शामली। जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान ने आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय जनपद शामली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यालय के कार्यों के प्रति सराहना की गई। उन्होंने कार्यालय में स्वच्छता एवं आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था एवं सैनिकों के कल्याण सम्बन्धित योजनाओं को सैनिकों तक पहुंचाने आदि जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर जो भूतपूर्व सैनिकों की समस्याए है उनके निवारण हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि सभी भूतपूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए एवं उनके कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। निरीक्षण में जिलाधिकार ने कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह, एवं उनका पूरा स्टाफ, कर्नल नरेन्द्र कुमार,जनपद शामली के सेना मेडल से सम्मानित सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित भी उपस्थित रहे।















