शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को शहर के अग्रसेन पार्क मंे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल रहे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी अग्रवंश के प्रवर्तक, समाजवाद के प्रणेता और युग पुरुष थे। उन्होंने 5150 वर्ष पूर्व अग्रोहा नगरी बसाकर एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत दिया, जिससे कोई भी व्यक्ति समाज में बेसहारा न रहे। उनके सिद्धांत आज भी हमें एकता, बराबरी, सेवा और सहयोग की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। पूर्व विधयक राजेश्वर बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज मिलकर समाज की सेवा करता है, वंचित की सेवा करता है और हमें हमेशा सर्व समाज की सेवा में लगा रहना चाहिए। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों चंचल गोयल, संजय संगल, आकाश गुप्ता, गौरव मित्तल, पंकज गुप्ता, अंजली गर्ग, महेश गोयल को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर पालिका के वार्ड सभासदों राजीव गोयल, रोबिन गग, संगीता जिंदल, डा. राजेन्द्र संगल, पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविन्द दृष्टा, शिवचरण दास संगल, सुधीर कुमार सिंघल, डा. राजीव बंसल, संजय बंसल, विपिन गोयल नेताजी, संजय संगल, संदीप जिंदल, वैभव गोयल के अलावा पवन बजरंगी, यशपाल पंवार, डा. मुकेश गर्ग एडवोकेट, डा. मुकुट मोहन सगल, संदीप मित्तल, विवेक बंसल, गौरव गोयल, बीना अग्रवाल, संजय मित्तल, राजीव संगल, पवन संगल, अनुराग जिंदल आदि भी मौजूद रहे।















