लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2025 बैच के 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश की सेवा देंगे।
कोर्स पूरा होने के बाद ये अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।
सरकार की ओर से प्रशिक्षु अधिकारियों को सरकार में योगदान देने के लिए आवश्यक मदद प्रदान की जाएगी। इसके तहत यात्रा, व्यवस्था और मदद के लिए कार्मिक विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से ये 21 ट्रेनी आईएएस निकलेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए आवंटित जिलों में अपने योगदान के डीएम के समक्ष जिलाधिकारी के सामने अपने योगदान के लिए रिपोर्ट पेश करेंगे।
2025 बैच के इन अधिकारियों को मिली तैनाती
शक्ति दुबे- मुरादाबाद
कोमल पुनिया- इटावा
आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या
मयंक त्रिपाठी- कुशीनगर
हेमंत- आगरा
संस्कृति त्रिवेदी- हरदोई
रिया सैनी- वाराणसी
शिवांश सुभाष जगाड़े- बलरामपुर
शिवम सिंह- प्रयागराज
सलोनी गौतम- मथुरा
सिद्धार्थ सिंह- आजमगढ़
श्वेता- लखनऊ
रेखा सियाक- बांदा
आयुष जायसवाल- अलीगढ़
अपूर्वा सिंह- बस्ती
आयुष सैनी- झांसी
मुकुल खांडेलवाल- गोरखपुर
थनीगैयारासन टी.- अंबेडकरनगर
संदीप कुमार- कानपुर नगर
रामभ्रोश सरन- सहारनपुर
विद्यांशु शेखर झा- बाराबंकी















