शामली। नगर पंचायत बनत के तीन मनोनीत सभासदों को मंगलवार को एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
प्रदेश शासन ने हाल ही मंे जनपद की सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में सभासद नामित किए थे। इनमें से नगर पंचायतों में तीन-तीन और नगर पालिका परिषदों में पांच-पांच सभासद नामित किए गए थे। मंगलवार को नगर पंचायत बनत में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपजिलाघिकारी सदर अर्चना शर्मा ने नामित तीन सभासदों वीरपाल, पूनम राणा और मनोज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनसे कस्बा बनत के निवासियों के हित में कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा कुसुम देवी ने और संचालन अधिशासी अधिकारी देवकीनन्दन ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन पति धर्मवीरसिंह, सभासद इकराम अली मुन्नू, दीपक कुमार पाल, अजय कुमार, कल्लू, नीरज पाल, पूजा, अमरेश, शर्मिला, सुनीता के अलावा एसबीएम ओमसिंह कश्यप समेत बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी और नागरिक उपस्थित थे।















