🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>शामली>सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

By वरिष्ठ संवाददाता|19 जून, 2026
शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्तेश्वरानंद की यूपी में ‘गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा’ निकल रही है। गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर 81-दिवसीय यात्रा शुक्रवार को शामली पहुंची। शहर के झिंझाना रोड़ के एक मैरिज हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू का सबसे पहला धर्म, धर्म व गाय की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, देश में पोस्टर लगाए गए थे कि ‘मोदी जी को मतदान, गौमाता को जीवनदान’। हमने उनको एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बार मतदान कर दिया, लेकिन गौमाता को जीवनदान नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि तीसरी बार चुनाव के समय भाजपा ने गौ-हत्यारों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देने की बात कही थी, लेकिन तीसरी कार्यकाल भी आधा बीत चुका है, सरकार बताए कि कितने गौ-हत्यारों को उल्टा लटकाया गया? शंकराचार्य ने कहा कि सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने का दावा किया था। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वैध और अवैध का यह चक्कर सिर्फ एक शब्दजाल है।किसी व्यक्ति को फांसी की सजा कोर्ट में मुकदमा चलने के बाद दी जाती है, फिर सरकार बताए, गाय के ऊपर कौन सा मुकदमा चला है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा और यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ये नाम और नारों में उलझाते रहे। गाय कटती रही, गंगा बंटती रही, मंदिर व्यवसाय के केंद्र बनते रहे। हमें नाम-नारों में मत उलझाओ। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कहा कि मुख्यमंत्री बोले कि ‘गाय हमारी माता है, जन्म-जन्मांतर का नाता है, लेकिन मां-बेटे के संबंध में घोषणा करने की क्या जरूरत है?’ उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को देश में मांस निर्यात का सबसे बड़ा जरिया बताते हुए कहा, ‘पूरे भारत के सभी राज्य मिलकर जितना मांस बेचते हैं, उतना अकेला उत्तर प्रदेश बेच रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने गाय को ‘पशु’ के रूप में दर्ज किया था और आजादी के 78 साल बाद भी हमारी सरकारें उसे पशु ही कह रही हैं। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि जो गाय में पशु बुद्धि रखता है, वह नरक का भागी होता है। उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा, गाय को ‘राज्य माता’ घोषित किया, तो फिर भाजपा शासित 22 राज्यों में ऐसा क्यों नहीं हो पा रहा है? शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश में पहले गाय को राज्य माता घोषित करें। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी की जनता गोमाता के लिए वोट करने जा रही है। जिसको वोट करना है, वह योजना बनाकर आए। जिसे सत्ता चाहिये, उसे गोमाता को पशु सूची से हटाकर राज्य व राष्ट्र माता का दर्जा देने की घोषणा करनी होगी। तभी हम वोट देंगे, वरना वोट नहीं देंगे। शंकराचार्य ने कहा कि गौ सेवा से ही राष्ट्र सेवा संभव है। इस अवसर पर गो माता के संरक्षण के लिए ‘‘एक नोट अभियान“ की शुरुआत की गई। अभियान के संचालन और विस्तार के लिए ओमप्रकाश शर्मा और पंडित प्रेमकिशोर कोठारी को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुता...

🕒 ५ दिन पहले
सुप्रीम चेतावनीः  चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे
देश-विदेश

सुप्रीम चेतावनीः चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार और SIR पर उपजे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध या असंवैधानिक तरीकों से बाधित करने की कोशिशों पर कड़ा रुख अप...

🕒 ५ दिन पहले
2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी
देश-विदेश

2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली। देश में एसआईआर को लेकर बवाल जारी है। विपक्षी पार्टियां किसी भी कीमत पर इस मुद्दे से पीछे हटना नहीं चाहती है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट...

🕒 ५ दिन पहले
7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा
देश-विदेश

7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्र...

🕒 ५ दिन पहले
'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट
देश-विदेश

'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। ...

🕒 ५ दिन पहले
लिलौन निवासी विजय कुमार  41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त
मनोरंजन-स्पोर्टस

लिलौन निवासी विजय कुमार 41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त

शामली। गांव निवासी विजय कुमार को 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्र...

🕒 ५ दिन पहले
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल
उत्तर प्रदेश

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने मुरादाबाद मंे आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक मंे गोल्ड मैड...

🕒 ५ दिन पहले
टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 ६ दिन पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 ६ दिन पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 ६ दिन पहले
मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?
देश-विदेश

मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक काम' करने का आरोप था. हाल...

🕒 ६ दिन पहले
‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना
देश-विदेश

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान वि...

🕒 ६ दिन पहले
ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा
उत्तर प्रदेश

ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा

लखनऊ। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन इसके...

🕒 ६ दिन पहले
कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान
देश-विदेश

कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में चुनाव मै...

🕒 ६ दिन पहले
अखिलेश का दावा- यूपी सरकार को गिरा सकता है लखनऊ कैफे मालिक की मौत का मामला
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का दावा- यूपी सरकार को गिरा सकता है लखनऊ कैफे मालिक की मौत का मामला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत का...

🕒 ६ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ