अयोध्या। अयोध्या में सपा प्रत्याशी पवन पांडेय की कथा शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को चुनौती दे डाली। योगी का बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर अयोध्या को लेकर इतना ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता दूध का दूध-पानी का पानी करने वालों का पानी उतार देगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब से हमने अयोध्या में प्रत्याशी घोषित किया है, बीजेपी सर्वे पर सर्वे करा रही है। हर सर्वे में बीजेपी पीछे छूट जा रही है। सुनने में आ रहा है कि अयोध्या में बीजेपी को नया प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा है। जो बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली।
रामनगरी में सत्ता के दावों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा
भागवत कथा के मंच से अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कृष्ण का सुदर्शन चक्र सज्जनों की रक्षा के लिए था, सज्जनों को डराने के लिए नहीं। सत्ता की एजेंसियों और अधिकारियों को इससे सीख लेनी चाहिए कि शक्ति का इस्तेमाल संरक्षण और न्याय के लिए हो, भय पैदा करने के लिए नहीं। अखिलेश ने कहा कि रामनगरी में सत्ता के दावों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।















