🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>देश-विदेश>दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

By वरिष्ठ संवाददाता|11 अक्टूबर, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया में सामने आ रहे दृश्यों में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर मार्च करते और ''ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो'' के नारे लगाते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की और विरोध करने पर कई प्रदर्शनकारियों को घसीटकर पुलिस बसों की ओर ले जाते हुए देखा गया। 

प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा शनिवार को उनके प्रयासों को विफल किए जाने के बाद कॉजपा ने प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया था और रविवार सुबह 10 बजे प्रदर्शन स्थल पर एक और प्रदर्शन की घोषणा की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में माकपा सांसद जॉन ब्रिटास भी शामिल हैं। उन्हें शनिवार को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। रविवार को हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए जाते समय उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और छात्र संगठनों के अन्य सदस्यों को भी राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च करते समय हिरासत में लिया गया। एसएफआई ने एक बयान में कहा कि उसके अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम साजी, दिल्ली राज्य सचिव सूरज एलामोन, केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य अभिजीत मनिलाल और उसके सैकड़ों सदस्यों पर राजीव चौक में हमला किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। 

एसएफआई ने कहा, ''वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदर्श के माथे से खून निकल रहा है। इन घटनाओं को भुलाया नहीं जाएगा। हम सड़कों पर उतरते रहेंगे। देश के हर कोने में प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।'' एक वीडियो में साजी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका अपराध क्या है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि पुलिस की ''धक्का-मुक्की'' के कारण कई लोग घायल हुए हैं। उसने कहा कि अब वे ''पूरी राष्ट्रीय राजधानी को जंतर-मंतर में बदल देंगे।'' ये हिरासतें कॉजपा द्वारा रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान दोहराए जाने के बाद हुईं।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन
शामली

रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

शामली। शामली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए निजी कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार सुबह 10 बजे सहारनपुर रोड स्थित बाईपास के पास पार्टी क...

🕒 २७ मिनट पहले
महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह
शामली

महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्र...

🕒 २९ मिनट पहले
लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में जूते-चप्पल चले; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में जूते-चप्पल चले; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल

लखनऊ । लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जूते-चप्पल चले। बताया जा रहा कि नवनियुक्ति यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आर...

🕒 ३७ मिनट पहले
एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
शामली

एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

शामली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और चाक-चौबंद बनाने के लिए एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने शनिवार को शामली जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शामली कोतवाली का औचक निरीक्षण

🕒 १ दिन पहले
पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई
मनोरंजन-स्पोर्टस

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए है...

🕒 २ दिन पहले
सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा
लाइफस्टाइल

सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा

सूरज में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद धरती पर सौर तूफान आने की आशंका जताई जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूरज से निकली गर्म गैसों और ऊर्जा का बड़ा गुबार 9 से ...

🕒 २ दिन पहले
'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस
मनोरंजन-स्पोर्टस

'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस

जरा सोचिए... आपको एक नई फिल्म का ऑफर आता है और खुशी के मारे आपके झूम उठते हो... लेकिन अगले ही सीन में कहानी पलट जाती है और डायरेक्टर काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' ...

🕒 २ दिन पहले
नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती दिख रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न...

🕒 २ दिन पहले
अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?
मनोरंजन-स्पोर्टस

अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने की अटकलें हैं। एक्ट्रेस की हालिया सो...

🕒 २ दिन पहले
राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
शामली

राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

शामली। राजकीय नर्सेस संघ द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में शुक्रवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि...

🕒 २ दिन पहले
शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेश

शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन...

🕒 २ दिन पहले
एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण
शामली

एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण

शामली। एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण के साथ-साथ वाहनों की स्थिति का ...

🕒 २ दिन पहले
शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण
शेयर बाजार

शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी गिरावट को लेकर देश में राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ...

🕒 ३ दिन पहले
एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना
शामली

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना

शामली। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में शामली के साथ थानाभवन, कुड़ाना और ऊन क्षेत्र के कर्मचारी भ...

🕒 ३ दिन पहले
 हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग
उत्तर प्रदेश

हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग

शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद स्व. हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग की है। इस अवसर...

🕒 ३ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ