🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>देश-विदेश>सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर कोर्ट ने केंद्र से कहा
सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर कोर्ट ने केंद्र से कहा

सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर कोर्ट ने केंद्र से कहा

By वरिष्ठ संवाददाता|09 अक्टूबर, 2026

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र को निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण मेट्रो और दिल्ली आने वाली ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाए। अदालत ने कहा कि सब कुछ ठप नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने कहा कि भले ही कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अनियंत्रित गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाने का अधिकार है, लेकिन नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और दिल्ली आने वाली ट्रेन को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। निर्वाचन आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉजपा और कुछ छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। पीठ ने कहा, ''हमारे सामने एकमात्र मुद्दा यह है कि क्या कुछ स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन और रेल सेवाओं को पूरी तरह बंद करने के फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है।'' 
पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि मेट्रो और अन्य ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने और उसे नियंत्रित करने में अंतर है। पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने अधिकारियों से प्रतिबंध के फैसले पर फिर से विचार करने और मेट्रो ट्रेन तथा अन्य रेल सेवाओं को उचित नियमन के साथ चलने की अनुमति देने का आग्रह करने पर सहमति जताई है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के नेतृत्व में कई वरिष्ठ वकीलों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश ने आदेश दिया, ''इस आश्वासन के मद्देनजर हम स्पष्ट करते हैं कि मेट्रो ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी।'' प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि संभावित खतरे से निपटने के लिए लगाई जाने वाली पाबंदियां जरूरत से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको कुछ चीज़ों को रोकना होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ़ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।''  

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि एहतियाती कार्रवाई से लोगों की आवाजाही पूरी तरह नहीं रुकनी चाहिए। पीठ ने केंद्र को निर्देश दिया कि मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाओं की आवाजाही के संबंध में अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पीठ ने केंद्र से कहा कि वह उचित तरीके से फैसले ले, ताकि यह पक्का किया जा सके कि ''आम जनता को होने वाली परेशानी कम से कम हो।'' सुनवाई के दौरान पीठ ने दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाने तथा ट्रेन को रद्द किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। पीठ ने कहा, ''मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।'' पीठ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून लागू कराने वाली एजेंसियों को एहतियाती कदम उठाने का अधिकार है, लेकिन ये कदम खतरे के अनुपात में होने चाहिए और आम नागरिकों को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रधान न्यायाधीश ने सुनवाई की शुरुआत में सॉलिसिटर जनरल मेहता से कहा, ''हमारी मुख्य चिंता इन मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद किए जाने को लेकर है। हमें इस पर गंभीर चिंता है।'' अदालत ने कहा कि उसकी चिंता प्रदर्शनकारियों या किसी व्यक्ति विशेष को लेकर नहीं, बल्कि उन हजारों यात्रियों को लेकर है, जो काम, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों से हर दिन दिल्ली आते जाते हैं। 

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई
मनोरंजन-स्पोर्टस

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए है...

🕒 लगभग २ घंटे पहले
सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा
लाइफस्टाइल

सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा

सूरज में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद धरती पर सौर तूफान आने की आशंका जताई जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूरज से निकली गर्म गैसों और ऊर्जा का बड़ा गुबार 9 से ...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस
मनोरंजन-स्पोर्टस

'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस

जरा सोचिए... आपको एक नई फिल्म का ऑफर आता है और खुशी के मारे आपके झूम उठते हो... लेकिन अगले ही सीन में कहानी पलट जाती है और डायरेक्टर काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' ...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती दिख रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?
मनोरंजन-स्पोर्टस

अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने की अटकलें हैं। एक्ट्रेस की हालिया सो...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
शामली

राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

शामली। राजकीय नर्सेस संघ द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में शुक्रवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेश

शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण
शामली

एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण

शामली। एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण के साथ-साथ वाहनों की स्थिति का ...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण
शेयर बाजार

शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी गिरावट को लेकर देश में राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ...

🕒 १ दिन पहले
एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना
शामली

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना

शामली। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में शामली के साथ थानाभवन, कुड़ाना और ऊन क्षेत्र के कर्मचारी भ...

🕒 १ दिन पहले
 हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग
उत्तर प्रदेश

हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग

शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद स्व. हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग की है। इस अवसर...

🕒 १ दिन पहले
 जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
शामली

जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

शामली । सहारनपुर के एमएल एवं जेएनके गर्ल्स कॉलेज में सात अक्टूबर को आयोजित पांचवीं अंतरमहाविद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों ने ...

🕒 १ दिन पहले
छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया
शामली

छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया

शामली। के जैन कन्या इंटर कॉलेज में बचपन की मुस्कान-नशामुक्त हिन्दुस्तान अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन संत निपुण मुनि महा...

🕒 १ दिन पहले
अमित कश्यप हत्याकांड: दोषी सिद्ध होते ही रविता ने खाना छोड़ा
उत्तर प्रदेश

अमित कश्यप हत्याकांड: दोषी सिद्ध होते ही रविता ने खाना छोड़ा

मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद रविता की जेल में निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, बुधवार को कोर्ट स...

🕒 १ दिन पहले
अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं मुख्यमंत्री, अखिलेश का योगी को चैलेज
उत्तर प्रदेश

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं मुख्यमंत्री, अखिलेश का योगी को चैलेज

अयोध्या। अयोध्या में सपा प्रत्याशी पवन पांडेय की कथा शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को चुनौती दे डाली। योगी का बिना नाम ...

🕒 १ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ