लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आबकारी विभाग के अफसरों की तैनाती के स्थल में फेरबदल किया। इसके तहत 37 सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया है।
धर्मेन्द्र वर्मा को गए सुल्तानपुर का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। 37 सहायक आबकारी आयुक्तों व जिला आबकारी अधिकारियों का तबादले करने का साथ ही उनको तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में 37 आबकारी आयुक्त का स्थानांतरण किया गया है। उप आबकारी आयुक्त कार्मिक और अधिष्ठान कुमार प्रभात चंद्र की ओर से आदेश में दो महिला अफसरों को डिस्टिलरी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रयागराज में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन प्रथम सुनील कुमार तृतीय को मिर्जापुर ब्रजदेव आसावनी की जिम्मेदारी मिली है। सहायक आबकारी आयुक्त चतुर्थ (सहारनपुर) नीरज द्विवेदी प्रयागराज भेजे गए हैं। सहायक आबकारी आयुक्त नीलश्री आसवानी सीतापुर में तैनात अर्पणा द्विवेदी को बाराबंकी की डिस्टिलरी में भेजा गया है। अर्चना पांडेय को बिजनौर से मुरादाबाद डिस्टिलरी भेजा गया है।
संभल के जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन को कानपुर का सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 तैनात किया गया है। भदोही के जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला को सहायक आबकारी आयुक्त नीलश्री सीतापुर, देवरिया के जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती को औरैया का जिला आबकारी अधिकारी, गोरखपुर के जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र नाथ सिंह को टास्क फोर्स मुख्यालय, हापुड़ के जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह को श्रावस्ती का जिला आबकारी अधिकारी, औरैया के जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार को ललितपुर का जिला आबकारी अधिकारी, चंदौली के जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चन्द्र को इटावा, बहराइच के जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह को सहायक आबकारी अधिकारी मुख्यालय, ललितपुर के जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत को सिद्धार्थ नगर, सिद्धार्थ नगर के जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार को बहराइच का जिला आबकारी अधिकारी, इटावा के जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह को पीलीभीत, अयोध्या के जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र चंद्र मिश्रा को देवरिया, बिजनौर के जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुुमार को आगरा प्रवर्तन अधिकारी, पीलीभीत के जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक को सहायक आबकारी अधिकारी डालमिया भारत शुगर इंडस्ट्री सीतापुर, बदायूं के विजय सिंह चौहान को अयोध्या का प्रवर्तन अधिकारी, मुजफ्फरनगर के जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह को बिजनौर का जिला आबकारी अधिकारी तैनात किया गया है। इसके अलावा 21 सहायक आबकारी अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
मुख्यालय लाइसेंसिंसेंसिंग में तैनात अरविंद मौर्य को जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। सुधांशु सिंह को डीईओ बहराइच से मुख्यालय लाइसेंसिंसें सिंग में भेजा गया है। गोरखपुर के डीईओ रहे महेंद्र नाथ सिंह को टास्क फोर्स मुख्यालय में तैनाती दी गई है। जल्द ही निरीक्षकों की भी ट्रांसफर सूची जारी की जाएगी।



-1780322764938.webp)


-1780338355965.webp)

-1780338193957.webp)
-1780337588180.webp)