शामली। शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से हरियाणा के डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को बडी संख्या में डाक कांवडिये भजनों पर झूमते नाचते शहर से होकर निकले। वहीं बडी संख्या में डाक कांवडिये अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर शामली से होते हुए हरिद्वार की ओर जाते दिखाई दिए। वहीं पैदल कांवडिये भी बिना रुके तेजी के साथ अपने गतंव्यों की ओर बढ रहे हैं।

रविवार से डाक कांवडों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हरिद्वार से शामली होकर हरियाणा जा रहे शिवभक्त तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। इन कांवडियों में ज्यादातर हरियाणा के सिरसा, हिसार, हांसी, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, फतेहाबाद रेवाड़ी आदि जिलों के कांवडिये शामिल रहे। डांक कांवड़ में शिवभक्त गंगाजल लेकर सड़क पर नंगे पैर दौडकर अपने गंतव्य को जाते हैं। हाईवे पर गाडियों की दौड के साथ शिवभक्त भगवान आशुतोष का जयकारा लगाते हुए निकलते है। डाक कांवडियों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी ताकि किसी भी तरह की कोई दुर्घटना या अन्य हादसा न हो सके। वहीं बडी संख्या में डाक कांवडिये अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर शामली से होते हुए हरिद्वार की ओर जाते दिखाई दिए। दूसरी ओर हरिद्वार से आने वाले पैदल कांवडिये भी बिना रुके तेजी के साथ अपने गतंव्य की ओर बढ रहे हैं। ज्यादातर कांवडिये अपने-अपने शिवालयों में पहुंच चुके हैं जबकि कुछ अभी रास्ते में हैं जो शिवरात्रि से पूर्व अपने मंदिरों में पहुंच जाएंगे। तहसील के निकट भी डाक कांवडियों के आगमन को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी। हालांकि अभी बडे वाहनों का आगमन शुरू नहीं हुआ है लेकिन बडी संख्या में दोपहिया डाक कांवडिये पहुंचना शुरू हो गए हैं।















