🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>शामली>कुशांक चौहान की गाय को यूपी में मिला प्रथम स्थान हरियाणा नस्ल की गाय सुनेहरी ने 24 घंटे में 23 किलो 186 ग्राम दूध देकर बनाया रिकार्ड

कुशांक चौहान की गाय को यूपी में मिला प्रथम स्थान हरियाणा नस्ल की गाय सुनेहरी ने 24 घंटे में 23 किलो 186 ग्राम दूध देकर बनाया रिकार्ड

By वरिष्ठ संवाददाता|09 अप्रैल, 2026

कांधला। कांधला कस्बे के निवासी युवा पशुपालक कुशांक चौहान की हरियाणा नस्ल की गाय सुनेहरी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस गाय ने 24 घंटे में 23 किलो 186 ग्राम दूध देकर न केवल उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, बल्कि देशभर में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

गाय की इस असाधारण उपलब्धि को देखने के लिए पिछले तीन दिनों से अलग-अलग राज्यों से पशुपालकों और पशु प्रेमियों का कांधला में तांता लगा हुआ है। हर कोई सुनेहरी की देखभाल, खान-पान और दुग्ध उत्पादन की क्षमता के बारे में जानने को उत्सुक नजर आ रहा है। कुशांक चौहान ने बताया कि वर्ष 2024 में वे राजस्थान के चूरू क्षेत्र में गए थे, जहां उन्होंने एक साधारण किसान से हरियाणा नस्ल की इस गाय को खरीदा था। उस समय यह गाय करीब 19 लीटर दूध देती थी। सामान्य चारा और दाना-पानी पर पलने वाली इस गाय का नाम उन्होंने सुनेहरी रखा। समुचित देखभाल और पोषण के चलते सुनेहरी ने तीसरी बियात में यह रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान में यह गाय 24 घंटे में 23.186 किलोग्राम दूध दे रही है, जो इसे प्रदेश की शीर्ष और देश की दूसरी सबसे अधिक दूध देने वाली गाय बनाता है। सुनेहरी अब तक तीन बछियों को जन्म दे चुकी है। पशुपालक कुशांक चौहान का कहना है कि अब वे इस उत्कृष्ट नस्ल के संवर्धन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि भविष्य में और बेहतर दुग्ध उत्पादन वाली गायें तैयार की जा सकें। हाल ही में 2 मार्च को गाय ने एक स्वस्थ बछिया को जन्म दिया है। कुशांक चौहान के अनुसार कान्हा फार्म्स के फेसबुक पेज पर सुनेहरी की छह बार लाइव मिल्किंग कराई जा चुकी है। इन लाइव सत्रों में दूध का वजन सार्वजनिक रूप से मापा गया, जिसमें 23.186 किलोग्राम उत्पादन की पुष्टि हुई। गाय की इस उपलब्धि पर कुशांक चौहान को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया। हरियाणा की बीआईएफए संस्था ने उन्हें 11 हजार रुपये नकद और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने 21 हजार रुपये नकद, स्मृति चिन्ह और गाय के आभूषण स्वरूप पीतल की चेन भेंट कर उनका सम्मान किया। कुशांक चौहान की इस सफलता से न केवल शामली जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पशुपालन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। सुनेहरी अब पशुपालकों के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो बेहतर देखभाल और प्रबंधन से उच्च उत्पादन की मिसाल पेश कर रही है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?
देश-विदेश

मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक काम' करने का आरोप था. हाल...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना
देश-विदेश

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान वि...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा
उत्तर प्रदेश

ADG अमिताभ यश ने खोले राज: श्रद्धा दुबे ने 11 दिन तक कैसे दिया पुलिस को चकमा

लखनऊ। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन इसके...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान
देश-विदेश

कांग्रेस की यूपी में 125 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में चुनाव मै...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
अखिलेश का दावा- यूपी सरकार को गिरा सकता है लखनऊ कैफे मालिक की मौत का मामला
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का दावा- यूपी सरकार को गिरा सकता है लखनऊ कैफे मालिक की मौत का मामला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत का...

🕒 लगभग ७ घंटे पहले
IPL की 'नेशनल क्रश' Kavya Maran बनेंगी दुल्हन?
खेल

IPL की 'नेशनल क्रश' Kavya Maran बनेंगी दुल्हन?

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हमने इस साल कई लैविश वेडिंग देखीं। अब एक और सेलेब के घर शहनाई बजने की खबर आ रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी खबर है कि मशहूर म्यूजिक...

🕒 ३ दिन पहले
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर और योगेश टुंडा कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी रिमांड
Breaking

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर और योगेश टुंडा कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी रिमांड

​शामली। हरियाणवी गायक (सिंगर) अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद दो कुख्यात बदमाशों—दीपक बॉक्सर और योगेश टुंडा—को भारी स

🕒 ३ दिन पहले
​विशेष कूटनीतिक हलचल: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो का दिल्ली दौरा रद्द, मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात को लेकर सियासी भूचाल!
Breaking news

​विशेष कूटनीतिक हलचल: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो का दिल्ली दौरा रद्द, मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात को लेकर सियासी भूचाल!

नई दिल्ली/मुंबई। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और देश के कॉर्पोरेट जगत से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो (Marco Rubio) के भारत दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

🕒 ४ दिन पहले
​अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
उत्तर प्रदेश

​अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

मेरठ। मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-12) जयवीर सिंह नागर की अदालत ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने पति को रास्ते

🕒 ४ दिन पहले
मिशन 2027: पश्चिमी यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता हरवीर मलिक साइकिल पर सवार
लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता; राजपाल सैनी समेत कई दिग्गजों की भी घर वापसी
Politics

मिशन 2027: पश्चिमी यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता हरवीर मलिक साइकिल पर सवार लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता; राजपाल सैनी समेत कई दिग्गजों की भी घर वापसी

शामली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शामली जिले के कद्दावर नेता, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा

🕒 ५ दिन पहले
​पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी
Politics/Shamli

​पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी

​शामली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शामली जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरबीर मलिक को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में "कारण बताओ नोटिस" ज

🕒 ५ दिन पहले
दिल्ली बनी रहेगी छावनी, अभी वापस नहीं जाएंगे सुरक्षाकर्मी
देश-विदेश

दिल्ली बनी रहेगी छावनी, अभी वापस नहीं जाएंगे सुरक्षाकर्मी

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया और दूसरे संगठनों के प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में सुरक्षा के लिए तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान महीने भर राजधानी में ...

🕒 ८ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ