शामली। पूर्व सैनिक संगठन ने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट पार्क का नाम शहीद सैनिकांें की स्मृति में शहीद पार्क घोषित करने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि शामली को जनपद बने हुए लगभग 15 वर्ष हो चुके हैं लेकिन शामली में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई शहीद स्मारक आज तक नहीं बन पाया है, शामली एवं आसपास के गांवों से काफी युवा सैनिकों द्वारा अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए अपने प्राणांे की आहूति भी दे चुके हैं जिनकी स्मृति को जिंदा रखने एवं आनें वाली पीढियांे के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में एक शहीद स्मारक की आवश्यकता है जिसके लिए नवनिर्मित कलेक्ट्रेट के पार्क को शहीद पार्क घोषित किया जाए। उन्हांेने कहा कि इससे पूर्व भी प्रशासन, डीएम को कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने डीएम से इस संबंध में संज्ञान लेकर पार्क का नाम शहीद पार्क रखवाने की मांग की। इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह, अनिल मलिक, रामपाल सिंह, नरेन्द्र मलिक आदि भी मौजूद रहे।















