शामली। अपर दोआब शुगर मिल के अधिकारियों ने मंगलवार को कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर में गन्ना फसल का निरीक्षण कर किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान खेतों में खड़ी फसल की स्थिति का जायजा लिया गया और कीट प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।
चीनी मिल के गन्ना विकास प्रमुख सी.पी. मलिक ने बताया कि इस समय गन्ना फसल में चोटी बेधक कीट का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे समय रहते अपने खेतों में उचित कीटनाशकों का प्रयोग करें, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसान कोराजन, नेटजन अथवा वॉलियम की 150 मिलीलीटर मात्रा को 400 लीटर पानी में घोल बनाकर गन्ने की जड़ों के पास ड्रेचिंग करें। इसके अलावा फर्टेरा या नटेरा दानेदार की 8 किलोग्राम मात्रा अथवा फ्यूराडान 12 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करना भी प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि कीट नियंत्रण के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है, इसलिए किसान इस माह के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह तक किसी एक रसायन का प्रयोग अवश्य कर लें। निरीक्षण के दौरान किसानों को उन्नत खेती के तरीकों और समय पर कीट नियंत्रण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर चीनी मिल के सुपरवाइजर नेत्रपाल सिंह के साथ जुनैद प्रधान, साजिद, इनाम, कौशर, जीशान और इरशाद सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।
अन्य ताज़ा समाचार (More News)

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में घंटों बंद रहे मेडिकल स्टोर
शामली । बुधवार को जिलेभर के दर्जनों मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कई घंटे अपने मेडिकल स्टोर बंद रखकर प्रदर्शन किया। स्टोर संचालकों ने ...

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय मिठाई मेलोडी टॉफी भेंट की। यह पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दो...

यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल...

नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड की याद दिला दी। इस बार कहानी एक हरे रंग के...

यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल गांधी करेंगे रणनीति पर मंथन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रति...

रालोद की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
शामली । राष्ट्रीय लोकदल की जनपद संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों...

ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान
शामली । शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 के छात्रों के अभिभावकों व शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ऋतु के अनुसार छात्र की दि...

धूमधाम से मनाया वीर महाराणा प्रताप जन्मोत्सव, निकली विशाल शोभायात्रा
थानाभवन। थाना भवन नगर में वीर महाराणा प्रताप के 486 वाँ जन्म दिवस पर सर्व समाज की ओर से एक भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में डीजे ढोल नगाड़े के ...

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान
शामली। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन आम जन मानस को लगातार जागरूक कर रहा है। इसी के तहत रविवार को आदर्श मंडी की साइबर टीम द्वारा जिला अस्...

अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी
लखनऊ । प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। प्रतीक य...

स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर
शामली । सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में ज...

मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई
शामली । नगर पालिका द्वारा शहर के सभी छोटे-बडे नालों की सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। इस कार्य में मिनी एक्सेवेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बुधवार को ...

प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
शामली । शहर के कैराना रोड स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गयी लापरवाही से महिला की हाल बिगडने व गंभीर हालत में रैफर करने के मामले में ...

बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप
शामली । जनपद के टैंपों चालकों ने समझौते के बावजूद दो नई बसों द्वारा समझौते का पालन न करने व टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम ...

भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ
शामली । लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ठंडे पानी के जल प्याऊ लगवाए गए। प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में ...