दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को साकेत में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा की। बचाव कार्यों में देरी न होने और फंसे लोगों की पूरी तरह खोज की जाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा लापरवाही को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। इमारत कोलाप्स के कारणों की गहन जांच के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। निर्माण अनियमितताएं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या प्रशासनिक लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
अवैध एवं खंडहर इमारतों का तत्काल सर्वेक्षण शुरू करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों की स्थिति जानकर सभी को मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की गई।
घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। महरौली पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया तथा जिलाधिकारी के नेतृत्व में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया। सैदुलाजाब एवं आसपास के इलाकों में खंडहर इमारतों का तत्काल निरीक्षण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अवैध निर्माणों को संरक्षण देने या लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
-1780247613403.webp)


-1780243617404.webp)




-1780244229979.webp)
-1780244886627.webp)





