🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>देश-विदेश>CJP के आंदोलन: जंतर- मंतर छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
CJP के आंदोलन:  जंतर- मंतर छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

CJP के आंदोलन: जंतर- मंतर छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

By वरिष्ठ संवाददाता|09 अक्टूबर, 2026

नई दिल्ली। नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने की मंज़ूरी दे दी है। जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आस-पास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। ये सेवाएं 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगी। सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जंतर- मंतर गुरुवार को सिर्फ प्रदर्शन स्थल नहीं, बल्कि आंदोलन के अगले बड़े चरण की तैयारी का केंद्र नजर आया। सुबह से ही यहां प्रदर्शनकारियों की आवाजाही बढ़ती रही और दोपहर तक जंतर-मंतर व इसके आसपास का इलाका नारेबाजी, भाषणों और बैठकों से गूंजता रहा। सीजेपी ने 10 अक्तूबर को दिल्ली में आंदोलन को फुल- फ्लैश तरीके से आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।

 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीजीपी के प्रदर्शन का असर आसपास के इलाकों में भी दिखाई दिया। प्रदर्शन स्थल पर सुबह से ही प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे। कई लोग समूहों में पहुंचे तो कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाते हुए आंदोलन स्थल तक पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ जंतर-मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ती गई और जगह- जगह छोटे-छोटे समूहों में चर्चा और बैठकें होती रहीं।

 प्रदर्शनकारियों के बीच मुख्य चर्चा आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर रही। मंच से वक्ताओं ने कहा कि अब आंदोलन को केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और जनभागीदारी बढ़ाने का ऐलान किया गया। इसके लिए अलग-अलग इलाकों से लोगों को जोड़ने और आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 गुरुवार को जंतर-मंतर के अलावा आसपास के रास्तों और प्रमुख चौराहों पर भी प्रदर्शनकारियों की आवाजाही बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। आसपास मौजूद प्रदर्शनकारियों में युवाओं की संख्या भी नजर आई।

 कई युवा मोबाइल फोन से प्रदर्शन के वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर साझा करते दिखे। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी आने वाले दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने और 10 अक्टूबर के कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति पर चर्चा करते रहे।

दोपहर तक प्रदर्शन स्थल पर नारेबाजी का दौर चलता रहा। बीच-बीच में वक्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। भाषणों में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ सवाल भी उठाए। आंदोलन स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अब अगले चरण में ले जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी रही। बैरिकेडिंग के साथ संवेदनशील रास्तों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। पुलिस की कोशिश रही कि प्रदर्शन निर्धारित क्षेत्र में रहे और आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं प्रदर्शनकारी भी पुलिस व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अपनी गतिविधियां जारी रखते दिखाई दिए।

सीजेपी के 10 अक्टूबर के आह्वान के बाद अब दिल्ली पुलिस और प्रशासन के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था चुनौती बन सकती है। प्रदर्शनकारी संगठनों की सक्रियता बढ़ने से जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास के इलाकों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को जंतर-मंतर पर दिखी गतिविधियों ने संकेत दे दिया कि 10 अक्टूबर का दिन आंदोलन के लिए बड़ा पड़ाव हो सकता है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई
मनोरंजन-स्पोर्टस

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए है...

🕒 लगभग २ घंटे पहले
सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा
लाइफस्टाइल

सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा

सूरज में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद धरती पर सौर तूफान आने की आशंका जताई जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूरज से निकली गर्म गैसों और ऊर्जा का बड़ा गुबार 9 से ...

🕒 लगभग २ घंटे पहले
'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस
मनोरंजन-स्पोर्टस

'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस

जरा सोचिए... आपको एक नई फिल्म का ऑफर आता है और खुशी के मारे आपके झूम उठते हो... लेकिन अगले ही सीन में कहानी पलट जाती है और डायरेक्टर काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' ...

🕒 लगभग २ घंटे पहले
नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश का तंज, नोएडा एयरपोर्ट से अयोध्या तक BJP को घेरा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती दिख रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न...

🕒 लगभग २ घंटे पहले
अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?
मनोरंजन-स्पोर्टस

अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने की अटकलें हैं। एक्ट्रेस की हालिया सो...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
शामली

राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

शामली। राजकीय नर्सेस संघ द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में शुक्रवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेश

शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण
शामली

एसपी ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण

शामली। एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण के साथ-साथ वाहनों की स्थिति का ...

🕒 लगभग ३ घंटे पहले
शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण
शेयर बाजार

शेयर बाजार में भारी गिरावट: विपक्ष के हमलों के बीच विशेषज्ञों ने बताए आर्थिक कारण

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी गिरावट को लेकर देश में राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ...

🕒 १ दिन पहले
एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना
शामली

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना

शामली। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में शामली के साथ थानाभवन, कुड़ाना और ऊन क्षेत्र के कर्मचारी भ...

🕒 १ दिन पहले
 हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग
उत्तर प्रदेश

हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग

शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद स्व. हुकुम सिंह की अध्यक्षता में गठित सामाजिक न्यायिक समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने की मांग की है। इस अवसर...

🕒 १ दिन पहले
 जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
शामली

जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

शामली । सहारनपुर के एमएल एवं जेएनके गर्ल्स कॉलेज में सात अक्टूबर को आयोजित पांचवीं अंतरमहाविद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में आरके पीजी कॉलेज शामली के खिलाड़ियों ने ...

🕒 १ दिन पहले
छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया
शामली

छात्राओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया

शामली। के जैन कन्या इंटर कॉलेज में बचपन की मुस्कान-नशामुक्त हिन्दुस्तान अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन संत निपुण मुनि महा...

🕒 १ दिन पहले
अमित कश्यप हत्याकांड: दोषी सिद्ध होते ही रविता ने खाना छोड़ा
उत्तर प्रदेश

अमित कश्यप हत्याकांड: दोषी सिद्ध होते ही रविता ने खाना छोड़ा

मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद रविता की जेल में निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, बुधवार को कोर्ट स...

🕒 १ दिन पहले
अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं मुख्यमंत्री, अखिलेश का योगी को चैलेज
उत्तर प्रदेश

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं मुख्यमंत्री, अखिलेश का योगी को चैलेज

अयोध्या। अयोध्या में सपा प्रत्याशी पवन पांडेय की कथा शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को चुनौती दे डाली। योगी का बिना नाम ...

🕒 १ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ