शामली। एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण के साथ-साथ वाहनों की स्थिति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्न आउट, ड्रिल कौशल व अनुशासन का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन की परिवहन शाखा एवं यूपी 112 इकाई मंे उपलब्ध वाहनों की स्थिति तथा उनके रख रखाव की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित मैस, बैरक, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों तथा अन्य भवनांे का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकांे एवं निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।















