🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मनोरंजन-स्पोर्टस>बालीवुड की नई अभिनेत्रियां क्यों नहीं खेल पा रही लम्बी पारी
बालीवुड की नई अभिनेत्रियां क्यों नहीं खेल पा रही लम्बी पारी

बालीवुड की नई अभिनेत्रियां क्यों नहीं खेल पा रही लम्बी पारी

By वरिष्ठ संवाददाता|07 अप्रैल, 2026

पिछले कुछ वर्षों में नई तारिकाओं के आने-जाने और गुम होने की बात खूब सुनने को मिल रही है। इसे यदि हम पुरानी नायिकाओं के संदर्भ में देखें, तो सुरैया, निम्मी, मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या, प्रियंका चोपड़ा तक बॉलीवुड को कभी अच्छी हीरोइन के अभाव का सामना नहीं करना पड़ा। मगर अब कई आलोचक मानते हैं कि दीपिका पादुकोण के बाद से इसमें एक बड़ा ठहराव आ गया है। कोई भी नई तारिका आकर इस सिलसिले को गति नहीं दे पा रही है।

इसमें संदेह नहीं है कि दीपिका अपने पुराने रुतबे को अब शायद ही हासिल कर पाए। उन्हें तारिकाओं के इस शीर्षकाल की अंतिम कड़ी माना जा रहा है। प्रसिद्ध आलोचक रामसूरत मार्या बताते हैं कि फिलहाल तो उनके जैसा स्पार्क नयी किसी भी अभिनेत्री की प्रस्तुति में दिखाई नहीं पड़ा है। मार्या कहते हैं, ‘दीपिका की प्रस्तुति का अपना एक अलग अंदाज था। उसका सम्मोहन आज तक है। मगर वक्त की शाख पर पत्ते तो सूखते ही हैं।’ दीपिका ने भी कबूल कर लिया है कि वह अब किसी दौड़ में नहीं हैं। उनकी जगह आलिया भट्ट ने ली थी, पर उनका क्रेज कुछ खास नहीं चला। इसके बाद से ही कई तारिकाओं में होड़ जारी है। कृति सैनन, कियारा आडवाणी आदि दावे पेश तो करती हैं, लेकिन जल्द ही दम फूल जाता है। सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ की नवोदित तारिका अनीत पड्ढा ने भी अपना मजबूत दावा पेश किया है। पर उन्हें अभी कुछ वक्त देना पड़ेगा।

कुछ यही हाल बाकी नवोदित तारिकाओं का भी है। वाणी कपूर, कियारा आडवाणी, कृति सैनन, सारा अली खान, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर आदि की बात जाने दें, तो अनन्या पांडे, अनीत पड्ढा, तृप्ति डिमरी आदि भी आने-जाने के खेल में शामिल हैं। पर इनके स्टारडम हासिल करने की क्षमता पर आलोचकों को संशय है।

निस्संदेह बॉलीवुड में हीरोइन का स्वर्णकाल ‘50 से ‘90 के दशक तक माना जाता है। इस दौर के दौरान सुरैया से लेकर निम्मी, मधुबाला, नर्गिस, मीना कुमारी, वैजयंतीमाला, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, रेखा, फिर माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, श्रीदेवी आदि एक के बाद आई तारिकाओं की वजह से बॉलीवुड में हमेशा रौनक रही है। फिल्मों के जानकार राजगोपाल नांबियार कहते हैं, ‘ 1990 से बॉलीवुड की रौनक गायब हो रही है। जबकि हिंदी फिल्मों में कभी हीरोइन का अलग ही आकर्षण होता था। दर्शक इसी चार्म के चलते थिएटर आते थे।’

हर दौर में तीन-चार हीरोइन का सम्मोहन हावी रहा है। जहां सुरैया के रूप की बढ़-चढ़कर चर्चा होती थी, वहीं मधुबाला की खूबसूरती सभी को मोहित कर देती थी। वहीं नर्गिस से लेकर कामिनी कौशल तक कई हीरोइनों के सौंदर्य का अपना अलग-अलग सम्मोहन था। इनकी हर गतिविधि में दर्शकों की रुचि होती थी। यदि कीजिए सुरैया-देव की अति चर्चित प्रेम कहानी को। इनका विवाह जब नहीं हुआ, तो इनके प्रशंसक काफी हताश हुए थे। लोकप्रिय हीरोइनों के ऐसे किस्सों की लंबी फेहरिस्त है।

उस समय ज्यादातर हीरोइनों का अपना तिलिस्म और रुतबा होता था। कई चोटी की तारिकाएं तो पूरे दबदबे के साथ अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम करती थीं और उन्हें फिल्म के नायक से ज्यादा तवज्जो मिलती थी। सुरैया, मधुबाला, नर्गिस, मीना कुमारी, वैजयंतीमाला, माला सिन्हा आदि तो हीरो के बराबर की फीस लेती थीं। इनके फैन भी होते थे, जो इनका एक अतिरिक्त प्लस पॉइंट होता था। जैसे कि ढेरों सिने-रसिक जहां मीना कुमारी या माला सिन्हा की सादगी के कायल थे, वहीं वैजयंतीमाला या शर्मिला टैगोर की अदाओं का भी अपना अलग प्रशंसक वर्ग होता था।

असल में ज्यादातर हीरोइनों की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि वे बोल्डनेस के भरोसे रहती हैं। इस चक्कर में वे अपने आपको बहुत एक्सपोज कर देती हैं। इसमें उनकी सौम्यता और सादगी को बड़ा झटका लगता है।

किसी भी छोटी-बड़ी तारिका को जरा-सी लोकप्रियता मिलते ही अलग-अलग इंडोर्समेंट के ऑफर भी मिलने लगते हैं और अक्सर उनके बड़े इंडोर्समेंट का पारिश्रमिक किसी फिल्म के बराबर होता है। मसलन, अब कियारा आडवाणी के पास इतने ज्यादा इंडोर्समेंट हैं कि वे चाहकर भी फिल्मों पर बहुत कम ध्यान दे पाती हैं।

कमी इनकी संजीदगी में होती है, जबकि एक्टिंग हमेशा आपसे समर्पण की मांग करती है। यह पाठ वे पुराने दौर की दिग्गज हीरोइनों से सीख सकती हैं, पर नया कुछ सीखने या कोई चैलेंजिंग रोल करने में इनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं, सिर्फ अपनी फीस और प्रचार से मतलब होता है। इसी चूक के चलते वे धीरे-धीरे लाइमलाइट से गायब हो जाती हैं।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 २३ दिन पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 २३ दिन पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 २३ दिन पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 २४ दिन पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 २४ दिन पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३० दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ३० दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ३० दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 ३० दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 लगभग १ महीना पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 लगभग १ महीना पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 लगभग १ महीना पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 लगभग १ महीना पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 लगभग १ महीना पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 लगभग १ महीना पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ