जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के समन को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राउज एवेन्यू के सांसद-विधायक के लिए निर्धारित विशेष अदालत घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत चल रही सुनवाई को जारी रख सकती है। रघुराज प्रताप सिंह ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए यह तर्क दिया था कि सांसद/विधायकों के लिए बनाई गई विशेष अदालत का इस मामले में अधिकार क्षेत्र नहीं है। साथ ही, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने विधायक अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है और कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।

-1780322764938.webp)
-1780325462143.webp)


-1780329657887.webp)




