शामली। गढीपुख्ता के गांव कच्ची गढी में गाडी सवार दो युवकों ने डेयरी संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित ने आरोपितों के खिलाफ गढीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है।
गढीपुख्ता के गांव कच्ची गढी निवासी अमित ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने घर में दूध की डेयरी खोल रखी है जहां रोजाना दूध से भरी गाडियां आती रहती हैं। 19 अप्रैल की शाम उसकी दुकान पर दूध की गाडी आयी थी, गाडी को सडक किनारे खडा कर दूध उतारा रहा था, इसी दौरान पीछे से गाडी में दो युवक आए तथा उसे गाडी हटाने को कहा, उसने कुछ समय में गाडी हटाने को कहा तो युवक भडक गए और उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें उसके सिर, गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोट आयी। शोर शराबा होने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे जिस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पडताल शुरू कर दी है।















