शामली। श्री दुर्गा प्रसाद महादेव मंदिर में आयोजित भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 23 अप्रैल को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन पंडित श्री प्रेम किशोर कोठारी जी द्वारा जनेऊ संस्कार एवं वेदियों का पूजन विधिपूर्वक संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक श्री प्रसन्न चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक श्री प्रमोद सिंघल, श्री पवन सिंघल, श्री संजीव सिंघल, संस्था अध्यक्ष श्री श्रवण सिंघल, सचिव श्री गुलशन राय, श्री गौरव सिंघल, श्री सुशील कुमार सिंघल सहित खेड़ा मस्तान परिवार के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
महोत्सव के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों के साथ निरंतर जारी रहेगा।















