खेल समाचार, नई दिल्ली। WI vs SL 1st ODI लाइव स्ट्रीमिंग: दो बार की वनडे विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज टीम ने आईसीसी मेन्स वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए श्रीलंका के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की सीरीज शुरू की है। सीरीज का पहला मैच 3 जून को जमैका के किंग्सटन स्थित सबीना पार्क में आयोजित किया जाएगा। वेस्टइंडीज की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप करेंगे, जिन्होंने हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम का नेतृत्व किया था। श्रीलंका टीम का नेतृत्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस करेंगे। यह मैच कुसल के लिए श्रीलंका के पूर्णकालिक वनडे कप्तान के रूप में पहला मैच होगा। श्रीलंका ने अपनी टीम में पूर्व कप्तान चरित असलंका, स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा, ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस और ओपनर पथुम निसांका को शामिल किया है। आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज ईशान मलिंगा भी टीम में हैं। साथ ही स्पिनर महीश तीक्ष्णा को भी स्थान मिला है।
वेस्टइंडीज टीम में शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
मैच का समय भारतीय मानक समयानुसार शाम 7:00 बजे निर्धारित है, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। भारत में यह मैच किसी भी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित नहीं होगा। फैंस इसे फैनकोड ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।








-1780431064786.webp)



-1780421046625.webp)
-1780428647133.webp)