मनोरंजन जगत के लिए जून का पहला सप्ताह विशेष होने वाला है। इस बार पर्दे पर हिंदी, दक्षिण और अंग्रेजी सिनेमा की पाँच सबसे अधिक प्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
पहली फिल्म है दक्षिणी सुपरस्टार राम चरण की बहुचर्चित स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी', जो 4 जून को रिलीज होगी। इसमें राम एक एथलीट की भूमिका में हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
दूसरी फिल्म है निर्देशक अनुराग कश्यप की डार्क कॉमेडी थ्रिलर 'बंदर', जिसमें बॉबी डियाल मुख्य भूमिका में हैं। यह 5 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
तीसरी फिल्म है वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है', जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह भी 5 जून को रिलीस हो रही है।
चौथी फिल्म है हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म 'ही-मैन', जिसमें निकोलस गैलिट्जिन मुख्य भूमिका में हैं। यह 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।
पाँचवीं फिल्म है माइकल टिड्स द्वारा निर्देशित हॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी 'स्केरी', जो 5 जून से दर्शकों को रोमांच और हंसी का मिश्रण पेश करेगी।







-1780338863872.webp)
-1780338355965.webp)

-1780338193957.webp)

-1780337588180.webp)
-1780322764938.webp)
-1780337536234.webp)