🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>टेक्नोलॉजी>सफेद रोशनी और स्क्रीन टाइम बढने से उड रही नींद
सफेद रोशनी और स्क्रीन टाइम बढने से उड रही नींद

सफेद रोशनी और स्क्रीन टाइम बढने से उड रही नींद

By वरिष्ठ संवाददाता|05 अप्रैल, 2026

आजकल बहुत से लोग यह सोचकर सुकून महसूस करते हैं कि उन्होंने फोन का इस्तेमाल कम कर दिया है, इसलिए उनकी नींद और मेंटल हेल्थ बेहतर हो जाएगी. लेकिन असलियत इससे थोड़ी अलग है. आधुनिक ऑफिस लाइफ में स्क्रीन से दूरी बनाना इतना आसान नहीं है, क्योंकि लैपटॉप, मीटिंग्स और तेज रोशनी लगातार दिमाग को एक्टिव बनाए रखते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि मोबाइल के अलावा और क्या है कारण. 

ईमेल भी है कारण

सुबह की शुरुआत ईमेल से होती है और दिन भर स्क्रीन के सामने बैठकर काम चलता रहता है. ऊपर से ऑफिस की तेज, सफेद रोशनी भी दिन जैसी ही लगती है. ऐसे में शरीर को यह संकेत ही नहीं मिल पाता कि अब आराम का समय है. नतीजा यह होता है कि रात में नींद हल्की लगती है, दिमाग शांत नहीं होता और सुबह उठना भारी महसूस होता है.

 छिपे हुए स्क्रीन एक्सपोजर

यह समस्या सिर्फ ज्यादा फोन चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छिपे हुए स्क्रीन एक्सपोजर से जुड़ी है. एक सामान्य ऑफिस जॉब में 6 से 10 घंटे तक स्क्रीन देखना आम बात है. फर्क सिर्फ इतना है कि यह काम का हिस्सा होता है, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन दिमाग के लिए स्क्रीन स्क्रीन ही होती है, चाहे वह काम की हो या मनोरंजन की. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डॉ. नेहा कपूर बताती हैं कि लोग अक्सर सोचते हैं कि फोन कम इस्तेमाल करने से वे स्क्रीन के नुकसान से बच जाएंगे, जबकि ऑफिस में लैपटॉप और कमरे की रोशनी भी शरीर की जैविक घड़ी को प्रभावित करती है. इससे मेलाटोनिन हार्मोन बनने में रुकावट आती है, जो नींद के लिए बेहद जरूरी है.  जब मेलाटोनिन का स्तर प्रभावित होता है, तो सोने का समय आगे खिसक जाता है. भले ही आप समय पर बिस्तर पर चले जाएं, लेकिन दिमाग ऑफ नहीं हो पाता. यही वजह है कि कई लोग थकान के बावजूद देर तक जागते रहते हैं.

नींद होती है प्रभावित 

इस बात को कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी मान चुकी हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, शाम के समय ब्लू लाइट का एक्सपोजर मेलाटोनिन को कम कर देता है और नींद की क्वालिटी खराब करता है.  वहीं सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भी मानता है कि सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल नींद को प्रभावित करता है. सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि लगातार मानसिक सक्रियता भी एक बड़ी वजह है. दिन भर ईमेल, मैसेज और मीटिंग्स दिमाग को पूरी तरह शांत नहीं होने देते. इसका असर धीरे-धीरे दिखता है, फोकस कम होने लगता है, याददाश्त कमजोर पड़ती है और मूड में बदलाव आने लगता है.

बचने के लिए क्या हैं उपाय

हालांकि इससे बचने के लिए कुछ छोटे बदलाव काफी मदद कर सकते हैं. हर 20 मिनट में कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन से नजर हटाना, शाम के समय स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करना, सोने से पहले 45-60 मिनट का गैप रखना और कमरे की लाइट हल्की करना, ये सभी आदतें नींद को बेहतर बना सकती हैं.  एक्सपर्ट्स यही कहते हैं कि नींद को हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह सिर्फ आराम नहीं, बल्कि दिमाग के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी प्रक्रिया है. छोटी-छोटी आदतें बदलकर भी आप अपनी नींद और मेंटल सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला
उत्तर प्रदेश

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला

लखनऊ । प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके अलावा...

🕒 १८ मिनट पहले
लव अफेयर में खूनी खेल: युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया
उत्तर प्रदेश

लव अफेयर में खूनी खेल: युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

आगरा । आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मलपुरा क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास बुधवार को एक युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने से ...

🕒 २२ मिनट पहले
यूपी विधानसभा-पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट में अंतर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा-पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट में अंतर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रायबरेली के एक ग्राम पंचायत के विधान सभा और पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में अंतर होने के मामले में केन्द्रीय चुनाव ...

🕒 २५ मिनट पहले
'पुलिसकर्मियों ने मुझे जहां-तहां छुआ'; प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सड़क पर ही लेट गईं
देश-विदेश

'पुलिसकर्मियों ने मुझे जहां-तहां छुआ'; प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सड़क पर ही लेट गईं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित दोपहर के भोज के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसद और नेता जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जाने लग...

🕒 २९ मिनट पहले
राहुल गांधी को पुलिस ने कंधे पर उठाया, तो गाड़ी पर पैर अड़ाया, हिरासत में लिए गए
देश-विदेश

राहुल गांधी को पुलिस ने कंधे पर उठाया, तो गाड़ी पर पैर अड़ाया, हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोकसभा सांसद राहुल गांधी को जंतर-मंतर के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इ...

🕒 ३७ मिनट पहले
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को ले जा रही बस के टायर किए पंचर
देश-विदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को ले जा रही बस के टायर किए पंचर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। बुधवार को कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं के साथ सड़क पर उतरे राहुल गांधी को ...

🕒 ४० मिनट पहले
आजकल बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा क्यों है जरूरी?
लाइफस्टाइल

आजकल बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा क्यों है जरूरी?

आजकल बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा काफी पसंद किया जाता है। इसमें सिर्फ बाल धोना और कंडीशनर लगाना ही नहीं, बल्कि स्कैल्प मसाज, डीप कंडीशनिंग और स्टीम जैसे स्ट...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, बन रहा गौरी योग का शुभ संयोग
लाइफस्टाइल

29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, बन रहा गौरी योग का शुभ संयोग

करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की ...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से पहले जान लें वास्तु दिशा, सही नियम और सावधानियां
लाइफस्टाइल

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से पहले जान लें वास्तु दिशा, सही नियम और सावधानियां

कई परिवारों के लिए, नवरात्रि का सबसे जरूरी हिस्सा व्रत या आरती नहीं, बल्कि एक जलती हुई लौ है। अखंड ज्योति एक ऐसी अखंड लौ जो पहले दिन जलाई जाती है और नौ दिनों तक...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
वेस्ट यूपी में BJP आजमाएगी पश्चिम बंगाल का फार्मूला
उत्तर प्रदेश

वेस्ट यूपी में BJP आजमाएगी पश्चिम बंगाल का फार्मूला

शामली।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों का जोर इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर केंद्रित होता दिख रहा है। इलाके में 136 विधानसभा स...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा, तैयार रहें : कॉकरोच जनता पार्टी
देश-विदेश

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा, तैयार रहें : कॉकरोच जनता पार्टी

नई दिल्ली।  कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) एवं छात्र संगठनों ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन का आह्वान किया। उन्हों...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
मेरठ से शामली आ रही बस में बुजुर्ग यात्री की संदिग्ध मौत
उत्तर प्रदेश

मेरठ से शामली आ रही बस में बुजुर्ग यात्री की संदिग्ध मौत

शामली। शामली में मेरठ से शामली आ रही एक बस में बुजुर्ग यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग लोई सराय से बस में सवार होकर शामली ...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
सोशल मीडिया पर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
शामली

सोशल मीडिया पर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। गढीपुख्ता पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपितांे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चु...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
जिला शासकीय अधिवक्ता बनने पर मनोज जांगिड़ का भव्य स्वागत
शामली

जिला शासकीय अधिवक्ता बनने पर मनोज जांगिड़ का भव्य स्वागत

शामली। विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब शामली द्वारा समाज की विलक्षण प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान क...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
जानलेवा हमले में कांधला पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया
शामली

जानलेवा हमले में कांधला पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया

शामली। कांधला पुलिस ने दुकानदार व उसके सहयोगी पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में ...

🕒 लगभग १ घंटा पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ