शामली। राष्ट्रीय लोकदल की जनपद संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने पर सहमति बनी।
रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की जनपद संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव राजीव चौधरी, विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर भी मौजूद रहे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक में मुख्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी जिसमंे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति, प्रत्येक गांव एवं वार्ड में पार्टी की पहुंच बढाने, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर कार्यकारिणियों की समीक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों में युवाओं एवं नए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने पर चर्चा, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं गरीबों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने पर सहमति, सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क अभियानों को और प्रभावी बनाने के सुझाव, गांव स्तर तक नियमित बैठकों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के आयोजन पर बल, संगठन में आपसी समन्वय एवं अनुशासन को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।















