🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>देश-विदेश>ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का मार्चः कई सांसद हिरासत में, राहुल- प्रियंका धरने पर
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का मार्चः कई सांसद हिरासत में, राहुल- प्रियंका धरने पर

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का मार्चः कई सांसद हिरासत में, राहुल- प्रियंका धरने पर

By वरिष्ठ संवाददाता|06 अक्टूबर, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कई सांसदों तथा नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर गए और एक पेड़ के नीचे बैठ गए। 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 'वोट चोरी' करके देश को ''हाईजैक'' किया है, जो ''देशद्रोह'' है। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से कोई नहीं बचेगा और सबको कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। विपक्षी दलों की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाया जाए और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द किया जाए। संसद भवन परिसर से निर्वाचन सदन की ओर मार्च निकालने वाले विपक्षी सांसदों को इससे पहले संसद मार्ग पर नीति आयोग भवन के निकट सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। 

निर्वाचन सदन की तरफ बढ़ रहे सांसदों को जब पुलिस ने रोका तो वे संसद मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। इसके कुछ ही देर बाद राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अभिषेक बनर्जी पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए एक बस में ले जाया गया। हालांकि, वह जल्द ही बस से उतरकर अपने भाई राहुल गांधी के साथ आकाशवाणी के गेट पर पहुंच गईं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र हुड्डा स्वागत कक्ष वाले गेट से आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर गए। वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए। 

क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा भी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की। मार्च के दौरान विपक्षी सांसद, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आरएसएस के गणवेश में दर्शाने वाले कटआउट लेकर चल रहे थे। उन्होंने ''भाजपा ही सीईसी, सीईसी ही भाजपा है'', ''वोट चोर, गद्दी छोड़'' और ''लोकतंत्र बेचना बंद करो'' जैसे नारे भी लगाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ज्ञानेश, अब हो गया भाई। इस्तीफा देने का समय आ गया है।'' 

बाद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि करीब 300 सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्तों से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "पता नहीं, देश में क्या हो रहा है? अगर निर्वाचन आयोग जन प्रतिनिधियों से नहीं मिलेगा तो फिर लोकतंत्र का क्या मतलब है?" गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्या कह रही है, इसमें उन्हें दिलचस्पी नहीं है और उनका मकसद लोकतंत्र को बचाने का है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 'वोट चोरी' करके देश को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और भागवत ने वोट चोरी करके देश को हाईजैक किया है। ज्ञानेश कुमार ने इनकी मदद की।" उन्होंने आरोप लगाया कि "इन लोगों ने जो किया है, वह देशद्रोह है।" गांधी ने कहा कि इनमें से कोई नहीं बच पाएगा और सभी जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मार्च से पहले संसद और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई थी। 

सांसदों के पहुंचने से काफी पहले ही इलाके में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र हुए और वहां से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' की ओर रवाना हुए। मार्च से पहले विपक्षी सांसदों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और मतदाता के रूप में नामांकन के लिए वैधानिक आवेदन फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को लेकर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों का हवाला देते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोर दिया। 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कुमार पर निर्वाचन आयोग के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पूरे देश में जिस संस्था का नेतृत्व ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं, वह ऐसी संस्था है जिस पर पूरा देश भरोसा करता था। देश को उस पर गर्व था और उसकी निष्पक्षता पर कभी सवाल नहीं उठे। एक व्यक्ति ने उस भरोसे को तोड़ दिया है।' 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा कि सोमवार को उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों के बाद, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के साथ लगाए गए अतिरिक्त घोषणा पत्र को लेकर विपक्ष की आपत्तियां और मजबूत हुई हैं। ज्ञानेश कुमार को ''चीटिंग इलेक्शन कमिश्नर'' करार देते हुए भाकपा नेता ने कहा कि विपक्षी दल 2025 से ही इन प्रावधानों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और अब अपना आंदोलन तेज करेंगे। 

शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने कुमार पर फॉर्म-6 को लेकर उच्चतम न्यायालय के रुख के बारे में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि सीईसी को पद पर बने रहने का ''कोई नैतिक अधिकार नहीं'' है। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा था कि उसने फॉर्म-6 के किसी संशोधित संस्करण को मंजूरी नहीं दी है और वह निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड की जांच करेगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदलाव किए गए थे या नहीं और उन्हें किसने अधिकृत किया था। 

ये टिप्पणियां कुमार द्वारा कथित तौर पर एकतरफा लिए गए फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान की गईं। आयोग ने 26 सितंबर के अपने बयान में कहा था कि एसआईआर के लिए फॉर्म-6 के साथ लगाए गए घोषणा पत्र को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा है, जबकि एसआईआर की अवधि के बाहर मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत निर्धारित प्रपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत
शामली

कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं में पहुंचे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत

हरियाणा के चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर रस्म तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत अंकित को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। सभा में नेताओं ने जहां एक ओर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली।

🕒 लगभग १ महीना पहले
शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी, पुलिस ने दोनों को बताया शूटर
शामली

शामली में पुलिस मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों की सोमवार तड़के शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटनास्थल से अवैध असलहा बरामद किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है।

🕒 लगभग १ महीना पहले
सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
लाइफस्टाइल

सावन के दूसरे सोमवार पर 10 चीजों से करें शिव जी का अभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में रखा जाएगा। सावन के दूसर...

🕒 लगभग २ महीने पहले
‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!
मनोरंजन-स्पोर्टस

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Bollywood actress Kiara Advani) का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: (film ‘Toxic) ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (A Fairy Tale fo...

🕒 लगभग २ महीने पहले
आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?
लाइफस्टाइल

आपको हर दिन एक ही तरह का वर्कआउट क्यों नहीं करना चाहिए?

हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं की शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक सेहत उनके मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) के दौरान बदलती रहती है। हार्मोन में ह...

🕒 लगभग २ महीने पहले
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था
शामली

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर परखी सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्था

शामली । जनपद शामली में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शामली श्री आलोक यादव एवं पुलिस अधीक...

🕒 लगभग २ महीने पहले
शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक
शामली

शिव का गुणगान करने वाले का भगवान शिव करते हैं कल्याण: पं. दिनेश पाठक

रेलपार स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में चल रही संगीतमय शिव कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जो व्...

🕒 लगभग २ महीने पहले
सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब
शामली

सडकों पर डाक कांवडियों का सैलाब

शामली । शिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से हरियाणा के डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को बडी संख्या में डाक कांवडिय...

🕒 लगभग २ महीने पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 ३ महीने पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 ३ महीने पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 ३ महीने पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 ३ महीने पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ४ महीने पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ४ महीने पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ४ महीने पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ