शामली। दवा लेने आई युवती से छेडछाड व मारपीट करने के मामले में गढीपुख्ता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
19 अप्रैल को गढीपुख्ता के गांव गढी अब्दुल्ला खां में डाक्टर के यहां दवा लेने आई एक युवती के साथ एक युवक ने छेडछाड की थी, युवती के विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की थी तथा जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया था। घटना के संबंध में पीडिता के पिता ने आरोपित युवक मंजीत के खिलाफ गढीपुख्ता थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपित की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मंजीत पुत्र प्रेम निवासी गांव मुंडेट थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।















