लखनऊ। शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को सचिवालय सेवा के 17 विशेष सचिव और 13 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन सभी के विभागों में बदलाव करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
आदेश के मुताबिक विशेष सचिव के तबादलों में विनोद कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सचिवालय प्रशासन विभाग भेजा गया है। इसी तरह प्रसात कुमार को चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा, आनंद प्रकाश सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण से दिव्यांगजन सशक्तिकरण, लाल बहादुर यादव को कृषि से उपभोक्ता मामले, विनय कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से धर्मार्थ कार्य में किया गया।
इसी तरह विनीत प्रकाश को नियुक्ति से सार्वजनिक उद्यम, जय प्रकाश भारती को सूचना से खादी एवं ग्रामोद्योग, सुनील कुमार पांडेय को एमएसएमई से समाज कल्याण, अनिल कुमार को राजस्व से सहकारिता, मंजुला सिंह को गृह से अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, वेद प्रकाश द्विवेदी को गृह से राजनीतिक पेंशन, महावीर प्रसाद गौतम को वित्त से नागरिक सुरक्षा, प्रेम कुमार पांडेय को वित्त से सचिवालय प्रशासन, उमा द्विवेदी को संस्कृति से परिवहन, आनंद कुमार राय को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से रेशम विकास, रंजन शुक्ला को ऊर्जा से प्रशासनिक सुधार तथा राजाराम द्विवेदी को राजस्व से लोक सेवा प्रबंधन विभाग भेजा गया है।
वहीं संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारियों के तबादले में अमिताभ श्रीवास्तव को आवास एवं शहरी नियोजन से गृह, दिलीप कुमार शुक्ला को भू-तत्व एवं खनन से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, दुर्गा सिंह को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास से नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, रविंद्र प्रताप सिंह को पशुधन से सैनिक कल्याण, चंद्रशेखर मिश्रा को चिकित्सा शिक्षा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजेश प्रताप सिंह को पीडब्ल्यूडी से रेशम विकास, धर्मेंद्र कुमार पाठक को पीडब्ल्यूड से राजस्व, राजकुमार को औद्योगिक विकास से संस्कृति, अजित प्रताप सिंह को खाद्य विभाग से ग्राम्य विकास, उदयवीर सिंह राठौर को परती भूमि विकास से सचिवालय प्रशासन, कृपा शंकर यादव को न्याय विभाग से कार्यक्रम कार्यान्वयन, राजेंद्र कुमार को वित्त से पर्यटन और संजीवन को वित्त से गृह विभाग भेजा गया है।















