🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से देहरादून 210 KM का सफर, PM मोदी करेंगे लोकार्पण
अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से देहरादून 210 KM का सफर, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से देहरादून 210 KM का सफर, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

By वरिष्ठ संवाददाता|13 अप्रैल, 2026

सहारनपुर। दिल्ली-देरादून एक्सप्रेस-वे अगले 36 घंटे के बाद जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले ऐतिहासिक मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर को विशेषतौर पर पश्चिम बंगाल एवं वृंदावन के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद मोदी एक्सप्रेस वे को जनता को समर्पित करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी विशेषतौर पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सुरक्षा भी चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय पुलिस व विशेष फोर्स के लगभग पांच हजार सुरक्षाकर्मी इस दौरान सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में आने वालों को भी थ्री लेयर जांच से होकर गुजरना पड़ेगा।

एनएचएआई के अनुसार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरा हो जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 210 किलोमीटर रह जाएगी। इसे पूरा करने में 2.5 से 3 घंटे का समय लगेगा और यात्रियों को पांच टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ेगा। परियोजना उत्तराखंड और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में अहम साबित होगी। इसके शुरू होने से यात्रा का समय काफी कम होगा तथा लोगों को सुविधापूर्ण सफर का अनुभव मिलेगा। 

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है तथा इससे राष्ट्रीय राजधानी एवं देहरादून के बीच यात्रा का समय मौजूदा छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा। 

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सहारनपुर जाकर दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर बने 'वन्यजीव गलियारे' की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मोदी देहरादून के पास स्थित 'मां डाट काली' मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रियों को सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए गलियारे में 'उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली' (एटीएमएस) लगाई गई है। 

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ६ दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ६ दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ६ दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 ६ दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 १५ दिन पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 १५ दिन पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 १५ दिन पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 १५ दिन पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 १५ दिन पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 १६ दिन पहले
प्रोपर्टी हडपने की साजिशः पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर कराया कराया मतांतरण
शामली। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि दवा व्यापारी देवराज मलिक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था

प्रोपर्टी हडपने की साजिशः पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर कराया कराया मतांतरण

प्रेमजाल में फंसाया। एसपी ने बताया कि इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं, चाहे वह दिल्ली की किसी मस्जिद के हों या शामली के हों, सबके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

🕒 १८ दिन पहले
छोटे और मंझोले अखबारों की अनदेखी पर एआईएनईसी ने चिंता जताई
देश-विदेश

छोटे और मंझोले अखबारों की अनदेखी पर एआईएनईसी ने चिंता जताई

नई दिल्ली। ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एडिटर्स कॉन्फ्रेंस (एआईएनईसी) ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारांे द्वारा विज्ञापन में छोटे और मंझौले अखबारों की अनदेखी के खिलाफ ए

🕒 २० दिन पहले
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली व किसानों की समस्याओं को लेकर स्पा छात्रसभा का प्रदर्शन
शामली

प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली व किसानों की समस्याओं को लेकर स्पा छात्रसभा का प्रदर्शन

शामली।  लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं और सभी वर्गों के हितों के ल

🕒 २१ दिन पहले
यूपी में 206 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य का गाजियाबाद तबादला
उत्तर प्रदेश

यूपी में 206 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य का गाजियाबाद तबादला

शामली। यूपी में 206 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले। सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य का गाजियाबाद तबादला किया गया हैं। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के ...

🕒 २१ दिन पहले
बांदा में व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील व्यवहार, शिक्षक को ब्लैकमेल करके 14 लाख की धोखाधड़ी
उत्तर प्रदेश

बांदा में व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील व्यवहार, शिक्षक को ब्लैकमेल करके 14 लाख की धोखाधड़ी

बांदा में एक निजी शिक्षक को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए अश्लील रिकॉर्डिंग बनाकर 14 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🕒 २३ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ