कांधला। गांव नाला के महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में डॉक्टर दंपति ने कॉलेज के सैकड़ो छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस में किताबें वितरण की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
गुरुवार को खंड विकास क्षेत्र के गांव नाला स्थित भगवान महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। कॉलेज प्रबंधक के पुत्र डॉ. सुमित एमबीबीएस, एमडी एवं उनकी धर्मपत्नी तन्वी ने सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस एवं पुस्तकों का वितरण किया।विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर शैक्षिक सामग्री पाकर खुशी की लहर देखी गई।डॉ. सुमित ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा दान है। निःशुल्क पुस्तकें एवं ड्रेस मिलने से गरीब बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने का संकल्प दिलाया। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन प्रधानाचार्य अंकुर कुमार कश्यप ने किया। उन्होंने डॉ. सुमित के इस योगदान को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बाबूराम, वर्तमान अध्यक्ष केसोराम, कोषाध्यक्ष बाबूराम चतुर्थ, कर्मचारी राजेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।















