🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>दिल्ली>दिल्ली के साकेत में पाँच मंजिला इमारत धराशायी, 12 लोगों को मलबे से बचाकर अस्पताल पहुँचाया गया; बचाव कार्य जारी
दिल्ली के साकेत में पाँच मंजिला इमारत धराशायी, 12 लोगों को मलबे से बचाकर अस्पताल पहुँचाया गया; बचाव कार्य जारी

दिल्ली के साकेत में पाँच मंजिला इमारत धराशायी, 12 लोगों को मलबे से बचाकर अस्पताल पहुँचाया गया; बचाव कार्य जारी

By वरिष्ठ संवाददाता|30 मई, 2026

मुहम्मद रईस, नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में स्थित सैदुलअजाइब इलाके में शनिवार शाम को एक पाँच मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई। घटना के समय इमारत में लगभग 70-80 लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ विदेशी छात्र भी शामिल थे। एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल पहुँचकर बचाव अभियान शुरू किया। रात 12 बजे तक मलबे से 12 लोगों को निकालकर एम्स अस्पताल पहुँचाया गया। दिल्ली पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई।

इमारत में कोचिंग सेंटर, पीजी, कार्यालय, कैफे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ चल रही थीं। शाम को दफ्तर बंद होने के कारण अधिकांश लोगों ने इमारत छोड़ दी थी। 15 वर्ष पूर्व दो मंजिला इमारत के रूप में निर्मित इस इमारत का धीरे-धीरे विस्तार करके पाँच मंजिलों का आकार दिया गया था। पाँचवीं मंजिल के ऊपर एक अतिरिक्त तल का निर्माण कार्य चल रहा था।

मलबा पड़ने से पास की एक मंजिला कैंटीन और भूतल स्थित पुस्तकालय में मौजूद लोगों को चोटें आईं। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने तीन वाटर टेंडर और इंसिडेंट रिस्पांस टीम (आयआरटी) को तैनात किया है। एम्स अस्पताल में घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अभी भी कुछ लोगों के फंसने की आशंका है, जिनकी तलाश जारी है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 १ दिन पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 १ दिन पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 १ दिन पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 २ दिन पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 २ दिन पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ८ दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ८ दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ८ दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 ८ दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 १७ दिन पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 १७ दिन पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 १७ दिन पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 १७ दिन पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 १७ दिन पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 १८ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ