टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 2,399 रुपये की एक दीर्घकालिक प्रीपेड योजना पेश की है, जो 365 दिनों तक वैध रहेगी। इस योजना में प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 100 एसएमएस और देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। यह योजना उन उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श है जो बार-बार रिचार्ज की प्रक्रिया से बचना चाहते हैं।
बीएसएनएल के अनुसार, यह योजना विशेष रूप से दीर्घकालिक वैधता चाहने वाले ग्राहकों, मासिक रिचार्ज से मुक्त रहने चाहने वालों, साथ ही छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और सेकेंडरी सिम उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है। हालाँकि, किसी भी प्लान को चुनने से पहले अपने क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क की गुणवत्ता और गति की जाँच अवश्य कर लें। कंपनी ने हाल के समय में अपने 4जी नेटवर्क का विस्तार किया है, परंतु नेटवर्क अनुभव क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकता है।
यह भी पढ़ें - बीएसएनएल का 30 दिन वाला सस्ता प्लान: 2.5जीबी हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी








-1780431064786.webp)





