शामली। शहर के कैराना रोड स्थित सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित बंसल के कार्यालय पर पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि देश का युवा जाग चुका है तो बढती बेरोजागारी, वोट चोरी और भ्रष्टाचार से परेशान होकर आन्दोलन कर रहा है, लेकिन केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं पर लाठियां भांजने में लगे है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित बंसल, रवि बालियान ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और मिशन-2027 को लेकर चर्चा की गई। उन्होने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, बढती महंगाई और वोट चोरी को लेकर जाग चुका है। आज सभी को पता चल चुका है कि वोट चोरी कर चुनाव आयोग किस पार्टी को लाभ पहुंचाने में लगा है। उन्होने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ युवाओं के साथ खडी है और उनकी लडाई लड रही है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनहित में अपना घोषणा पत्र निकाली, जिसका साकार करके भी दिखाया जायेगा। इस अवसर पर राजीव राणा, शमीम सिददीकी, नाजिम खान, विक्की कसेरवा, चौधरी कलीम हसन, डॉ. दीपा पंवार, सच्चू प्रधान आदि मौजूद रहे।















