शामली। श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को दूसरी वार्षिक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी जिसका दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
श्री बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति के राजीव चिक्की-पिक्की, दिनेश गोयल, दीपक गर्ग ने गुरुवार को शहर के कांबोज गली स्थित भूमिया खेड़ा में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि गुरु चन्द्रकिरण महाराज संस्थापक, बालाजी धाम का सान्निध्य प्राप्त होगा। जैन मोहल्ला स्थित श्री बाबा दयालदास मंदिर नौकुआं रोड़ पर 11 अप्रैल को प्रातः 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी, जिसके बाद 10 बजे संकटमोचन कष्ट निवारण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे 108 दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा दर्जनों झांकियों तथा बैंडबाजों और ढोल पार्टियों के साथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। जो फव्वारा चौंक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौंक, बड़ा बाजार, गांधी चौंक, सुभाष चौंक, भिक्की मोड़, माजरा रोड़, टंकी रोड़, धीमानपुरा, हनुमान रोड़, वीवी इंटर कालेज रोड़ होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचेगी। रात्रि 10 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर मंदिर के महंत पंडित संजय शर्मा, नरेश सैनी, कंवरपाल सिंह, नवीन कुमार, समयसिंह हलवाई, जनेश्वर सैनी, प्रवीण गर्ग, अंकुर, मनोज गोयल आदि भी उपस्थित थे।















