शामली। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन ने भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में उपाध्याय समाज के अनिल उपाध्याय को प्रतिनिधित्व मिलने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि उपाध्याय समाज गुरु गोरखनाथ की परंपरा को मानने वाला संगठित और जागरूक समाज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इसी परंपरा से जुड़े हैं और समाज आज शिक्षाए खेल राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश.विदेश में अपनी पहचान बना रहा है।
पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहींए बल्कि पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार में उपाध्याय समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज से ही नेतृत्व निकलता हैए इसलिए समाज का संगठित और जागरूक होना आवश्यक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल उपाध्याय ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगाए तब तक उसे सही दिशा और दशा नहीं मिल सकती। उन्होंने राजनीति में सशक्त भागीदारी के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक अनिल उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज और पार्टी से जो सम्मान मिला हैए वह उसके सदैव ऋणी रहेंगे और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। भाजपा जिला महामंत्री अजय मानस संगल ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम अध्यक्ष उपाध्याय समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशन उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन मास्टर तेजपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चमन उपाध्यायए केशव सरकारए संजय उपाध्यायए केपी भट्टीए रामपाल योगीए डिंपल उपाध्यायए सत्येंद्र नारायणए रमेश प्रधानए सुनील कुमारए रामवीरए ललित उपाध्याय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्रीए विनोद प्रमुखए श्रीपाल आर्यए अभय तोमरए नीतू कश्यपए निशिकांत संगल सभासदए संजू उपाध्यायए मिथलेश देवीए चांदनी दीक्षितए राकेश कुमारए दीपक उपाध्यायए रूबी चौधरीए राजेश मलिकए भूपेंद्र चौधरीए दामोदर सैनीए राजेंद्र उपाध्यायए विशेष सरोहाए वासु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।















