🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>shamli-Uttar-Pradesh>सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

By वरिष्ठ संवाददाता|10 जून, 2026
शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कंपनी पर 55 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है। शहर के कैराना रोड़ स्थित संजीवन हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ नागेंद्र मालिक ने ई.पी.सी. सोलर पावर 700 बी. ब्लॉक, पनकी कानपुर नगर के विरुद्ध वाद दायर किया कि कंपनी के अधिकृत एजेंट ने उनसे संपर्क कर बताया कि आप अपने अस्पताल में सोलर पावर प्लांट लगवा लीजिए आपका बिजली का खर्च काफी कम हो जाएगा जिस पर उसकी बात ठीक लगी तथा उन्होंने कंपनी से अस्पताल में 10 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आर्डर दिया जिसकी कीमत सभी खर्चों सहित सवा पांच लाख रुपये बताया तथा यह भी बताया, प्लांट 30»धनराशि का भुगतान के एक सप्ताह के अंदर लगाकर चालू कर दिया जाएगा, शेष रकम प्लांट चालू होने के बाद देनी होगी। उन्होंने एजेंट दुर्गेश को 10 हजार रुपये का एडवांस चेक 26 अप्रैल 2022 को दिया। इसके बाद एजेंट ने उनसे 10 मई 22 को डेढ़ लाख रुपये एनईएफटी के जरिये ले लिए। सोलर पावर प्लांट हेतु फाउंडेशन बनाने पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया, एक सप्ताह बाद सोलर पावर प्लांट का पूरा सामान लाकर आपका प्लांट इंस्टॉल कर चालू कर दिया जाएगा। 10 मई 22 के बाद से चिकित्सक लगातार टेलीफोन एवं पत्र तथा ई-मेल के जरिये से कंपनी से सोलर पावर प्लांट लगाने का आग्रह करते रहे परंतु ना तो कोई सामान भिजवाया गया तथा ना ही उनके यहां सोलर पावर प्लांट लगाया गया। 4 जुलाई 22 को कंपनी के कर्मचारी उनके यहां सोलर पावर प्लांट का सामान लेकर आए तथा उन्होंने कहा, आप कंपनी के खाते में 3,15,000 रुपये ट्रांसफर कर दें तथा 50,000 रुपये का एक पोस्ट डेटेड चेक हमें अदा कर दें तो हम आज ही आपका सोलर पावर प्लांट इंस्टॉल कर चालू कर देंगे। कर्मचारी की शर्त के अनुसार उन्होंने कंपनी के बैंक खाता में 3,15000 रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर कर दिए तथा 50,000 रुपये का पोस्ट डेबिट चेक 3 अगस्त 2022 जो सोलर पावर प्लांट के सफलतापूर्वक चालू होने के बाद लगाया जाना तय हुआ था, कंपनी के कर्मचारियों को दे दिया लेकिन कर्मचारी उक्त सोलर पावर प्लांट को चालू नहीं कर सके तथा उन्होंने बताया कि बैटरी डाउन होने के कारण प्लांट चालू नहीं हो पाया है इसलिए 3 दिन बाद हम पुनः आकर आपका सोलर पावर प्लांट चालू कर देंगे। विपक्षी-एक का कोई कर्मचारी 3 दिन पश्चात परिवादी के अस्पताल में उक्त सोलर पावर प्लांट चालू करने के लिए नहीं आया। कई बार फोन, पत्र व ई-मेल से शिकायत दर्ज करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया, टूटी प्लेटांे का 50 प्रतिशत भुगतान के बाद ही प्लेटे बदली जा सकती हैं। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता और सदस्य अमरजीत कौर ने चिकित्सक का वाद स्वीकार करते हुए ई.पी.सी. सोलर पावर 700 बी. ब्लॉक, पनकी कानपुर नगर को निर्देशित किया कि वह आदेश के 45 दिन के अंदर 10 किलोवाट पुराने सोलर प्लांट को बदलकर परिवादी को 10 किलो वाट का नया सोलर प्लांट उसके संस्थान में स्थापित करें। परिवादी बकाया रकम भी जमा करेगा यदि नया सोलर प्लांट लगाने में कंपनी असमर्थ है तो परिवादी द्वारा अदा किए गए पौने पांच लाख रुपये 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से वापस करेगा। परिवादी को हुई शारीरिक, आर्थिक, मानसिक क्षति व वाद व्यय हेतु 30,000 रुपये अदा करें। कंपनी पर अनुचित व्यापार, व्यवहार अपनाने हेतु भी 25000 रुपये का अर्थ दंड लगाया है। अर्थदंड की धनराशि परिवादी को देय नहीं होगी नियमानुसार राजकोष में जमा की जाएगी।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल
शामली

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल

शामली। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं मंे उत्साह नजर आ रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला ...

🕒 ४ दिन पहले
टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुता...

🕒 १० दिन पहले
सुप्रीम चेतावनीः  चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे
देश-विदेश

सुप्रीम चेतावनीः चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार और SIR पर उपजे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध या असंवैधानिक तरीकों से बाधित करने की कोशिशों पर कड़ा रुख अप...

🕒 १० दिन पहले
2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी
देश-विदेश

2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली। देश में एसआईआर को लेकर बवाल जारी है। विपक्षी पार्टियां किसी भी कीमत पर इस मुद्दे से पीछे हटना नहीं चाहती है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट...

🕒 १० दिन पहले
7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा
देश-विदेश

7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्र...

🕒 १० दिन पहले
'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट
देश-विदेश

'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। ...

🕒 १० दिन पहले
डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत
शामली

डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत

शामली। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग...

🕒 १० दिन पहले
लिलौन निवासी विजय कुमार  41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त
मनोरंजन-स्पोर्टस

लिलौन निवासी विजय कुमार 41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त

शामली। गांव निवासी विजय कुमार को 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्र...

🕒 १० दिन पहले
डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
शामली

डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

शामली। दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा क्लब के रजत उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय डांडिया रास-2026 का उत्साह...

🕒 १० दिन पहले
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल
उत्तर प्रदेश

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने मुरादाबाद मंे आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक मंे गोल्ड मैड...

🕒 १० दिन पहले
टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 ११ दिन पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 ११ दिन पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 ११ दिन पहले
मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?
देश-विदेश

मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक काम' करने का आरोप था. हाल...

🕒 ११ दिन पहले
‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना
देश-विदेश

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान वि...

🕒 ११ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ