🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>खेल>ओलंपिक 2036 की मेजबानी की रेस में भारत सहित 7 देश
ओलंपिक 2036 की मेजबानी की रेस में भारत सहित 7 देश

ओलंपिक 2036 की मेजबानी की रेस में भारत सहित 7 देश

By वरिष्ठ संवाददाता|06 अक्टूबर, 2026

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने मंगलवार को कहा कि भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किये समेत 7 देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रूचि दिखाई है और उन्हें नवंबर में 'फ्यूचर होस्ट कमीशन' के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिये बुलाया गया है। 

आईओसी ने कहा कि प्रोजेक्ट का आकलन कई तकनीकी पहलुओं पर किया जायेगा जिनमें आयोजन स्थलों का मास्टर प्लान और खिलाड़ियों का अनुभव, फंडिंग को लेकर रणनीति, राजनीतिक और जनता का समर्थन, मेजबानी की क्षमता और मेजबान समुदायों को दीर्घकालिन फायदे पहुंचाने वाली विरासत रणनीति शामिल है। आईओसी ने इन 'प्रेजेंटेशन' के लिये कोई निश्चत समय सीमा नहीं बताई।

आईओसी ने कहा ,'' इच्छुक पक्ष आईओसी से लगातार संवाद कर रहे हैं और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा रखने वाले देश हैं : जर्मनी, हंगरी, भारत, कतर, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये। इसमें आगे कहा गया ,''कई राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) 2036 के बाद होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर आईओसी के साथ शुरूआती बातचीत में शामिल है। इच्छुक पक्षों को नवंबर में 'फ्यूचर होस्ट कमीशन' के सामने अपना प्रोजेक्ट पेश करने के लिये आमंत्रित किया है।

आईओसी ने कहा कि 31 अक्टूबर के बाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिये किसी और इच्छुक पक्ष पर विचार नहीं किया जायेगा। पहली बार ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा जताने वाले भारत ने अहमदाबाद को मेजबानी के लिये चुना है। भारत ने 2024 में ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा जताने संबंधी आशय पत्र सौंप दिया था। 

आईओसी की नयी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने मेजबान चयन प्रक्रिया रोक दी थी और कहा था कि प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिये सदस्य देशों से राय ली जायेगी। 2036 ओलंपिक के मेजबान का ऐलान 2029 के मध्य में किया जायेगा। भारत की ओर से संवाद की अगुवाई खेल मंत्रालय के सहयोग से भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) गुजरात सरकार के साथ मिलकर करेगा।आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा ,'' मैं खुशकिस्मत थी कि मुझे चार महाद्वीपों में पांच ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिला। हर ओलंपिक की अपनी अलग खासियत थी। हर मेजबान देश ने अपने लोगों, अपनी संस्कृति और खेलों के आयोजन के अपने तरीके से कुछ अनोखा पेश किया।'' उन्होंने कहा कि, जब भी खेल होते हैं तो एक चीज कभी नहीं बदलती कि हर चीज का केंद्र खिलाड़ी होते हैं।

एक खिलाड़ी होने के नाते ओलंपिक खेलने का सपना पूरा करने के लिये आप बरसों मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा ,'' ओलंपिक खेलों में भागीदारी का अनुभव जीवन भर आपके साथ रहता है। इसलिये भविष्य के हर मेजबान के लिये खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना शुरूआती कदम होना चाहिये।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का मार्चः कई सांसद हिरासत में, राहुल- प्रियंका धरने पर
देश-विदेश

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का मार्चः कई सांसद हिरासत में, राहुल- प्रियंका धरने पर

नई दिल्ली।  विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच ...

🕒 ५ मिनट पहले
कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत
शामली

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत

हरियाणा के चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर रस्म तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। सभा में नेताओं ने जहां एक ओर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली।

🕒 लगभग १ महीना पहले
शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस ने दोनों को बताया शूटर
शामली

शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों की सोमवार तड़के शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से अवैध असलहा बरामद किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है।

🕒 लगभग १ महीना पहले
सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
लाइफस्टाइल

सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में रखा जाएगा। सावन के दूसर...

🕒 लगभग २ महीने पहले
‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Bollywood actress Kiara Advani) का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: (film ‘Toxic) ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (A Fairy Tale fo...

🕒 लगभग २ महीने पहले
आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?
लाइफस्टाइल

आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?

हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं की शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक सेहत उनके मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) के दौरान बदलती रहती है। हार्मोन में ह...

🕒 लगभग २ महीने पहले
कॉलेजियम ने की 4 न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश
देश-विदेश

कॉलेजियम ने की 4 न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश सू...

🕒 लगभग २ महीने पहले
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था
शामली

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था

शामली । जनपद शामली में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव एवं पुलिस अधीक...

🕒 लगभग २ महीने पहले
शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक
शामली

शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक

रेलपार स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में चल रही संगीतमय शिव कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जो व्...

🕒 लगभग २ महीने पहले
सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब
शामली

सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब

शामली । शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से हरियाणा के डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को बडी संख्या में डाक कांवडिय...

🕒 लगभग २ महीने पहले
अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 ३ महीने पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 ३ महीने पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 ३ महीने पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 ३ महीने पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 ३ महीने पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ