शामली। उत्तर प्रदेश विद्यालय महासभा के तत्वावधान में केडीएस पब्लिक स्कूल बरला में आयोजित वार्षिक समारोह जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार शर्मा ने की। समारोह में विद्यालय की समस्यों को लेकर चर्चा हुई तथा समस्या के समाधान हेतु सभी विधालयों के प्रबंधकों द्वारा एक साथ मिलकर समस्याओं कोई भी विद्यालय बिना टीसी के बच्चों का प्रवेश न ले, यूडीआईएसई पोर्टल पर पेन नंबर की अव्यवस्था, नो ड्यूज सर्टिफ़िकेट लेना के समाधान पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हम सब शिक्षक हैं हमारा सम्मान सर्वाेपरि हैं। शिक्षकों के सम्मान के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ रालोद नेता डा. विक्रांत जावला भी मौजूद रहे। बैठक में जिले के ज़िला महासचिव हरेंद्र राणा, राजकुमार सैन, रामनिवास सैनी, मनोज मुद्गल, सतेंद्र कुमार, शहजाद मलिक, बीके सिंह, संजय शर्मा, फरीद, मुस्तफ़ा, अफजाल सैफ़ी, अमजद, सुनील धीमान, शेखर पंवार, हरेंद्र मलिक, रामभरोसे, प्रियंका मित्तल, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।















