शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आज समस्त सेक्टर ज़ोनल मजिस्ट्रेट एवं माइक्रोआब्जर्वर सहित पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ अमित मलिक जी व सचिन विकल, प्रवक्ता राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली द्वारा मतदान सामग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र पर पहुंचकर की जाने वाली प्रक्रिया, मतदान के दिन की जाने वाली प्रक्रिया, मतदान प्रारंभ होने से पूर्व की तैयारी, मतदान के समय फोटो पहचान पत्र का विकल्प आदि के बारे में जानकारी देते हुए पीठासीन अधिकारीमतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को क्षेत्र संपन्न कराने हेतु विस्तार से समझाया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन के दृष्टिगत नामित सभी संबंधित को उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सत्येन्द्र सिंह ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4रू00 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद शामली में मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 मतदान केंद्र एवं 16 मतदान स्थल निर्धारित हैं। वहीं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 मतदान केंद्र एवं 06 मतदान स्थल निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को पोलिंग पार्टियों की रवानगी कलेक्ट्रेट शामली से की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण में संबंधित द्वारा मतपेटिका का भी प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं सभी संबंधित उपस्थित रहे।















