🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>आयोग ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 78,440 रुपये का जुर्माना लगाया
आयोग ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 78,440 रुपये का जुर्माना लगाया

आयोग ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 78,440 रुपये का जुर्माना लगाया

By वरिष्ठ संवाददाता|01 मई, 2026

शामली। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने कपड़ा गुम होने के मामले में सुनवाई की। आयोग ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 78440 रुपये का जुर्माना लगाया है।
शहर के मोहल्ला नया बाजार निवासी विपिन कुमार ने छह सितंबर 2022 को आयोग में ट्रांसपोर्ट कंपनी यूनिवर्सल एक्सप्रेस सर्विसेज हेड ऑफिस मुखर्जी नगर दिल्ली के विरुद्ध परिवाद दायर कराया। परिवादी ने बताया कि उसने पवन टेक्सटाइल 4 मोरो मार्किट जोगियान नई सड़क दिल्ली से दुकान की बिक्री के लिए कपड़ा खरीदा था, जो विपक्षी की ट्रांसपोर्ट से शामली भेजा जाता है। विपक्षी बिल्टी चार्ज यानि सेवा कर प्राप्त कर ग्राहक को सेवा देता है। सात अक्तूबर 2021 को 80 हजार रुपये का माल विपक्षी के ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शामली आदर्श ट्रांसपोर्ट पर आना था, लेकिन माल नहीं पहुंचा।
परिवादी का कहना है कि उसने कई बार विपक्षी को कई बार मौखिक रूप से कहा, लेकिन वह झूठे वादे करता रहा और कहा कि माल जल्दी ही उनके यहां पहुंच जाएगा। परिवादी ने विपक्षी को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस सात अप्रैल व नौ मई 2022 को भेजा गया, जिनमें से प्रथम नोटिस की प्राप्ति पर विपक्षी ने परिवादी को मोबाइल फोन पर बताया कि अतिशीघ्र उनका माल या 80 हजार रुपये उन्हें दे दिए जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी न तो रुपये दिए और न ही माल दिया गया। परिवादी ने दूसरा नोटिस भेजा, जिसका विपक्षी ने गलत तथ्य लिखकर माल व रुपये देने से बचने के लिए गलत जवाब भिजवाए। इसका जवाब छह जून 2022 को परिवादी ने नोटिस के माध्यम से दिया, लेकिन उसके बाद आज तक न तो कोई सामान और नही रुपये परिवादी को दिए गए। आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने विपक्षी को आदेशित किया कि परिवादी के खरीदे माल की वास्तविक कीमत 28,440 रुपये अदा करें। मानसिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति हेतु 20 हजार रुपये व वाद व्यय पांच हजार रुपये परिवादी को भुगतान हेतु जिला आयोग में जमा करें और विपक्षी द्वारा किए गए अनुचित व्यापार व्यवहार हेतु 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया। अर्थदंड की धनराशि नियमानुसार राजकोष में जमा की जाएगी। साथ ही आदेश का पालन 45 दिन के अंदर न करने पर उपभोक्ता अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

कलेक्ट्रेट पार्क का नाम शहीद पार्क रखवाए जाने की मांग
शामली

कलेक्ट्रेट पार्क का नाम शहीद पार्क रखवाए जाने की मांग

शामली । पूर्व सैनिक संगठन ने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट पार्क का नाम शहीद सैनिकांें की स्मृति में शहीद पार्क घोषित करने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियो...

🕒 लगभग १७ घंटे पहले
स्मार्ट मीटरांे की जगह पारदर्शी मीटर लगाने, गैस कालाबाजारी पर रोक की मांग
शामली

स्मार्ट मीटरांे की जगह पारदर्शी मीटर लगाने, गैस कालाबाजारी पर रोक की मांग

शामली । बहुजन मुक्ति पार्टी ने स्मार्ट मीटरों की जगह पारदर्शी मीटर लगवाने, घरेलू गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने की मांग...

🕒 लगभग १७ घंटे पहले
तार प्रोडक्ट फैक्टरी में चोरी का एक आरोंपित गिरफ्तार
शामली

तार प्रोडक्ट फैक्टरी में चोरी का एक आरोंपित गिरफ्तार

कैराना । कैराना पुलिस ने पानीपत रोड स्थित फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान व 620 रुपये की नकदी बर...

🕒 लगभग १७ घंटे पहले
थानाभवन क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षकों की मांग उठी
शामली

थानाभवन क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षकों की मांग उठी

थानाभवन । गांव भैंसानी इस्लामपुर, मसावी और हसनपुर लुहारी में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की कमी का मुद्दा युवा जन सेवा समिति ने प्रदेश सरकार के सामने प्रमुखता ...

🕒 लगभग १७ घंटे पहले
किसान दिवस में किसानों ने डीएम के समक्ष उठाई कई समस्याएं
शामली

किसान दिवस में किसानों ने डीएम के समक्ष उठाई कई समस्याएं

शामली । जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्य...

🕒 लगभग १७ घंटे पहले
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी
मिश्रित

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय मिठाई मेलोडी टॉफी भेंट की। यह पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दो...

🕒 लगभग १७ घंटे पहले
नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
मिश्रित

नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड की याद दिला दी। इस बार कहानी एक हरे रंग के...

🕒 ४ दिन पहले
टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन
शामली

टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन

शामली । शहर के बीएसएम स्कूल में रविवार को टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें शामली सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों के प्...

🕒 ४ दिन पहले
ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान
शामली

ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान

शामली । शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 के छात्रों के अभिभावकों व शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ऋतु के अनुसार छात्र की दि...

🕒 ४ दिन पहले
साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान
शामली

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान

शामली। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन आम जन मानस को लगातार जागरूक कर रहा है। इसी के तहत रविवार को आदर्श मंडी की साइबर टीम द्वारा जिला अस्...

🕒 ४ दिन पहले
स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर
उत्तर प्रदेश

स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर

शामली । सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में ज...

🕒 ८ दिन पहले
मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई
शामली

मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई

शामली । नगर पालिका द्वारा शहर के सभी छोटे-बडे नालों की सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। इस कार्य में मिनी एक्सेवेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बुधवार को ...

🕒 ८ दिन पहले
प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
शामली

प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

शामली । शहर के कैराना रोड स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गयी लापरवाही से महिला की हाल बिगडने व गंभीर हालत में रैफर करने के मामले में ...

🕒 ८ दिन पहले
बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप
उत्तर प्रदेश

बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप

शामली । जनपद के टैंपों चालकों ने समझौते के बावजूद दो नई बसों द्वारा समझौते का पालन न करने व टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम ...

🕒 ८ दिन पहले
भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ
शामली

भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ

शामली । लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ठंडे पानी के जल प्याऊ लगवाए गए। प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में ...

🕒 ८ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ