🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>देश-विदेश>रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया
रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया

रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया

By वरिष्ठ संवाददाता|07 मई, 2026

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया कपूर के बीच पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर जारी विवाद में पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को बृहस्पतिवार को मध्यस्थ नियुक्त किया। न्यायालय ने पक्षों से खुले दिमाग से मध्यस्थता की कार्यवाही में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक रूप से कोई बयान न दें और विवाद के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ नहीं कहें। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइंया की पीठ ने कहा, ''यह एक पारिवारिक विवाद है। इसे केवल परिवार के सदस्यों तक ही सीमित रहने दें। इसे मनोरंजन का स्रोत नहीं बनाया जाना चाहिए।'' पीठ ने टिप्पणी की कि परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, उसने 27 अप्रैल को सुझाव दिया था कि पक्षों को मध्यस्थता का सहारा लेने पर विचार करना चाहिए। पीठ ने कहा, '' आज संबंधित पक्षों की ओर से पेश सभी वकीलों ने मध्यस्थता के लिए सहर्ष सहमति व्यक्त की है। इसे देखते हुए हम भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ के रूप में नियुक्त करते हैं।''

पीठ ने यह भी कहा, '' हम मध्यस्थ से प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा करेंगे और उसके बाद मामले में आगे की कार्यवाही करेंगे। पीठ ने कहा कि मध्यस्थ की फीस और अन्य तौर-तरीके पक्षों से परामर्श करके तय किए जाएंगे। इसने पक्षों को मध्यस्थ से संपर्क करने का निर्देश दिया। पीठ ने स्पष्ट कर दिया कि मध्यस्थता केवल परिवार के सदस्यों से संबंधित मामलों तक ही सीमित रहेगी। उसने कहा, '' यह एक पारिवारिक मामला होने के कारण, उनकी ओर से यह प्रयास होना चाहिए कि विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए और पूरे मामले का अंत किया जाए। हम दृढ़ता से मानते हैं कि सभी पक्षों को खुले मन से मध्यस्थता की कार्यवाही में भाग लेना चाहिए।'' 

पीठ ने कहा कि यदि वे मध्यस्थ के समक्ष इस मामले का समाधान निकाल लेते हैं तो यह सभी के हित में होगा, अन्यथा यह एक ''लंबी खिंचने वाली मुकदमेबाज़ी'' बन जाएगी। शीर्ष अदालत ने 27 अप्रैल को, संजय कपूर की मां द्वारा दायर उस मामले में प्रिया कपूर और अन्य से जवाब मांगा था जिसमें पारिवारिक ट्रस्ट को "अमान्य" घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। पीठ ने 80 वर्षीय रानी कपूर द्वारा दायर याचिका पर प्रिया कपूर और अन्य को नोटिस जारी किया था। 

याचिका में आरोप लगाया गया था कि अक्टूबर 2017 में उनके नाम पर गठित ट्रस्ट "जाली, मनगढ़ंत और धोखाधड़ी वाले" दस्तावेजों का परिणाम था। संपत्ति और परिसंपत्तियों पर नियंत्रण को लेकर कानूनी कार्यवाही दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है और शीर्ष अदालत में दायर याचिका में ट्रस्ट की सभी संपत्तियों के हस्तांतरण पर यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध किया गया था। इससे पहले 27 अप्रैल की सुनवाई के दौरान, उच्चतम न्यायालय ने 'सोना ग्रुप फैमिली ट्रस्ट' से जुड़े विवाद में पक्षकारों से मध्यस्थता (मेडिएशन) की संभावना तलाशने को कहा था। 

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत
शामली

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत

हरियाणा के चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर रस्म तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। सभा में नेताओं ने जहां एक ओर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली।

🕒 १५ दिन पहले
शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस ने दोनों को बताया शूटर
शामली

शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों की सोमवार तड़के शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से अवैध असलहा बरामद किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है।

🕒 १७ दिन पहले
सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
लाइफस्टाइल

सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में रखा जाएगा। सावन के दूसर...

🕒 लगभग १ महीना पहले
‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Bollywood actress Kiara Advani) का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: (film ‘Toxic) ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (A Fairy Tale fo...

🕒 लगभग १ महीना पहले
आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?
लाइफस्टाइल

आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?

हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं की शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक सेहत उनके मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) के दौरान बदलती रहती है। हार्मोन में ह...

🕒 लगभग १ महीना पहले
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था
शामली

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था

शामली । जनपद शामली में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव एवं पुलिस अधीक...

🕒 लगभग १ महीना पहले
शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक
शामली

शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक

रेलपार स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में चल रही संगीतमय शिव कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जो व्...

🕒 लगभग १ महीना पहले
सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब
शामली

सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब

शामली । शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से हरियाणा के डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को बडी संख्या में डाक कांवडिय...

🕒 लगभग १ महीना पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 ३ महीने पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 ३ महीने पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 ३ महीने पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 ३ महीने पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३ महीने पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ३ महीने पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ३ महीने पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ