प्रदर्शन में शामिल होने से बचें।
शहर में शांति बनाए रखने और यातायात को सुचारू रखने के लिए एहतियातन कड़े कदम उठाए गए हैं। संबंधित इलाकों में पहले से ही निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू है, और पुलिस ने सभी से कानून का पालन करने का अनुरोध किया है।
पुलिस पर हमलों के खिलाफ चेतावनी
पुलिस ने चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करना या हिंसा करना एक गंभीर अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के निर्देश
सुरक्षा बलों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि महिला प्रदर्शनकारियों को संभालते वक्त पूरी सावधानी बरती जाए और अनावश्यक टकराव से बचा जाए। बल को एक पेज पर रखने के लिए लगातार दैनिक ब्रीफिंग भी की जा रही हैं।
पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही किसी भी बिना सत्यापित खबर या अफवाहों पर विश्वास न करें। लोगों से केवल दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और वेरिफाइड चैनलों पर भरोसा करने की अपील की गई है।
SIR पर दो खेमे में बंट गई जूडिशरी? जस्टिस भुइयां के समर्थन में कूदे जस्टिस ओका
नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद में न्यायिक बिरादरी अब दो खेमों में बंटती दिख रही है। एक तरफ जहां 42 पूर्व जजों ने SIR के समर्थन में खुली चिट्ठी लिखी है और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का बचाव किया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने पिछले दिनों SIR की आलोचना की थी और कहा था कि लाखों भारतीय नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित करने वाली कोई भी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। इसके बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने जस्टिस भुइयां के बयानों की आलोचना की और कहा कि किसी भी मौजूदा न्यायाधीश को ऐसे मुद्दे पर बयान नहीं देना चाहिए, जिस पर उसी अदालत में सुनवाई लंबित हो।
अब सुप्रीम कोर्ट के एक और रिटायर्ड जज जस्टिस अभय एस ओका का इस मामले में बयान आया है। जस्टिस ओका ने जस्टिस गवई से अलग राय रखते हुए साफ कहा है कि वोटरों से बड़े पैमाने पर मताधिकार छीनने के खिलाफ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की टिप्पणी में कुछ भी अनुचित नहीं है। जस्टिस ओका ने कहा, "एक नागरिक के तौर पर जजों का इस प्रक्रिया (SIR) के बारे में बात करने में कुछ भी गलत नहीं है।" इसके साथ ही जस्टिस ओका ने SIR के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि सरनेम में स्पेलिंग की गलती के कारण उन्हें 'फॉर्म 8' भरने के लिए कहा गया था।
दरअसल, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था कि किसी भी अदालत द्वारा वोटरों के बड़े पैमाने पर मताधिकार छीनने को मंजूरी नहीं दी जा सकती। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय ओका ने जस्टिस भुइयां की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि मौजूदा सुप्रीम कोर्ट जज ने कोई न्यायिक अनुचित काम नहीं किया है। जस्टिस ओका ने कहा कि किसी दूसरी बेंच या अपनी ही बेंच के सामने लंबित मामले के गुण-दोष पर मौजूदा जज की टिप्पणी शायद उचित न हो लेकिन जस्टिस भुइयां के भाषण में ऐसा नहीं हुआ।
अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं मुख्यमंत्री, अखिलेश का योगी को चैलेज
अयोध्या। अयोध्या में सपा प्रत्याशी पवन पांडेय की कथा शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को चुनौती दे डाली। योगी का बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर अयोध्या को लेकर इतना ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता दूध का दूध-पानी का पानी करने वालों का पानी उतार देगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब से हमने अयोध्या में प्रत्याशी घोषित किया है, बीजेपी सर्वे पर सर्वे करा रही है। हर सर्वे में बीजेपी पीछे छूट जा रही है। सुनने में आ रहा है कि अयोध्या में बीजेपी को नया प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा है। जो बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली।
रामनगरी में सत्ता के दावों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा
भागवत कथा के मंच से अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कृष्ण का सुदर्शन चक्र सज्जनों की रक्षा के लिए था, सज्जनों को डराने के लिए नहीं। सत्ता की एजेंसियों और अधिकारियों को इससे सीख लेनी चाहिए कि शक्ति का इस्तेमाल संरक्षण और न्याय के लिए हो, भय पैदा करने के लिए नहीं। अखिलेश ने कहा कि रामनगरी में सत्ता के दावों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।
GST काउंसिल का बड़ा फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म
दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को GST काउंसिल की अहम बैठक हुई। बैठक में काउंसिल ने GST व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति को पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा GST के तहत मुकदमा चलाने की सीमा भी बढ़ाई गई है। काउंसिल ने इस सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है। काउंसिल के इस फैसले के बाद GST मामलों में गिरफ्तारी के प्रावधान को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। वहीं, अभियोजन की सीमा बढ़ने से 5 करोड़ रुपये तक की सीमा से जुड़े मामलों पर भी नए प्रावधान लागू होंगे। काउंसिल ने अपराधों में न्यूनतम सजा के प्रावधान को भी हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा सामान्य जुर्माने की अधिकतम राशि को 25,000 से घटाकर 10,000 रूपये करने का निर्णय लिया गया है।
GST व्यवस्था में प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों के पास गंभीर टैक्स अपराधों के मामलों में गिरफ्तारी की शक्ति थी। GST काउंसिल ने अब इस प्रावधान को खत्म करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद GST मामलों में गिरफ्तारी से जुड़े मौजूदा प्रावधानों में बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, नए प्रावधानों के लागू होने की प्रक्रिया और संबंधित कानूनी बदलाव भी महत्वपूर्ण होंगे।
अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ रूपये
GST से जुड़े अपराधों में अभियोजन की सीमा को भी बढ़ाया गया है। पहले जहां 1 करोड़ की सीमा थी, उसे बढ़ाकर 5 करोड़ रूपये कर दिया गया है। इसका मतलब है कि GST कानून के तहत आपराधिक अभियोजन से जुड़े मामलों में अब संशोधित सीमा लागू होगी। छोटे कर विवादों और अनुपालन से जुड़ी गलतियों को लेकर आपराधिक कार्रवाई का दायरा इससे प्रभावित होगा।
न्यूनतम सजा का प्रावधान भी हटाया
GST काउंसिल ने अपराधों के लिए तय न्यूनतम सजा के प्रावधान को हटाने का फैसला किया है। अब सजा का निर्धारण मामले की परिस्थितियों और कानून के तहत न्यायपालिका के विवेक के आधार पर किया जाएगा। सजा में जुर्माना, जेल या दोनों का प्रावधान हो सकता है। काउंसिल का यह बदलाव GST से जुड़े आपराधिक मामलों में सजा तय करने की व्यवस्था को अधिक लचीला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सुरक्षा व्यवस्था
नई दिल्ली। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और नई खुफिया रिपोर्टों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। CEC ज्ञानेश कुमार को Z+ श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए उसमें अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। यह कदम दिल्ली और आगरा में उनके आवासों के बाहर हुए प्रदर्शनों के बाद एहतियातन उठाया गया है।
निर्वाचन सदन पर अर्धसैनिक बलों की घेराबंदी
सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित उनके पारिवारिक घर पर भी सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। इसके अलावा अशोका रोड स्थित 'निर्वाचन सदन' (चुनाव आयोग मुख्यालय) के बाहर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और दिल्ली पुलिस के जवानों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवास के आसपास 24 घंटे विशेष पुलिस पिकेट्स और पेट्रोलिंग यूनिट्स मुस्तैद रहेंगी।
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने 27 सितंबर को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रोक दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, नई मोती बाग कॉलोनी स्थित उनके घर के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलोनी के बाहर एक पूरी बस में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।
प्रकाश राज, ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके ने की CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता-सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज के नेतृत्व में लोगों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। महिलाओं और छात्रों समेत विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में फ्रीडम पार्क में एकत्र हुए।
महिलाओं के साथ एकजुटता जताते हुए ''चप्पल प्रदर्शन''
प्रदर्शन के दौरान माहौल अचानक बेहद जोशीला हो गया और लगातार नारेबाजी होती रही। प्रदर्शनकारी SIR प्रक्रिया को रद्द करने तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन पूरे कर्नाटक से SIR के कथित पीड़ितों के लिए आयोजित 'जनता की अदालत' का हिस्सा था। इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता जताते हुए ''चप्पल प्रदर्शन'' किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने ''तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी''
प्रदर्शनकारियों ने जो पोस्टर लहराए, उनमें 'एरर 404-नेम नॉट फाउंड', 'इट्स डन ब्रो, रिजाइन सर', (अब बहुत हुआ, सर इस्तीफा दीजिए) और 'डोंट इरेज अस, हियर अस' (हमें मत मिटाइए, हमारी बात सुनिए) जैसे नारे लिखे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ''तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी'', ''वोट चोरी'' और ''ज्ञानेश कुमार, अपनी कुर्सी छोड़ो'' जैसे नारे भी लगाए। प्रदर्शन स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरों वाले पोस्टर भी दिखाई दिए।
नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया
इसके अलावा ''लोकतंत्र की महा चोरी'' जैसे नारे लिखे पोस्टर भी नजर आए। बेंगलुरु में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुजीबुर रहमान ने कहा कि ''यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हमारे मतदान के अधिकार को हमसे छीन लिया गया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें एकजुट होना होगा, क्योंकि मेरा अपना वोट ही छीन लिया गया है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है और उन्हें नहीं पता कि उनका नाम हटाने की मांग करने वाला फॉर्म-7 आवेदन किसने जमा किया था। पुलिस ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मालिक का दावाः बिल्डिंग जर्जर इसलिए खाली कराना चाहते हैं
शामली। शहर के धीमान पूरा स्थित दुकानदारों द्वारा मालिक पर लगाए गए आरोपों को लेकर दुकानों के मालिक द्वारा अपना पक्ष रखते हुए कहा गया है कि वह केवल अपना बचाव करने के लिए दुकानों की जर्जर अवस्था को देखते हुए दुकानों को खाली कराना चाह रहे है।जो भी वैध प्रक्रिया होगी वह प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से होगी।उनके द्वारा किसी भी किरायेदार को किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती व धमकी नहीं दी जा रही है।उन्होंने पुणे की एक कंपनी द्वारा बनाई गई स्ट्रक्चर रिपोर्ट को भी पेश किया जिसमे बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर माना गया है।
गुरुवार को मुजफ्फरनगर निवासी डॉक्टर प्रणव गर्ग,भूषण गर्ग व ईश्वर स्वरूप ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि शहर के धीमान पूरा स्थित बिल्डिंग सन 1950 में बनाई गई थी।जो फिलहाल 72 वर्ष होने के बावजूद पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है।उसमें बनाई गई दुकानों को 5 व 2 साल के एग्रीमेंटो पर दिया गया था।लेकिन 2022 से किरायेदारों द्वारा किराया देना बंद कर दिया गया और उल्टा दुकानों के मालिक पर ही मुकदमा कर दिया गया।लेकिन कोर्ट द्वारा दुकान मालिक के पक्ष में फैसला दिया गया।उन्होंने कहा कि वह केवल अपना बचाव करने के लिए बिल्डिंग को खाली कराना चाहते है।हाल फिलहाल में लखनऊ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जर्जर बिल्डिंगों के गिरने से बड़े हादसे हो चुके है।जिसमे किरायेदारों द्वारा मालिक के निर्दोष होने के बावजूद भी दोषी बनाया गया है।उन्होंने कहा कि वह दुकानों को खाली करवाने की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक देख रेख में करवाना चाहते है।उनके द्वारा किसी भी दुकानदार को न तो कोई धमकी दी गई है और न ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहा किया गया है। प्रशासन के निर्देश पर पुणे की एक कंपनी द्वारा स्ट्रक्चर रिपोर्ट तैयार कराई गई है।जिसमे बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर माना गया है।इस रिपोर्ट को भी न्यायालय के साथ साथ प्रशाशन को भी सौंप दिया गया है।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बराबर की बिल्डिंगों व आनेजाने वाले राहगिरी को भी जान माल का खतरा बना हुआ है।उन्होंने कहा कि कोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी जो भी दिशा निर्देश देंगे उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।दुकानदारों द्वारा उन पर जो भी आरोप लगाए गए है वह पूर्ण रूप से निराधार है।
नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
पणजी। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 75 वर्षीय अभिनेता को गुरुवार सुबह उनके गोवा स्थित आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। डॉक्टर के मुताबिक, मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है। अब नाना पाटेकर के निधन की चिकित्सकीय वजह की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
45 मिनट तक बचाने की कोशिश
रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई। डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।
चार दशक से ज्यादा लंबा रहा फिल्मी सफर
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
‘क्रांतिवीर’ में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।
वह भारतीय सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में गिने जाते रहे हैं। नाना पाटेकर केवल अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि लेखक और निर्देशक के तौर पर भी उन्होंने काम किया। फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा था।
अब उनके निधन की खबर ने हिंदी और मराठी फिल्म जगत को गहरा झटका दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनके निधन की चिकित्सकीय वजह को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
सिर्फ अदाकार नहीं थे नाना
नाना पाटेकर की खासियत सिर्फ उनकी अदाकारी नहीं थी, बल्कि उनका जिंदगी को देखने का नजरिया भी उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता था। बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की थी। वे थिएटर से भी गहराई से जुड़े रहे और आगे चलकर फिल्म निर्देशन में भी हाथ आजमाया। 1991 में आई ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ उन्होंने निर्देशित की थी। इस फिल्म में कमांडो की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने भारतीय सेना के साथ कठोर सैन्य प्रशिक्षण लिया था। उनके इस अनुभव के बाद उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक भी मिली थी।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके अलावा एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। हाल में पदोन्नति पाने वाले तीन अधिकारियों को भी जिले की कमान सौंपी गई है।
1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर बनाए रखा गया है। उनसे एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी 1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को दी गई है।
वह एडीजी तकनीकी सेवाएं के साथ एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर का एसपी बनाया गया। कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर एसपी से हटाकर एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। संजय कुमार को मुजफ्फरनगर के एसएसपी पद से हटाकर चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।
बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है। कुंवर ज्ञानञ्जय सिंह को हापुड़ से हटाकर प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को एसपी लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है।
गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया का नया एसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी और पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का एसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर जिले की कमान सौंपी गई। वहीं बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।
इसके अलावा चिराग जैन की तैनाती बरेली में एसपी नगर और मानुष पारीक को आजमगढ़ में एसपी नगर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक राज नारायण को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है। पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का एसपी, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का एसपी बनाया गया है।
लव अफेयर में खूनी खेल: युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया
आगरा।  आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मलपुरा क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास बुधवार को एक युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक 25 साल के अरुण नाम के युवक ने एक लड़की को गोली मार दी। फिर खुद को भी उड़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। उधर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायल युवती की हालत और घटना के कारणों की जानकारी भी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना थाना सदर क्षेत्र में सेंट पीटर्स कॉलेज और गढ़ी ठाकुरदास के पास नवनिर्मित कॉलोनी की बताई जा रही थी। जिससे कुछ समय तक दोनों थानों की पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद की स्थिति भी बनी रही।
उधर, फिरोजाबाद से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां थाना उत्तर क्षेत्र में मंगलवार रात में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को एक साथ देखकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में दोनों का उपचार आगरा चल रहा है। उधर, पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया है।
यूपी विधानसभा-पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट में अंतर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रायबरेली के एक ग्राम पंचायत के विधान सभा और पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में अंतर होने के मामले में केन्द्रीय चुनाव आयोग व राज्य चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। न्यायालय ने मामले में चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। चार सप्ताह बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने रायबरेली के मखदूमपुर ग्राम पंचायत निवासी रोहित की याचिका पर दिया। याची की ओर से अधिवक्ता मोतीलाल यादव की दलील थी कि उक्त पंचायत चुनाव के लिए तैयार उक्त ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में तथा विधान सभा चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची में 468 मतदाताओं का अंतर है।
अधिवक्ता ने दलील दी कि दोनों सूचियों का मानक अलग-अलग तय
कहा गया कि पंचायत चुनाव के लिए जहां 1987 मतदाता सूची में हैं, वहीं विधान सभा चुनाव की सूची में 1519 मतदाता ही हैं। हालांकि याचिका पर बहस के दौरान केन्द्रीय चुनाव आयोग के अधिवक्ता ने दलील दी कि दोनों मतदाता सूचियों का मानक अलग-अलग तय है। कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए तैयार की जाने वाली सूची में यदि कोई तीन या अधिक साल से संबंधित विधान सभा क्षेत्र में निवास नहीं कर रहा है तो उसका नाम हटा दिया जाता है।
आपको बता दें कि यूपी पंचायत चुनाव के लिए जारी फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता हैं। यह संख्या वर्ष 2021 में दर्ज 12 करोड़ 29 लाख 50 हजार 52 मतदाताओं की तुलना में 29 लाख 1 हजार 518 अधिक है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए विशेष पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में नए मतदाता जोड़े गए, जबकि मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। आंकड़ों के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान 2 करोड़ 32 लाख 24 हजार 805 नाम जोड़े गए, जबकि 2 करोड़ 3 लाख 23 हजार 287 नाम हटाए गए, जिसके बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता वाले जिलों में जौनपुर शीर्ष पर है, जहां कुल 36 लाख 97 हजार 376 मतदाता हैं। इसके बाद प्रयागराज में 34 लाख 95 हजार 203, सीतापुर में 31 लाख 18 हजार 29, गोरखपुर में 29 लाख 63 हजार 142 और लखीमपुर खीरी में 28 लाख 87 हजार 290 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
'पुलिसकर्मियों ने मुझे जहां-तहां छुआ'; प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सड़क पर ही लेट गईं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित दोपहर के भोज के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसद और नेता जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जाने लगे तो दिल्ली पुलिस ने उन सभी को बीच में ही रोक दिया। इससे जंतर मंतर से पहले ही सड़कों पर हो हंगामा होने लगा। इस दौरान विपक्षी नेताओं की दिल्ली पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। इसी बीच, जहां राहुल गांधी को पुलिस ने आगे बढ़ने से घेर कर रोक लिया और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया, वहीं उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी वहीं सड़क पर लेट गईं। उन्होंने पुलिस पर बर्बरता करने और खुद को जहां-तहां छने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "ये हमारे साथ ऐसा बुरा बर्ताव कर रहे हैं। वे सांसदों को पीट रहे हैं। पुलिसवालों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है। उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया। अब हम यहां से नहीं हटेंगे। वे अपनी फोर्स को वापस बुला लें। मैं यहां से नहीं हटूंगी।" प्रियंका गांधी समेत अन्य महिला सांसद भी दिल्ली के शांगरी-ला होटल के निकट सड़क पर लेट गईं, उनके हाथों में संविधान की प्रतियां थीं।
दरअसल, विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने अशोक रोड पर संगरीला होटल के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे। इससे पहले जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में आयोजित भोज में मंगलवार को हुए प्रदर्शन और आगे की रणनीति को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने चर्चा की। इस भोज में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के सांसद शामिल हुए। हालांकि, समाजवादी पार्टी का कोई प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुआ।
राहुल गांधी को पुलिस ने कंधे पर उठाया, तो गाड़ी पर पैर अड़ाया, हिरासत में लिए गए
नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोकसभा सांसद राहुल गांधी को जंतर-मंतर के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इंडिया ब्लॉक के सांसदों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें विरोध स्थल की ओर जाने से रोक दिया गया। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें अपने कंधों पर उठा लेते हैं और गाड़ी के अंदर धकेल देते हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के एक वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी जब गाड़ी के अंदर नहीं बैठ रहे थे, तो पुलिस वालों ने उन्हें जबरन उठा लिया। हालांकि, तब भी राहुल ने जोर आजमाइश की और गाड़ी के गेट के ऊपर पैर अड़ा दिए। लेकिन आखिरकार पुलिस उन्हें गाड़ी में अंदर धकेलने में कामयाब हो जाती है।
सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी
उधर दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी सड़क पर लेट गईं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "ये लोग चुनाव आयुक्त से मिलने की गुहार लगाने वाले सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। हमारे साथ भी ऐसा ही बर्ताव करते हैं। सांसदों को पीट रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है। हमें जमीन पर पटक दिया है। अब हम यहां से नहीं हटेंगे। चाहे वे अपने बल वापस बुला लें, मैं यहां से नहीं हटूंगी।"
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित दोपहर के भोज के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के सांसदों को बुधवार को बीच में ही रोक दिया गया।
विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने अशोक रोड पर संगरीला होटल के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को ले जा रही बस के टायर किए पंचर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। बुधवार को कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं के साथ सड़क पर उतरे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया। प्रियंका गांधी को भी कार्यकर्ताओं ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की बस राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं को लेकर कुछ दूर चली, लेकिन हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बस की रफ्तार कम थी। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की बस को पंचर कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस उसी पंचर बस में राहुल गांधी को लेकर गई है। प्रियंका गांधी को छत्रसाल स्टेडियम लेकर जाया गया है। वहीं राहुल गांधी को पुलिस बाराखंभा पुलिस थाने लेकर जा रही है।
आजकल बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा क्यों है जरूरी?
आजकल बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा काफी पसंद किया जाता है। इसमें सिर्फ बाल धोना और कंडीशनर लगाना ही नहीं, बल्कि स्कैल्प मसाज, डीप कंडीशनिंग और स्टीम जैसे स्टेप्स भी शामिल होते हैं। इससे ड्राई और बेजान बालों में सॉफ्टनेस व चमक लाने में मदद मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि हर बार सैलून जाने की जरूरत नहीं है। कुछ बेसिक चीजों की मदद से घर पर भी हेयर स्पा किया जा सकता है। बालों की जरूरत के अनुसार इसे किया जा सकता है, हालांकि कितनी बार करना है, यह बालों और स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है।
किन चीजों की जरूरत होगी?
घर पर हेयर स्पा के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी, 2-3 साफ तौलिए, हेयर क्लिप्स, शावर कैप, स्पा क्रीम, डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क, माइल्ड शैंपू और गर्म पानी के लिए एक बड़ा बर्तन रखें। सारा सामान पहले से तैयार कर लें, ताकि प्रक्रिया के दौरान परेशानी न हो।
पहला स्टैप- बालों को अच्छी तरह साफ करें
सबसे पहले बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें, ताकि बालों और स्कैल्प पर जमा गंदगी व एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाए। इसके बाद तौलिए से हल्के हाथों से बाल सुखाएं। उन्हें पूरी तरह ड्राई न करें, क्योंकि अगले स्टैप के लिए हल्की नमी जरूरी है।
दूसरा स्टैप- स्पा क्रीम लगाएं चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को धीरे-धीरे सुलझाकर छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। अब एक-एक करके बालों की लंबाई पर स्पा क्रीम लगाएं। अगर प्रोडक्ट को स्कैल्प पर लगाने की सलाह दी गई हो, तभी वहां लगाएं। उंगलियों से हल्की मसाज करने के बाद बालों को शावर कैप से ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
तीसरा स्टैप- बालों को दें स्टीम एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें साफ तौलिया भिगोकर सावधानी से निचोड़ लें। तौलिया बहुत गर्म न हो। इसे बालों के चारों ओर लपेटकर हल्की स्टीम दें। यह प्रक्रिया 3-4 बार दोहराई जा सकती है, लेकिन हर बार लिये का तापमान जरूर जांचें।
चौथा स्टैप- करें डीप कंडीशनिंग स्टीम के बाद बालों को पानी से धोकर डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाएं और करीब 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। तैयार हेयर मास्क के अलावा दही, शहद या एवोकाडो से बने होममेड मास्क का इस्तेमाल भी किया जाता है। हालांकि, किसी भी चीज को स्कैल्प पर लगाने से पहले एलर्जी या जलन की संभावना जरूर जांच लें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।
आखिरी स्टैप- बालों को आराम से सुखाएं बालों को तौलिए से रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से पानी सोखें और प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। गीले बालों में तुरंत कंघी करने और ज्यादा हीट देने से बचें। इस तरह आसानी से घर पर हेयर स्पा किया जा सकता है। अगर स्कैल्प पर घाव, इंफैक्शन या कोई अन्य समस्या है तो पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, बन रहा गौरी योग का शुभ संयोग
करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना से यह व्रत रखती हैं। वहीं, कई कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की कामना से करवा चौथ का व्रत करती हैं।
करवा चौथ 2026 कब है?
साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर की रात 1 बजकर 7 मिनट से शुरू होगी और 29 अक्टूबर की रात 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।
इस दिन परिधि योग का संयोग बताया जा रहा है। साथ ही चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रहेगा और गौरी योग का भी संयोग बनेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में पूजा और व्रत करना विशेष फलदायी माना जाता है।
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ के दिन भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि माता पार्वती की आराधना करने से अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद पति के हाथों पानी ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है।
करवा चौथ पूजा विधि
सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें। शाम को पूजा स्थल पर करवा चौथ की पूजा सामग्री रखें और भगवान गणेश, माता पार्वती तथा करवा माता की विधिवत पूजा करें। करवा माता की कथा सुनें और दीप जलाएं। रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर उन्हें अर्घ्य दें। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत पूरा करें।
नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से पहले जान लें वास्तु दिशा, सही नियम और सावधानियां
कई परिवारों के लिए, नवरात्रि का सबसे जरूरी हिस्सा व्रत या आरती नहीं, बल्कि एक जलती हुई लौ है। अखंड ज्योति एक ऐसी अखंड लौ जो पहले दिन जलाई जाती है और नौ दिनों तक लगातार जलती रहती है। इसे इस बात का संकेत माना जाता है कि मां दुर्गा खुद घर में मौजूद हैं। यही वह हिस्सा भी है जिसकी लोगों को सबसे ज्यादा चिंता होती है। कौन सा घी? किस कोने में? और अगर यह रात के 3 बजे बुझ जाए तो क्या होगा?
इसे कब जलाएं?
अखंड ज्योति को रविवार, 11 अक्टूबर को घटस्थापना के दौरान, सुबह 6:19 से 10:12 बजे के शुभ मुहूर्त में जलाएं। ज्यादातर परिवार कलश स्थापना के ठीक बाद इसे जलाते हैं और देवी से प्रार्थना करते हैं कि वे दीपक स्वीकार करें और नौ दिनों तक घर में वास करें।
घी या तेल?
शुद्ध गाय का घी सबसे अच्छा विकल्प है। यह साफ जलता है और कहा जाता है कि इससे घर में शांति और समृद्धि आती है। कुछ परिवार इसकी जगह तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं, खासकर अगर यह उनकी परंपरा हो या घी उपलब्ध न हो। दोनों ही सही हैं। जरूरी बात यह है कि एक ही दीपक में दोनों को न मिलाया जाए। कई पंडित देवी के दाईं ओर घी का दीपक और बाईं ओर तेल का दीपक (अगर इस्तेमाल किया जा रहा हो) रखने की सलाह देते हैं। घी की मात्रा का अंदाजा लगाना भी जरूरी है। नौ दिनों तक दिन-रात जलने वाले बड़े दीपक में एक किलो से ज्यादा घी लग सकता है, इसलिए ज्यादा घी खरीदकर पास रखें।
किस दिशा में?
वास्तु के अनुसार, घर या पूजा स्थल का दक्षिण-पूर्वी कोना अग्नि तत्व का होता है। इसलिए अखंड ज्योति के लिए यह एक स्वाभाविक जगह है। लौ का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसे दक्षिण की ओर न रखें। पितृ पक्ष के दौरान, पूर्वजों के लिए दीये दक्षिण दिशा की ओर रखे जाते हैं। नवरात्रि देवी का त्योहार है, इसलिए दिशा भी बदल जाती है।
इसे सही तरीके से कैसे रखें?
पीतल या मिट्टी के बड़े दीपक का इस्तेमाल करें, जिस पर कांच का कवर हो। इसे चावल की छोटी सी ढेरी या थाली पर रखें, कभी भी सीधे ज़मीन पर न रखें। लंबी सूती बत्ती सबसे अच्छी रहती है। कुछ परिवार और ज्यादा पवित्रता के लिए कलावा को बत्ती में लपेटते हैं। पास में एक छोटा बैकअप दीया जलाकर रखें। यह सबसे काम की सलाह है। अगर मुख्य लौ कभी बुझ जाए, तो आप उसे पहले से जल रही लौ से दोबारा जला सकते हैं।
अगर यह बुझ जाए तो क्या करें?
सबसे पहले, घबराएं नहीं। हवा का झोंका, बत्ती का बहुत धीमा जलना, या घी खत्म हो जाना - ऐसा कई घरों में होता है। जैसे ही आपको पता चले, बैकअप दीये से इसे दोबारा जला लें। हाथ जोड़कर मां दुर्गा से गलती के लिए माफी मांगें और फिर अपनी पूजा जारी रखें। परंपरा में पूर्णता से ज्यादा भक्ति को महत्व दिया जाता है।
इसे सुरक्षित रखना
नौ दिनों तक खुली लौ के लिए सावधानी की जरूरत होती है, खासकर फ्लैटों में। दीये को पर्दों, पंखों और AC की हवा से दूर रखें और बच्चों व पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। जलते समय घर को कभी भी पूरी तरह खाली न छोड़ें, जिन परिवारों को एक साथ बाहर जाना पड़ता है, वे आमतौर पर किसी पड़ोसी या रिश्तेदार से इसे देखने के लिए कहते हैं।
जब नवरात्रि खत्म हो
अखंड ज्योति को फूंक मारकर न बुझाएं। आखिरी पूजा के बाद, इसे अपने आप बुझने दें। जब यह ठंडी हो जाए, तो बची हुई बत्ती और घी को किसी पौधे की मिट्टी में या बहती नदी में डाल सकते हैं।
वेस्ट यूपी में BJP आजमाएगी पश्चिम बंगाल का फार्मूला
शामली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों का जोर इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर केंद्रित होता दिख रहा है। इलाके में 136 विधानसभा सीटें हैं। पूर्वांचल में ब्राह्मणों की कथित नाराजगी को देखते हुए भाजपा की कोशिश वहां के संभावित नुकसान की भरपाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करने की है।
इसके लिए पश्चिम बंगाल में आजमाए हुए फार्मूले पर रणनीति तैयार कर रही है। विपक्षी दल सपा और कांग्रेस भी इसी इलाके पर ज्यादा जोर देते दिख रहे हैं। उनकी कोशिश इलाके की ज्यादातर मुस्लिम बहुल सीटों पर कब्जा जमाने की है।
वेस्ट यूपी सियासी और सामाजिक तौर पर काफी जागरूक क्षेत्र है। सामान्यतः इस इलाके में जाट-मुस्लिम अथवा मुस्लिम- दलित- पिछड़ा के परंपरागत गठजोड़ से पार्टियां जीतती रही हैं। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सामाजिक समीकरण में काफी बदलाव आया है। जाटों का एक धड़ा रालोद से खिसककर भाजपा के साथ है। सैनी, प्रजापति, कश्यप जैसी गैर यादव पिछड़ी जातियों और गैर जाटव कुछ दलितों का साथ मिलने से ही भाजपा 2022 में यहां की 70% सीटों पर जीतने में सफल रही थी।
भाजपा की उम्मीद इस बार इसलिए और ज्यादा बढ़ गई है कि इस बार भाजपा-रालोद का गठबंधन है। लेकिन, भाजपा के रणनीतिकार जानते हैं कि सीटें बढ़ाने के लिए सिर्फ यह गठबंधन ही काफी नहीं होगा। पश्चिमी यूपी की करीब 73 सीटों पर मुस्लिम आबादी 30 प्रतिशत से ज्यादा है। इनमें रामपुर, मुरादाबाद, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा और मुजफ्फरनगर जैसी सीटें शामिल हैं।
70 सीटों पर मुस्लिम आबादी 20 से 30 प्रतिशत के बीच है। यही सीटें भाजपा का टारगेट होंगी। 2022 में रालोद के साथ गठबंधन में सपा ने इनमें से ज्यादातर सीटें जीती थीं। इस बार ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम प्रदेश की 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। उनका लक्ष्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बहुल सीटें हैं। उनकी नजर खासतौर पर उन मुस्लिम नेताओं पर होगी, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन, सपा या कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
ये है भाजपा का पश्चिम बंगाल फार्मूला
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर जैसे मुस्लिम बहुल और मुस्लिम प्रभाव वाले जिले की 43 विधानसभा सीटों पर दशकों से टीएमसी का एकाधिकार था, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐसा सियासी समीकरण सेट किया कि टीएमसी को सीटों के लाले पड़ गए।
मुस्लिम मतदाता टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम), इंडियन सेकुलर फ्रंट, हुमायूं कबीर की एजेयूपी और अन्य छोटे दलों में बंट गए। भाजपा को मुस्लिम वोट की जरूरत नहीं पड़ी, बस विपक्षी वोटों के विभाजन ने उसके पक्ष में समीकरण बदल दिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी फार्मूले के तहत अल्पसंख्यक वोटों का बांटने की रणनीति अपनाई
जा रही है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा, तैयार रहें : कॉकरोच जनता पार्टी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) एवं छात्र संगठनों ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक चुनावी व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किया जाता। यहां आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इन संगठनों ने निर्वाचन आयोग (ईसी) के खिलाफ अपने अभियान को व्यापक राजनीतिक आधार देने की कोशिश की। उन्होंने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों द्वारा छह अक्टूबर को निकाले गए विरोध मार्च का समर्थन किया और इस टकराव को लोकतंत्र की रक्षा करने वालों और भाजपा के बीच का संघर्ष बताया। जुलाई में नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर कॉजपा के नेतृत्व में हुए आंदोलन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब यह समूह 10 अक्टूबर से पहले निर्वाचन आयोग के खिलाफ तेज हो रहे प्रदर्शनों के बीच कुमार के खिलाफ सड़क पर दबाव बनाए रखना चाहता है। बुधवार के संवाददाता सम्मेलन में कॉजपा, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एसएफआई) के प्रतिनिधि शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) ने भी इसमें हिस्सा लिया। कॉजपा के सह-संयोजक सौरव दास ने देशभर के लोगों से दिल्ली आने और लंबे समय तक चलने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ''यह लड़ाई आसान नहीं होगी। मैं देशभर के सभी लोगों से हमारे साथ जुड़ने और ट्रेन तथा विमान के टिकट बुक करने की अपील करता हूं।'' दास ने कहा कि अगर कुमार इस्तीफा भी दे देते हैं, तब भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि चुनावी व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध ''अनंत काल तक सत्ता में बने रहने की लालसा'' को दर्शाता है। दास द्वारा रखी गई मांगों में कुमार का इस्तीफा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करना; मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाना, आगामी चुनावों को स्थगित करना, जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करना और स्वतंत्र जांच का आदेश देना; तथा निर्वाचन आयोग में नियुक्तियों से संबंधित 2023 के कानून को निरस्त कर स्वतंत्र और विश्वसनीय चयन प्रक्रिया स्थापित करना शामिल है।
आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि छात्रों के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंदोलन और विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच कोई विभाजन नहीं है। उन्होंने कहा कि आम लोग, नागरिक समाज, विपक्षी दल और छात्र संगठन एक तरफ हैं, जबकि निर्वाचन आयोग (ईसी) और भाजपा दूसरी तरफ हैं। बोरा ने कहा, ''कोई विभाजन नहीं है। हम, भारत के लोग, बनाम भाजपा। अगर हम एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ते हैं, तो इसे प्रभावी ढंग से लड़ पाएंगे।'' कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश करने वाले 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे लोगों के मुद्दों को उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए सड़कों पर उतरें। उन्होंने कहा, ''इंडिया गठबंधन के सांसदों ने यही किया,'' और कहा कि सीजेपी तथा विपक्षी दलों के छात्र संगठन 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को मजबूती देंगे। बोरा ने कहा, ''अगर कभी भाजपा को छोड़ने का समय आया है, तो वह अब है।''
मेरठ से शामली आ रही बस में बुजुर्ग यात्री की संदिग्ध मौत
शामली। शामली में मेरठ से शामली आ रही एक बस में बुजुर्ग यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग लोई सराय से बस में सवार होकर शामली स्थित अपने घर की ओर आ रहे थे। बस सिंभलका बाईपास के पास पहुंची, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद बस के अंदर ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, लोई सराय निवासी महेंद्र पुत्र नानक मेरठ से शामली आने वाली बस में बैठे थे। वह बस से अपने गांव लोई सराय की ओर जा रहे थे। रास्ते में सिंभलका बाईपास के पास उनकी हालत अचानक खराब हो गई। बस में मौजूद लोगों ने उनकी तबीयत बिगड़ते देखी। इसके बाद कुछ ही देर में बुजुर्ग ने बस के अंदर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। बस कंडक्टर कपिल ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलवा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बुजुर्ग की पहचान लोई सराय निवासी महेंद्र पुत्र नानक के रूप में की। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
सोशल मीडिया पर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
शामली। गढीपुख्ता पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपितांे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस लाइन मंे आयोजित प्रेसवार्ता मंे एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गढीपुख्ता के मौहल्ला कुरैशियान निवासी बिलाल पुत्र बशीर ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके एवं उसके साथी सलीम पुत्र वसीम निवासी मौ0 रैदासपुरी, कस्बा व थाना गढ़ीपुख्ता के नाम एवं मोबाइल नंबरों का प्रयोग करते हुए उनके विरुद्ध झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की गई थी। उक्त प्रकरण में थाना गढ़ीपुख्ता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनसेवा केन्द्र नामक एक्स हैंडल सें पुनः उपरोक्त पोस्ट ट्वीट कर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की गई जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त हैंडल की जानकारी कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे। साइबर सेल से उपरोक्त सोशल मीडिया हैंडल के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उपरोक्त हैंडल अभियुक्त शाहरुख उर्फ शारुख अली पुत्र वकील अहमद निवासी मौहल्ला हाफिज दोस्त, कस्बा व थाना थानाभवन, जनपद शामली द्वारा संचालित किया जा रहा है और शाहरूख ने ही पोस्ट ट्वीट कर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की है। बुधवार को गढीपुख्ता पुलिस व सर्विलांस टीम ने घटना में लिप्त आरोपित शाहरुख उर्फ सारूख अली पुत्र वकील अहमद निवासी मौहल्ला हाफिज दोस्त थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपित कल्याण सिंह पुत्र चतरसेन निवासी थाना फलावदा तहसील मवाना जनपद मेरठ एवं कमल सैनी पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी हरड़ फतेहपुर थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला शासकीय अधिवक्ता बनने पर मनोज जांगिड़ का भव्य स्वागत
शामली। विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब शामली द्वारा समाज की विलक्षण प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जनपद शामली के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जांगिड़ जी के जिला शासकीय अधिवक्ता नियुक्त होने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब शामली की बैठक में मनोज जांगिड़ जी को पगड़ी पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के विशेष सहयोगी प्रदीप रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि मनोज जांगिड़ की यह उपलब्धि केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। जिला शासकीय अधिवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर उनकी नियुक्ति से न्याय व्यवस्था में निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूती मिलेगी। क्लब के कोच संजय धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव की बात है। नवनियुक्त जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज जांगिड़ ने सम्मान के लिए विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब शामली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रवीण पांचाल, मनोज धीमान, प्रदीप रमेश विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पांचाल, सोहिल धीमान, मनीष जांगिड, अजय बाबू शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
जानलेवा हमले में कांधला पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया
शामली। कांधला पुलिस ने दुकानदार व उसके सहयोगी पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 1 अक्तूबर को कांधला के मौहल्ला जाट कालोनी निवासी विनय बालियान व उसके सहयोगी मोहित शर्मा पर मौहल्ला खैल निवासी नूरदीन, गुलजार व जाहिद पुत्रगण तथा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला किया गया था जिसमें मोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में कांधला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने चार आरोपितों जाहिद पुत्र मेहरदीन, शकील पुत्र बारू. नदीम पुत्र जाहिद निवासी मौ0 खैल कस्बा व फरमान पुत्र अहमुद्दीन निवासी ग्राम सुन्ना थाना कांधला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं अन्य की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने घटना में वांछित पांच अन्य आरोपितों भूरा पुत्र लाला, शाहिद पुत्र नफीस, शाहनूर पुत्र नफीस, अरमान पुत्र नूरदीन तथा हारुन पुत्र युसुफ निवासीगण मौहल्ला ख्ैाल कांधला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में फायरिंग करने का आरोपित पुलिस ने दबोचा
शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने अस्पताल में मामूली से विवाद के बाद फायरिंग करने वाले आरोपित को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पिस्टल, कारतूस व एक कार भी बरामद की है। पीडित अपनी भाभी को अस्पताल में दिखाने आया था जहां उसका आरोपित के साथ विवाद हो गया था, इससे क्षुब्ध होकर आरोपित ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात आदर्श मंडी पुलिस को एक अस्पताल में फायरिंग करने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायरिंग करने के आरोपित आर्यन पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव भरेरा थाना कोतवालीनगर जिला बिजनौर हाल निवासी एमएसके रोड थाना आदर्श मंडी शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से फायरिंग मंे प्रयुक्त एक पिस्टल, कारतूस तथा फारच्यूनर गाडी भी कब्जे मंे ले ली है। एसपी ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी सुहैब अपनी भाभी मुस्कान को दिखाने के लिए अस्पताल आया था तथा अस्पताल के बाहर बैठा था, इसी दौरान आर्यन वहां पहुंचा तथा उसे व उसके परिजनों को वहां भीड न लगाने के लिए कहा, इस बात को लेकर उसकी व उसके परिजनों की आरोपित आर्यन के साथ कहासुनी हो गयी थी जिसके बाद गुस्साए आरोपित ने फायरिंग कर दी थी। एसपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं मंे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
रोटरी क्लब शामली स्टार की नई कार्यकारिणी का चयन
शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार की बैठक कैराना रोड स्थित होटल विराज में आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अमित जैन को अध्यक्ष, रजत बिंदल को सचिव और आगम मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में वर्तमान अध्यक्ष नितिन तायल, सचिव शुभम जैन एवं कोषाध्यक्ष अंकित गोयल ने क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी सेवा कार्यों और कार्यक्रमों की रूपरेखा सदस्यों के समक्ष रखी गई। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राहुल तायल, निखिल एरन, अंकुर आर्य, अखिल तायल, अमित अरोड़ा, सुमित गोयल, शिवाणु बंसल, रोहित बांगा, सीए आकाश गुप्ता, गौरव सेंगल, अंकित मित्तल, ऋषभ जैन, अभिनव जैन, मनीष तायल, ऋषभ गर्ग, आकाश जैन, गौरव सांगल सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।