शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन में घनी आबादी के बीच बने कैमिकल के गोदाम में शनिवार की दोपहर भीषण आग लगने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही शामली से फायर बिग्र्रेड की गाडी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली, आग इतनी भीषण थी कि कई गाडियों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पडी।
शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बैैटरी की दुकान संचालकों का क्षेत्र के गांव लिलौन स्थित एक मकान में कैमिकल का गोदाम है। उक्त मकान दुकान संचालकों के मुनीम अमित का बताया जा रहा है जहां बडी मात्रा में कैमिकल रखा हुआ है। शनिवार की दोपहर मकान में अचानक शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी वहां रखे कुछ कट्टों में जा गिरी जिससे वहां चिंगारी उठने लगी, गोदाम से धुआं निकलता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने मकान में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी जिस पर मकान में मौजूद लोगों ने उक्त कट्टों को बाहर निकाल दिया लेकिन दोपहर के समय अचानक आग भडक गयी और भीषण लपटे उठने लगी जिससे वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही दुकान संचालक भी मौके पर पहुंचे तथा फायर बिग्रेड को मामले की जानकारी दी जिस पर शामली से एक फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची लेकिन आग के भीषण होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई, इसके बाद एक पानी व एक फोम की गाडी को भी मौके पर बुलाया गया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में कैराना से भी एक गाडी को बुलाना पडा। प्रत्यदर्शियों के अनुसार गोदाम से कुछ कैमिकल सडक तक बिखर गया जिसके बाद उसमें भी आग लग गयी जो फायर बिग्रेड की गाडी तक जा पहुंची जिसे किसी तरह बुझाया गया। बाद में घंटों के प्रयास के बाद फोम के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि घनी आबादी के बीच कैमिकल का गोदाम चलाया जा रहा है, किसी भी दिन कोई बडा हादसा भी हो सकता है।



-1780322764938.webp)


-1780338355965.webp)

-1780338193957.webp)
-1780337588180.webp)