शामली। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शामली नगर मण्डल, जनपद शामली में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मे समापन सत्रके मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी मोहित बेनीवाल जी ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ही कार्यकर्ता को सशक्त बनाता है और संगठन को मजबूती प्रदान करता है। सत्र के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर, बुढ़ाना रोड, शामली में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक माडल, सांस्कृतिक झांकियां एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, तेजेंद्र निर्वाल पूर्व जिला अध्यक्ष, वरुण मलिक किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री, मंडल अध्यक्ष सतीश धीमान, मंडल में उपस्थित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्यकर्ता, मंडल के प्रभारी भूपेंद्र शर्मा जिला मंत्री, पीयूष सैनी, अंकित गोयल, अमित विश्वकर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे।















