शामली। गढीपुख्ता पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपितांे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस लाइन मंे आयोजित प्रेसवार्ता मंे एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गढीपुख्ता के मौहल्ला कुरैशियान निवासी बिलाल पुत्र बशीर ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके एवं उसके साथी सलीम पुत्र वसीम निवासी मौ0 रैदासपुरी, कस्बा व थाना गढ़ीपुख्ता के नाम एवं मोबाइल नंबरों का प्रयोग करते हुए उनके विरुद्ध झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की गई थी। उक्त प्रकरण में थाना गढ़ीपुख्ता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनसेवा केन्द्र नामक एक्स हैंडल सें पुनः उपरोक्त पोस्ट ट्वीट कर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की गई जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त हैंडल की जानकारी कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे। साइबर सेल से उपरोक्त सोशल मीडिया हैंडल के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उपरोक्त हैंडल अभियुक्त शाहरुख उर्फ शारुख अली पुत्र वकील अहमद निवासी मौहल्ला हाफिज दोस्त, कस्बा व थाना थानाभवन, जनपद शामली द्वारा संचालित किया जा रहा है और शाहरूख ने ही पोस्ट ट्वीट कर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित की है। बुधवार को गढीपुख्ता पुलिस व सर्विलांस टीम ने घटना में लिप्त आरोपित शाहरुख उर्फ सारूख अली पुत्र वकील अहमद निवासी मौहल्ला हाफिज दोस्त थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपित कल्याण सिंह पुत्र चतरसेन निवासी थाना फलावदा तहसील मवाना जनपद मेरठ एवं कमल सैनी पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी हरड़ फतेहपुर थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया जा चुका है।















