शामली। प्रदेश सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील कैराना के सभागार में आयोजित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण के निर्देश दिए।आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आज फरियादियों द्वारा 37शिक़ायती पत्र प्राप्त हुए प्राप्त शिकायती पत्रों में से मात्र 03 शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।और शेष शिकायतों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएफओ जगदेव सिंह,एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, तहसीलदार कैराना सहित सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
इसके अलावा तहसील शामली में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में आज मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष 32 शिकायतें आईं। प्राप्त शिकायतों में 02 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, तहसीलदार शामली मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन श्री सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी शामली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी के समक्ष आज 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 03 शिकायत का निस्तारण किया गया। ओर शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार ऊन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।















