जागरण टीम, श्रावस्ती। जिले के कुछ हिस्सों में रविवार प्रातःकाल लगभग आधे घंटे तक भारी वर्षा हुई। बादलों की गड़गड़ाहट और मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से सुकून दिलाया। गन्ना, उड़द और सब्जी फसलों को इस बारिश से लाभ हुआ है। किसान अब धान की नर्सरी लगाने की तैयारी में जुटे हैं। जिले में रविवार को औसतन 8.73 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
नौतपा की तेज धूप और लू के बीच पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तराई क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। किसान रामकिशोर यादव ने बताया कि बारिश ने खेतों में नई उमंग भर दी है। इससे जुताई का काम तेजी से पूरा होगा और धान की नर्सरी समय पर तैयार हो जाएगी। जगदीश सिंह के अनुसार, तेज धूप से खेत पत्थर की तरह सख्त हो गए थे, लेकिन रिमझिम बारिश ने मिट्टी को मुलायम बना दिया है, जिससे जुताई में आसानी हो रही है।
महेंद्र पाल ने कहा कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम यही बना रहे तो खरीफ फसलों की बुआई अच्छी होगी। पश्चिम एशिया संकट के कारण डीजल की कमी के इस दौर में यह बारिश खरीफ तैयारी के लिए एक वरदान साबित हो रही है। श्यामलाल वर्मा ने बताया कि नौतपा में हुई फुहारों ने न केवल सूखे खेतों को हरा-भरा बनाया, बल्कि किसानों की उम्मीदों को भी पंख दे दिए हैं। अब गाँवों में कृषि गतिविधियाँ फिर से तेजी पकड़ रही हैं। खेतों में ट्रैक्टरों की आवाज़ से खरीफ सीजन की तैयारी का संकेत मिलने लगा है।


-1780248434452.webp)
-1780243617404.webp)
-1780247613403.webp)

-1780244229979.webp)








