🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>उत्तर प्रदेश में बडे पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण
उत्तर प्रदेश में बडे पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश में बडे पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण

By वरिष्ठ संवाददाता|06 अप्रैल, 2026

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत विभिन्न जिला न्यायालयों और आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी और 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
आदेश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 15 अप्रैल तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी व एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।
इसके अलावा बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम व बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है।
कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ व बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है। गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ व शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय, बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर, अजय कुमार प्रथम व पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है। वहीं, बांदा से छोटेलाल यादव व पीलीभीत से आतिफ शमीम प्रतापगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।
सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गौतमबुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अंबेडकरनगर व प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है। आगरा से दीक्षा भारती, एटा से कामायनी दुबे, गरौठा (झांसी) से राम गोपाल यादव व देवरिया से शैलजा मिश्रा को प्रयागराज भेजा गया है।
कौशाम्बी में नियुक्त सौम्या गिरि को बांदा व अर्पिता यादव को गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। मेरठ से दीप्ति यादव को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ से कुंवर मल्लिकार्जुन को लालगंज अझारा प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद भेजा गया है। मेजा (प्रयागराज) से रूपांशु आर्या को अंबेडकरनगर भेजा गया है। हंसराजपुर (उन्नाव) से प्रतीक गुप्ता, मुजफ्फरनगर से सोनाक्षी सिंघल व खैरागढ़ (आगरा) से अभय राजवंशी को प्रयागराज भेजा गया है।
वहीं, कादीपुर (सुल्तानपुर) से संतोष कुमार वर्मा को मेजा (प्रयागराज) व एटा से अजीत मणि त्रिपाठी को हंडिया (प्रयागराज) भेजा गया है। कौशाम्बी में नियुक्त मनीषा चौधरी को आगरा भेजा गया है। बाराबंकी में नियुक्त शबा फातिमा को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन
शामली

रालोद के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

शामली। शामली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए निजी कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार सुबह 10 बजे सहारनपुर रोड स्थित बाईपास के पास पार्टी क...

🕒 लगभग १४ घंटे पहले
महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह
शामली

महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्र...

🕒 लगभग १४ घंटे पहले
‘CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया...’
देश-विदेश

‘CJP नेताओं ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया...’

नई दिल्ली। क्या कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ने अपनी रिहाई के समय कोई भी बॉन्ड साइन नहीं किया है? अगर किया है, ...

🕒 लगभग १४ घंटे पहले
दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
देश-विदेश

दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली।  कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से और राजीव चौक से ज...

🕒 लगभग १४ घंटे पहले
खरगे, राहुल ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा
देश-विदेश

खरगे, राहुल ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से द...

🕒 लगभग १४ घंटे पहले
एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
शामली

एडीजी जोन भानु भास्कर ने किया शामली कोतवाली का निरीक्षण, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

शामली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और चाक-चौबंद बनाने के लिए एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने शनिवार को शामली जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शामली कोतवाली का औचक निरीक्षण

🕒 १ दिन पहले
पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई
मनोरंजन-स्पोर्टस

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए है...

🕒 २ दिन पहले
सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा
लाइफस्टाइल

सूरज में बड़ा विस्फोट, धरती पर मंडराया सौर तूफान का खतरा

सूरज में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद धरती पर सौर तूफान आने की आशंका जताई जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूरज से निकली गर्म गैसों और ऊर्जा का बड़ा गुबार 9 से ...

🕒 २ दिन पहले
'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस
मनोरंजन-स्पोर्टस

'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा...' साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन डर गई थी एक्ट्रेस

जरा सोचिए... आपको एक नई फिल्म का ऑफर आता है और खुशी के मारे आपके झूम उठते हो... लेकिन अगले ही सीन में कहानी पलट जाती है और डायरेक्टर काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' ...

🕒 २ दिन पहले
भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
देश-विदेश

भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद (ज्यूरिस्ट) नवनथेम ‘नावी’ पिल्लई को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है. उन्हें यह पुरस्कार शांति और अंतरराष्ट्रीय क...

🕒 २ दिन पहले
अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?
मनोरंजन-स्पोर्टस

अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं जान्हवी कपूर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने की अटकलें हैं। एक्ट्रेस की हालिया सो...

🕒 ३ दिन पहले
सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर कोर्ट ने केंद्र से कहा
देश-विदेश

सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर कोर्ट ने केंद्र से कहा

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र को निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण मेट्रो और दिल्ली आन...

🕒 ३ दिन पहले
CJP के आंदोलन:  जंतर- मंतर छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
देश-विदेश

CJP के आंदोलन: जंतर- मंतर छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

नई दिल्ली।  नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने की मंज़ूरी दे ...

🕒 ३ दिन पहले
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट: 26,000 फोर्स, बॉर्डर चेकिंग, ट्रेनें प्रभावित, मेट्रो बंद
देश-विदेश

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट: 26,000 फोर्स, बॉर्डर चेकिंग, ट्रेनें प्रभावित, मेट्रो बंद

नई दिल्ली। दिल्ली हाल के सालों में किसी विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती की तैयारी कर रही है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 10 अक्टूबर 2026 क...

🕒 ३ दिन पहले
राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
शामली

राजकीय नर्सेस संघ ने 22 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

शामली। राजकीय नर्सेस संघ द्वारा अपनी मांगों व समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में शुक्रवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि...

🕒 ३ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ