शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित नगर पालिका के कूडा प्लांट में एक बार फिर आग लगने से हडकंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
शहर के भैंसवाल रोड पर नगर पालिका का कूडा प्लांट स्थित है जहां पूरे शहर का कूडा एकत्र किया जाता है, प्लांट में बडी संख्या में कूडा पडा हुआ है। शुक्रवार को कूडे में अचानक आग लग गयी। कूडे से धुआं उठता देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारियों की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने में जुट गयी। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी कूडा प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी थी जिस पर किसी तरह काबू पाया जा सकता था लेकिन रात के समय एक बार फिर कूडे में आग धधक गयी थी, अगले दिन कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।















