शामली। गढीपुख्ता के गांव कच्ची गढी में दवा लेकर वापस लौट रही एक युवती के साथ एक युवक ने छेडछाड की तथा विरोध करने पर युवती से मारपीट कर धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहंुचे जिन्हें देखकर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। यह घटना निकट ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
19 अप्रैल को थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी एक युवती अपनी भाभी के साथ गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढी स्थित एक डाक्टर के पास दवा लेने आयी थी। जब वह दवा लेकर वापस घर लौट रही थी तभी एक युवक मंजीत पुत्र प्रेम निवासी गांव मुंडेट थानाभवन वहां पहुंचा तथा युवती को पकडकर एक सुनसान गली में ले गया जहां उसके साथ छेडछाड की, जब युवती ने युवक का विरोध किया तो आरोपित ने युवती के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिस पर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। पीडित ने परिजनों कोे मामले की जानकारी दी जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। यह घटना के निकट ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है। घटना के संबंध में पीडिता के पिता इदरीश ने गढीपुख्ता थाने पर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।















