मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान समय में सिनेमा हॉल, ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब जैसे माध्यमों से मनोरंजन प्राप्त किया जाता है। पर एक समय था जब मनोरंजन की बात आती तो दूरदर्शन टीवी चैनल ही लोगों का एकमात्र स्रोत होता था। महाभारत, रामायण और शक्तिमान जैसे धारावाहिकों ने दूरदर्शन की पहचान बनाई। पर क्या आप जानते हैं कि कौन सा कार्यक्रम दूरदर्शन पर सबसे पहले प्रसारित हुआ था? आइए विस्तार से जानते हैं।
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में दूरदर्शन सबसे पुराने चैनल रहा है जिसने दशकों तक दर्शकों को मनोरंजित किया। इसी संदर्भ में दूरदर्शन के सबसे पुराने कार्यक्रम का नाम 'कृषि दर्शन' है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 1967 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रसारित हुआ था और इसकी पहली मेज़बानी प्रीतिमा पुरी ने की थी। नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और ग्रामीण विकास से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। उस समय कार्यक्रमों की कमी के कारण यह शो मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन बना। साथ ही कृषि प्रधान देश के किसानों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी साबित हुआ क्योंकि विशेषज्ञों की सलाह से उन्हें खेती में मदद मिलती थी।
62 सीज़न में 16,780 एपिसोड के साथ यह दूरदर्शन का सबसे लंबे समय तक चलने वाला धारावाहिक भी रहा। इन एपिसोडों के माध्यम से किसानों को कृषि ज्ञान का विशाल भंडार उपलब्ध कराया गया ताकि फसल उत्पादन बढ़ाया जा सके।



-1780311298013.webp)






-1780248434452.webp)